Synopsis: केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र में वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रियंका गांधी चुनावी रेस में 3 लाख 77 हजार 517 वोटों से आगे चल रही हैं।
नीचे पुरानी खबरें हैं...
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट के पहले दिन भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। भारत ने बॉलिंग से कमबैक किया और ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट 59 रन पर ही गिरा दिए। दिन का खेल खत्म होने तक टीम ने 67 रन बना लिए, एलेक्स कैरी 19 और मिचेल स्टार्क 6 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारत से जसप्रीत बुमराह ने 4 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। टीम इंडिया 83 रन से आगे है और ऑस्ट्रेलिया के 3 ही विकेट बाकी है। ऑप्टस स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। कोई भी बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका और टीम 150 रन पर ऑलआउट हो गई। जोश हेजलवुड ने 4 विकेट लिए।भारत की पहली पारी 150 रन पर सिमटी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT) का पहला मुकाबला पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को मुकाबले का पहला दिन है और दूसरा सेशन जारी है। टीम इंडिया ने पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई हैं। नीतीश रेड्डी सबसे अधिक 41 रन बनाकर आउट हुए हैं। मिचेल मार्श ने वॉशिंगटन सुंदर (4 रन) और ध्रुव जुरेल (11 रन) को पवेलियन भेजा। केएल राहुल (26 रन) और यशस्वी जायसवाल (शून्य) को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। जबकि जोश हेजलवुड ने विराट कोहली (5 रन) और देवदत्त पडिक्कल (शून्य) के विकेट लिए।
भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट आज से
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ के उद्घाटन मैच में भिड़ने के लिए तैयार हैं। यह मुकाबला 22 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाला है। इस रोमांचक भिड़ंत से पहले ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं। इस मैच में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा अपने निजी कारणों के चलते नहीं खेलेंगे। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे। वहीं चोट लगने के कारण सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी मैच नहीं खेलेंगे।जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में उतरेगी टीम इंडिया
जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली मेहमान टीम से घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से 3-0 से सीरीज हारने के बाद कुछ जरूरी फॉर्म हासिल करने की उम्मीद की जाएगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए दोनों टीमें सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद करेंगी।भारतीय टीम
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, सरफराज खान, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जड़ेजा , हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अभिमन्यु ईश्वरन।ऑस्ट्रेलिया टीम
उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, स्कॉट बोलैंड।रुस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
रूस ने यूक्रेन के Dnipro शहर पर 21 नवंबर की सुबह 5 से 7 बजे के बीच ICBM मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमला किया। इस जंग में पहली बार इंटरकॉन्टीनेंट बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया है। संभावना है कि इसके लिए रूस ने RS-26 Rubezh मिसाइलों का इस्तेमाल किया हो। जिसे अस्त्राखान इलाके से दागा गया था। यूक्रेन की वायुसेना ने इस हमले की पुष्टि की है। इस मिसाइल के अलावा किंझल हापरसोनिक और केएच-101 क्रूज मिसाइलों से भी हमला किया गया है। यूक्रेनी वायुसेना ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके महत्वपूर्ण संस्थानों, इमारतों और ढांचों को नुकसान पहुंचा है। इस हमले में गैर-परमाणु हथियारों का इस्तेमाल किया गया है।महाराष्ट्र और झारखंड में वोटिंग खत्म
महाराष्ट्र की 288 सीटों पर बुधवार को शाम 5 बजे तक 58.22% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग गढ़चिरौली में 69.63% और सबसे कम वोट मुंबई सिटी में 49.07% डाले गए। झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में बुधवार को 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग शाम पांच बजे खत्म हो गई। शाम 5 बजे तक 67.59% वोटिंग हुई है। हालांकि फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है। वहीं महाराष्ट्र के बीड विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी बाला साहब शिंदे की मतदान केंद्र पर ही हार्टअटैक से मौत हो गई। धुले के एक पोलिंग बूथ पर भाजपा और वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं में मारपीट हुई। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।सात बजे शुरू हुई थी वोटिंग
महाराष्ट्र और झारखंड में आज सुबह से वोटिंग शुरू हो गई। इसमें महाराष्ट्र की सभी विधानसभा सीटों और झारखंड के दूसरे और आखिरी चरण की 38 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा 5 राज्यों की 15 विधानसभा,1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। इन सीटों में बीजेपी, कांग्रेस और सपा के पास 4-4 सीटें थीं। वहीं नांदेड़ लोकसभा कांग्रेस के पास थी। चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। आइए जानते है कहां-कहां वोटिंग होगी...
महाराष्ट्र-झारखंड में विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए हो रहे है। इसके अलावा झारखंड में विधानसभा 38 सीटों के लिए दूसरे और आखिरी चरण के वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू जाएगी। वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है।5 राज्यों की 15 विस सीटों पर उपचुनाव
देश के 5 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है । दरअसल 13 सीटों पर विधायकों के सांसद बनने बाद सीट खाली हुई है। वहीं एक सीट पर विधायक के निधन और 1 विधायक के जेल जाने से ये सीटें खाली हुई हैं। इनमें 2 सीटें SC के लिए आरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा 9 सीटों पर वोटिंग होनी है।Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के पहले मैच की पहली पारी में 150 रन पर ऑलआउट हो गई है। शुक्रवार को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले का पहला दिन है और दूसरे सेशन का खेल जारी है। फिलहाल, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 19 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। मार्नस लाबुशेन और ट्रैविस हेड क्रीज पर हैं।
झारखंड के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। 38 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। जिसमें दोपहर तीन बजे तक 61.47% फिसदी मतदान किया गया है। झारखंड के 31 मतदान केंद्रों पर शाम के चार बजे तक वोट डाले जाएंगे और बाकी मतदान केंद्रों पर शाम के 5 बजे तक मतदान होगा।
महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों, झारखंड की 38 सीटों पर मतदान जारी है। 5 राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। वहीं, महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 45.53% वोट पड़े।
महाराष्ट्र और झारखंड में आज सुबह से वोटिंग शुरू हो गई। इसमें महाराष्ट्र की सभी विधानसभा सीटों और झारखंड के दूसरे और आखिरी चरण की 38 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। आपको बता दें कि झारखंड चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 47.92% मतदान हुआ। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव 2024 में सुबह 9 बजे तक 32.18% मतदान हुआ।
महाराष्ट्र और झारखंड में आज सुबह से वोटिंग शुरू हो गई। इसमें महाराष्ट्र की सभी विधानसभा सीटों और झारखंड के दूसरे और आखिरी चरण की 38 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके अलावा 5 राज्यों की 15 विधानसभा,1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। इन सीटों में बीजेपी, कांग्रेस और सपा के पास 4-4 सीटें थीं। वहीं नांदेड़ लोकसभा कांग्रेस के पास थी। चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। आपको बता दें कि झारखंड चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में सुबह 9 बजे तक 12.71% मतदान हुआ। वहीं, महाराष्ट्र चुनाव 2024 में सुबह 9 बजे तक 6.61% मतदान हुआ।
By Jitendra Shrivastava
By The Sootr

By Amresh Kushwaha
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana