भारत में 6 देशों के यात्रियों पर बढ़ सकती है सख्ती, जापान में कोरोना की 8वीं लहर; एक दिन में 415 लोगों की मौत

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
भारत में 6 देशों के यात्रियों पर बढ़ सकती है सख्ती, जापान में कोरोना की 8वीं लहर; एक दिन में 415 लोगों की मौत

NEW DELHI. दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत में सतर्कता बरती जा रही है। चीन समेत 6 देशों से आने वाले यात्रियों पर अब सख्ती बढ़ाई जा सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड और सिंगापुर से आने वाले पैसेंजर्स को एयर सुविधा फॉर्म भरना और 72 घंटे पहले का निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य किया जा सकता है। वहीं चीन, अमेरिका के बाद जापान में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। यहां आठवीं लहर शुरू हो चुकी है। जापान में एक दिन में कोरोना से 415 लोगों की मौत हो चुकी है। 





भारत में पैर पसार सकता है कोरोना





केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी दुनिया में बढ़ते कोरोना को देखते हुए सभी राज्यों को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल की जा चुकी है। बताया जा रहा है जनवरी के मध्य में भारत में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। अगले 40 दिन में देश में कोरोना अपने पैर पसार सकता है। देश में कोरोना की एक और लहर शुरू हो सकती है।  





ये भी पढ़ें...











मुंबई-चेन्नई, कर्नाटक, गया और यूपी में मिल चुके हैं संक्रमित 





मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जांच के दौरान दो विदेशी यात्री कोविड पॉजिटिव पाए गए। दुबई से आए दो यात्री चेन्नई एयरपोर्ट पर संक्रमित मिले। ये दोनों तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई के अलंगुडी जिले के रहने वाले हैं। कर्नाटक में भी चार लोग कोराना पॉजिटिव मिले। ये सभी संक्रमित विदेश से भारत लौटकर आए थे। बिहार के गया में दो विदेशी नागरिक बैंकॉक और ताइवान निवासी संक्रमित पाए गए। लखनऊ में कोरोना के दो पॉजिटिव मिले हैं। 





अमेरिका के बाद जापान में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें





जापान में अब तक कोरोना के 2 करोड़ 87 लाख 64 हजार 223 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 56 हजार 228 लोगों की मौत हो चुकी हैं। यहां पिछले कुछ दिनों में कोरोना के 2 लाख 16 हजार 219 नए केस दर्ज हुए हैं, जिनमें से 415 लोगों की मौत हो गई। राजधानी टोक्यो में सबसे ज्यादा पॉजि​टिव मिल रहे हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के मुताबिक बीते सात दिनों में जापान में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि अमेरिका के बाद जापान में कोरोना से सबसे अधिक मौतें हुई हैं।



कोरोना Corona Corona in India भारत में कोरोना corona bf.7 variant corona new variant bf.7 corona vaccine कोरोना नया वेरिएंट bf.7 Deaths due to Corona Japan जापान में कोरोना से 415 मौतें