EPFO का बड़ा अपडेट, PF अकॉउंट होल्डर्स को लेकर नियम बदला
Deeksha Nandini Mehra | Aug 03, 2024, 13:17 IST
EPFO Rules Chnage
EPFO ने पर्सनल डिटेल्स को सही करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके तहत सदस्यों के प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए एसओपी वर्जन 3.0 की मंजूरी दे दी गई है।
EPFO Rules Changed Regarding PF Account : EPFO ( कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ) के सात करोड़ यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, PF खाते में जानकारी अपडेट कराने के नियम में बड़े बदलाव कर दिए हैं। आइए जानते हैं EPFO की तरफ से किस नियम को पेश किया गया है।
EPFO ने अपने गाइडलाइन में कहा कि अक्सर देखा जाता है कि कई तरह की गलतियां होती हैं, जिसे सुधारने के लिए लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह परेशानी डेटा अपडेट नहीं होने के कारण होता है। ऐसे में ये गाइडलाइन पेश की गई है। यह बदलाव सभी पीएफ खाताधारकों के लिए है।
EPFO ने पर्सनल जानकारी जैसे नाम, DOB ( डेट ऑफ बर्थ ) को सही करने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) गाइडलाइन जारी किया है। जिसके तहत सदस्यों के प्रोफाइल को अपडेट करने के लिए एसओपी वर्जन 3.0 की मंजूरी दे दी गई है। अब इस नए नियम के बाद UAN प्रोफाइल में अपडेट या सुधार के लिए दस्तावेज देने होंगे। साथ ही डिक्लेयरेशन देकर आवेदन कर सकते हैं।
नई गाइडलाइन के मुताबिक, प्रोफाइल में बदलावों को मेजर और माइनर श्रेणियों में बांटा गया है। माइनर बदलावों के लिए संयुक्त घोषणा रिक्वेस्ट के साथ कम से कम दो आवश्यक दस्तावेज पेश करने होंगे, जबकि मेजर सुधार के लिए कम से कम तीन आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। फील्ड कार्यालयों को सदस्यों की प्रोफाइल को अपडेट करते समय अधिक सावधानी बरतने को कहा गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या धोखाधड़ी न हो सके।
ईपीएफ सदस्यों के पास ई-सर्विस पोर्टल के माध्यम से सुधार के लिए संयुक्त घोषणा पेश करने का विकल्प है। यह सुधार केवल वर्तमान नियोक्ता द्वारा प्रबंधित किए जा रहे ईपीएफ अकाउंट के डेटा में ही किए जा सकते हैं। नियोक्ताओं ( employer ) के पास पिछले या अन्य प्रतिष्ठानों के ईपीएफ खातों में कोई भी बदलाव करने का अधिकार नहीं है। सदस्य को अपने पंजीकृत पोर्टल लॉगिन से संयुक्त घोषणा आवेदन जमा करने की जिम्मेदारी होगी।
EPFO ने अपने गाइडलाइन में कहा कि अक्सर देखा जाता है कि कई तरह की गलतियां होती हैं, जिसे सुधारने के लिए लोगों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह परेशानी डेटा अपडेट नहीं होने के कारण होता है। ऐसे में ये गाइडलाइन पेश की गई है। यह बदलाव सभी पीएफ खाताधारकों के लिए है।
पर्सनल जानकारी अपडेट के लिए डाक्यूमेंट्स
दो श्रेणियों में होंगे बदलाव
दस्तावेजों की आवश्यकता
- छोटे बदलावों के लिए कम से कम दो दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- बड़े बदलावों के लिए कम से कम तीन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आधार से जुड़े बदलावों के मामले में आधार कार्ड या एक्टिव मोबाइल नंबर से जुड़ा ई-आधार कार्ड पर्याप्त होगा।
सुधार के विकल्प
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman