Synopsis: न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती थी।
न्यूजीलैंड ने पहली बार जीता क्रिकेट का वर्ल्ड कप खिताब
न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती थी। टॉस जीतने के बाद साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी करने का फैसला किया और फिर टारगेट का पीछा नहीं कर पाई।मोदी ने रीवा एयरपोर्ट का किया वर्चुअल उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। पीएम मोदी की इस सौगात से लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस एयरपोर्ट के बनने से लोगों में काफी उत्साह है। वहीं व्यापार उद्योग से जुड़े लोग इसे बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। वहीं जिले के लोग हवाई जहाज के उतरने और उड़ान भरने की बात से खुश नजर आ रहे हैं।टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 107 रन जीतने का लक्ष्य
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल आज यानी 19 अक्टूबर को खेला गया हैं। टीम इंडिया ने पहली पारी में 31.2 ओवरों में महज 46 रन बनाकर सिमट गई थी। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी 402 रन बनाई थीं। दूसरी पारी में रोहित शर्मा, 52रन, विराट कोहली के 70 रन, सरफराज खान के शानदार शतकीय बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने 462 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं टीम इंडिया विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने 99 रन बनाकर आउट हुए। वे अपना शतक बनाने से एक रन से चूक गए। इस तरह से टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 107 रन जीतने का लक्ष्य रखा है। अब देखना होगा कि आखिरी दिन मैच किस ओर करवट लेता है । हालांकि न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है।लंदन में इमरजेंसी लैंडिंग कराई
एयर इंडिया की मुंबई-लंदन फ्लाइट की सिक्योरिटी कारणों की वजह से लंदन में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इससे पहले फिलहाल फ्लाइट लंदन एयरपोर्ट के एयर स्पेस का राउंड लगा रही थी। पहले तो लंदन एटीसी इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन नहीं दे रहा था। इसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट को लैंडिंग की परमिशन दी गई। लैंडिंग का बाद फ्लाइट को अलग ले जाकर चेक किया गया। एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की यह ताजा घटना हाल ही में हुई भारतीय उड़ानों की आपातकालीन लैंडिंग के बाद हुई है। जिनमें से 14 उड़ानों को विभिन्न कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जिनमें उड़ानों में बम की झूठी धमकी भी शामिल थी।मुंबई से रवाना हुई थी एयर इंडिया की फ्लाइट
मुंबई से लंदन जाने वाली एअर इंडिया (Air India ) की फ्लाइट की लैंडिंग नहीं होने की वजह से इमरजेंसी अलर्ट ( Emergency Alert ) का मैसेज दिया गया है। हालांकि इसके कारणों का पता नहीं चल सका है। एअर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI129 7700 लंदन के बाहरी इलाके में चक्कर लगी रही है। मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइट रडार 24 ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट ने लंदन के ऊपर से उड़ान भरते समय एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा है, हालांकि आपातकालीन सिग्नल (emergency signal ) क्यों भेजा गया, इसका अभी कारण पता नहीं चल पाया है।पिछले कई दिन से मिल रही है धमकी
भारतीय एयरलाइनों द्वारा संचालित लगभग एक दर्जन उड़ानों को सोमवार और मंगलवार को इसी तरह की धमकियां मिली थीं। एयरलाइन के अनुसार, 147 लोगों के साथ मुंबई जाने वाली विस्तारा की एक उड़ान को फ्रैंकफर्ट से आते ही तुरंत सुरक्षा जांच के लिए ले जाया गया, क्योंकि बोइंग 787 विमान को बम की धमकी मिली थी।बार-बार मिल रही विमानों को उड़ाने की धमकी
पिछले कुछ दिनों से विमानों को उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार यानी आज ही मुंबई से जाने वाली दो अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को बम की धमकी मिली थी।thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एक तरफ बुधनी में कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे के खिलाफ लड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है। इसी बीच अखिल भारतीय गठबंधन में बड़ी दरार पड़ गई है। समाजवादी पार्टी ने वोटों में सेंध लगाने के लिए अपना उम्मीदवार उतारकर इसे त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है। कांग्रेस नेताओं से शिकायत कर आज सुबह पार्टी छोड़ने वाले अर्जुन आर्य को सपा उम्मीदवार घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। इसका असर बुदनी में देखने को मिला, जहां उन्होंने कांग्रेस के बागी नेता अर्जुन आर्या पर अपना दांव लगाया है। इसे लेकर पार्टी ने उनके नाम की लिस्ट भी जारी कर दी है और आधिकारिक घोषणा भी कर दी है।
मध्य प्रदेश में बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने बुधनी सीट से राजकुमार पटेल को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला बीजेपी के रमाकांत भार्गव से होगा। विजयपुर सीट से मुकेश मल्होत्रा को टिकट दिया गया है। उनका मुकाबला वन मंत्री रामनिवास रावत से होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस से रीवा एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया। पीएम मोदी की इस सौगात से लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस एयरपोर्ट के बनने से लोगों में काफी उत्साह है। वहीं व्यापार उद्योग से जुड़े लोग इसे बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। वहीं जिले के लोग हवाई जहाज के उतरने और उड़ान भरने की बात से खुश नजर आ रहे हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम ने इतिहास रच दिया है। न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर 36 साल बाद भारतीय धरती पर भारत को टेस्ट मैच में हराकर इतिहास रच दिया। पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हुई भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह हार बेहद शर्मनाक है।
By Jitendra Shrivastava
By The Sootr

By Amresh Kushwaha
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana