दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ED का तीसरा समन, दिल्ली के सीएम बोले- ये नोटिस भी पिछली बार की तरह गैरकानूनी

Jitendra Shrivastava | Dec 22, 2023, 24:00 IST
Share
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ED का तीसरा समन, दिल्ली के सीएम बोले- ये नोटिस भी पिछली बार की तरह गैरकानूनी
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ED का तीसरा समन, दिल्ली के सीएम बोले- ये नोटिस भी पिछली बार की तरह गैरकानूनी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने 22 दिसंबर को तीसरी बार समन किया।

NEW DELHI. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने 22 दिसंबर को तीसरी बार समन किया। एजेंसी ने उन्हें 3 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले एजेंसी ने उन्हें ED ने उन्हें 21 दिसंबर को समन किया था, लेकिन 20 दिसंबर को विपश्यना मेडिटेशन कोर्स के लिए गए थे।

मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं हैः केजरीवाल

उन्होंने एक लेटर के जरिए एजेंसी के समन का जवाब दिया था। केजरीवाल ने ED से कहा- इस बार का समन पिछली बार की तरह गैरकानूनी है। यह राजनीति से प्रेरित है। मैंने ईमानदारी और पारदर्शिता से अपना जीवन जिया है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए समन वापस लिया जाए। ED ने केजरीवाल को 2 नवंबर को भी बुलाया था, तब भी वो पेश नहीं हुए थे।

16 अप्रैल को 9 घंटे तक पूछताछ की थी

21 दिसंबर को ईडी के सामने नहीं हुए पेश यह लगातार दूसरी बार है जब ईडी के समन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूछताछ में शामिल नहीं हुए। दिल्ली के कथित शराब घोटाले में इस साल 16 अप्रैल को ईडी ने अरविंद केजरीवाल से करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए 2 नवंबर को समन जारी किया था, लेकिन वह 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। इसके बाद 18 दिसंबर को ईडी ने उन्हें दोबारा समन जारी करके 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन सीएम केजरीवाल एक बार फिर ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

पंजाब में विपश्यना कर रहे हैं केजरीवाल

सीएम केजरीवाल विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंच चुके हैं और यहां 10 दिनों तक साधना में रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बीते बुधवार को विपश्यना के लिए गए थे। वह होशियारपुर के महिलावली गांव स्थित धम्म ध्वज विपश्यना साधना केंद्र में 10 दिनों के लिए साधना करेंगे। दिल्ली के सीएम पहले से तय विपश्यना कार्यक्रम में 30 दिसंबर तक मौजूद रहेंगे। इसी वजह से वह 21 दिसंबर को ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। उन्हें ईडी ने कथित शराब नीति घोटाला मामले में 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए समन भेजा था।

Tags:
  • अरविंद केजरीवाल
  • Arvind Kejriwal
  • Delhi Chief Minister
  • ED's third summons to Kejriwal
  • Arvind said that this notice is also illegal
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री
  • केजरीवाल को ED का तीसरा समन
  • अरविंद बोले ये नोटिस भी गैरकानूनी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज