Palak Muchhal ने 3000वीं सर्जरी करवाकर मासूम को दी नई जिंदगी

Aparajita Priyadarshini | Published:
Share
बूहबह
बूहबह

pallak muchhal एक प्लेबैक सिंगर हैं। पलक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह ऐसे बच्चों का इलाज करवा रही हैं जिन्हें हार्ट संबंधी समस्या है और वह अब तक 3000 सर्जरी पूरी करवा चुकी हैं।

Bollywood में ऐसे कई सितारे हैं जो अपनी फिल्मों के साथ नेक काम करने के लिए भी जाने जाते हैं। सोनू सूद से लेकर सलमान खान तक, कई ऐसे बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जो जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इस लिस्ट में एक और सेलिब्रिटी का नाम जुड़ गया है। पलक मुच्छल प्लेबैक सिंगर होने के साथ-साथ सामाजिक कामों में भी काफी दिलचस्पी रखती हैं। यही नहीं, पलक अब तक 3 हजार बच्चों की जान बचा चुकी हैं। ये वे बच्चे हैं, जो हार्ट की बीमारियों से जूझ रहे हैं।



पलक मुच्छल कौन हैं ?


pallak muchhal की बात करें तो वो एक प्लेबैक सिंगर हैं। अब तक वह 3000 बच्चों की जान बचा चुकी हैं। बॉलीवुड के कई गानों को अपनी आवाज देने वाली ये गायिका ना सिर्फ अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लेती है बल्कि अपने काम से भी लोगों के दिलों में हैं। सामाजिक कार्य के लिए पलक का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' और 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड' में भी दर्ज हो चुका है।

ertet
ertet


क्यों सुर्खियों में है ये अभिनेत्री


पलक ने आलोक नाम के बच्चे की सक्सेसफुल सर्जरी कराई। आलोक के साथ ही हार्ट संबंधी समस्या से जूझ रहे ऐसे गरीब बच्चों की संख्या 3000 पहुंच गई है, जिनकी पलक मुच्छल ने मदद की है। ऐसे में अब हर तरफ सिंगर के नेक काम की तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें...

एनएमसी का निर्देश: पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले मेडिकल छात्रों पर जुर्माना नहीं

नेक काम की शुरुआत छोटी बच्ची से हुई थी


पलक ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह ऐसे बच्चों का इलाज करवा रही हैं जिन्हें हार्ट संबंधी समस्या है और वह अब तक 3000 सर्जरी पूरी करवा चुकी हैं। वहीं 400 और बच्चों का इलाज अभी और कराना है। पलक ने कहा- 'ये किसी सपने के जैसा है। पहल एक छोटी से बच्ची के साथ शुरुआत हुआ और ये उनके लिए मकसद बन गया। अब ये 3000 बच्चे उनके लिए उनके परिवार के जैसे हैं।bollywood singer palak muchhal | पलक ने 3000वीं सर्जरी करवाकर मासूम को दी नई जिंदगी

अभी भी 400 से अधिक बच्चे हैं जिनका इलाज कराना है


पलक ने कहा है अभी भी 400 से अधिक बच्चे हैं जिनका मैं इलाज कराना चाहती हूं। आज भी मेरा हर कॉन्सर्ट कार्यक्रम उन हार्ट सर्जरी को समर्पित होता है। वे बच्चे इंतजार करते हैं कि पलक दीदी का कॉन्सर्ट कब होगा और हमारी सर्जरी कब होगी और मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान मुझे इतनी शक्ति दे कि मैं अपनी इस इच्छा को आगे बढ़ा सकूं।

thesootr links







Tags:
  • Palak Muchhal
  • bollywood singer palak muchhal
  • पलक मुच्छल कौन हैं
  • पलक ने 3000वीं सर्जरी करवाकर मासूम को दी नई जिंदगी
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी