खालिस्तान समर्थकों का उत्पात, जयशंकर की कार रोकने की कोशिश, पाक को लेकर की बड़ी बात

Raj Singh | Mar 06, 2025, 12:00 IST
Share
landan
landan

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लंदन में खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों का सामना किया। साथ ही, उन्होंने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तानी पत्रकार को कड़ा जवाब दिया।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय लंदन में हैं। उन्होंने यहां चैथम हाउस थिंक टैंक (Chatham House Think Tank) में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के बाद, जैसे ही वह अपनी कार की ओर बढ़े, खालिस्तानी समर्थक नारेबाजी करने लगे। अब इस घटना की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर मीडिया, हर जगह हो रही है।

ब्रिटेन और आयरलैंड का दौरा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने 6 दिनों के ब्रिटेन और आयरलैंड दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं। लंदन में चैथम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भारत के बढ़ते प्रभाव और वैश्विक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कश्मीर, रेसिप्रोकेल टैरिफ और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर भी विस्तार से बात की।

ये भी खबर पढ़ें...गुजरात की तीनों सीटों पर बीजेपी की निर्विरोध जीत, दूसरी बार चुने गए केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर

खालिस्तानी समर्थकों की नारेबाज

चैथम हाउस में कार्यक्रम के बाद जब एस. जयशंकर बाहर आ रहे थे, खालिस्तानी समर्थक पहले से वहां मौजूद थे। जैसे ही जयशंकर अपनी कार की ओर बढ़े, एक खालिस्तानी समर्थक ने उनके रास्ते में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उसने तिरंगा फाड़ दिया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत वहां से हटा दिया।

एस. जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को दिया करारा जवाब

चैथम हाउस में ही एक पाकिस्तानी पत्रकार ने विदेश मंत्री से कश्मीर के मुद्दे पर सवाल किया। निसार नामक इस पत्रकार ने कहा कि भारत ने कश्मीर पर अवैध कब्जा किया है और क्या पीएम नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने रिश्तों का इस्तेमाल कश्मीर मसले को हल करने के लिए कर सकते हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए एस. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि कश्मीर का मुद्दा लगभग हल हो चुका है। उन्होंने बताया कि आर्टिकल 370 को हटा दिया गया है और जम्मू-कश्मीर में अब तेजी से विकास हो रहा है।

ये भी खबर पढ़ें... विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बिलावल भुट्टो को लगाई लताड़, कहा- आतंक की इंडस्ट्री का प्रवक्ता, SCO की बैठक में शामिल हुए थे भुट्टो

पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

एस. जयशंकर ने कहा कि कश्मीर में अब किसी प्रकार के सामाजिक अन्याय के लिए जगह नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कश्मीर का मामला हल हो चुका है, अब केवल पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जे वाले हिस्से को लौटाने की आवश्यकता है। यह जवाब सुन पाकिस्तानी पत्रकार चुप हो गया और वहां मौजूद ऑडियंस ने जमकर तालियां बजाईं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • आर्टिकल 370
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर
  • पाकिस्तान
  • जम्मू-कश्मीर
  • एस जयशंकर
  • ब्रिटेन
  • खालिस्तान समर्थक
  • लंदन
  • नेशनल हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती