एलन मस्क की इस करतूत से भड़क गए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, मीटिंग से करवा दिया बाहर
Rohit Sahu | Apr 19, 2025, 10:15 IST
donald trump musk
चीन पर टॉप सीक्रेट बैठक की जानकारी लीक होने पर मस्क की मौजूदगी से ट्रंप भड़क गए इसके बाद ट्रंप ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड भी कर दिया और मीटिंग रद्द करा दी।
अमेरिका और चीन के बीच गुप्त स्तर पर हो रही टॉप सीक्रेट बैठक में एलन मस्क की मौजूदगी ने खलबली मचा दी। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक की गोपनीय सूचना मस्क तक पहुंच गई थी, जिसके बाद वह अचानक मीटिंग में पहुंच गए। जब इसकी खबर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगी तो वे बौखला गए और कहा कि मस्क वहां क्या कर रहे हैं।
सूचना लीक करने के शक में पेंटागन के दो शीर्ष अधिकारियों डैन कैलडवेल और डेरिन सेलनिक को निलंबित कर दिया गया है। अमेरिका के रक्षा सचिव पीट्स हेगसेथ ने ये कार्रवाई की। अब यह जांच की जा रही है कि एलन मस्क को टॉप सीक्रेट मीटिंग की सूचना किसने दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के बाद ट्रंप (American President) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान जारी कर सफाई दी। उन्होंने लिखा कि कितना हास्यास्पद है कि एलन मस्क को चीन के साथ संभावित युद्ध की जानकारी दी जाएगी। बैठक में चीन का कोई जिक्र भी नहीं होगा।
रेयह भी पढ़ें...सिप्रोकल टैरिफ : चीन ने कहा, अमेरिका रेसिप्रोकल टैरिफ पूरी तरह खत्म करे, अपनी गलती सुधारे
सूत्रों के मुताबिक ट्रंप (Donald Trump) मस्क (Elon Musk) से नाराज़ तो हैं, लेकिन उनके संबंधों को पूरी तरह खत्म नहीं करना चाहते। एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति अभी भी एलन से प्यार करते हैं, लेकिन कुछ सीमाएं होती हैं। मस्क के चीन से मजबूत कारोबारी रिश्ते हैं, इसलिए उनका इस बैठक में होना उचित नहीं था।
यह भी पढ़ें...डोनाल्ड ट्रंप ने किसी को नहीं छोड़ा! अमेरिका ने भारत समेत 50 देशों पर लगाया टैरिफ
thesootr links
मस्क की मौजूदगी से भड़के ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को जैसे ही मस्क की मौजूदगी की खबर लगी, उन्होंने नाराजगी जताई और बैठक को रद्द करने का आदेश दे दिया। ट्रंप ने गुस्से में पूछा एलन वहां क्या कर रहे हैं? इसके बाद पेंटागन ने मीटिंग को रोकने का निर्णय लिया। इस मामले में व्हाइट हाउस के 2 अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई है।
व्हाइट हाउस के दो अधिकारी निलंबित
ट्रंप बोले- चीन का कोई जिक्र नहीं होगा
रेयह भी पढ़ें...सिप्रोकल टैरिफ : चीन ने कहा, अमेरिका रेसिप्रोकल टैरिफ पूरी तरह खत्म करे, अपनी गलती सुधारे
मस्क से नाराज ट्रंप लेकिन प्यार भी
यह भी पढ़ें...डोनाल्ड ट्रंप ने किसी को नहीं छोड़ा! अमेरिका ने भारत समेत 50 देशों पर लगाया टैरिफ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA