महिला-पुरुष ने खोला क्लीनिक, ऐसे खुला राज कि दोनों हो गए गिरफ्तार

Sandeep Kumar | Dec 25, 2024, 16:28 IST
Share
fake doctors arrested
fake doctors arrested Photograph: (fake doctors arrested)

पुरुष प्रयाग रामचंद्र प्रसाद ने केवल 10वीं तक पढ़ाई की है, जबकि महिला ललिता कृपाशंकर सिंह ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। बावजूद इसके, दोनों ने खुद को डॉक्टर के रूप में पेश कर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ किया।

गुजरात के सूरत शहर में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बिना किसी डॉक्टरी प्रमाण पत्र के क्लीनिक चलाकर मरीजों का इलाज कर रहे थे। महिला ने केवल 12वीं कक्षा तक और पुरुष ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चूजे ने ली युवक की जान,पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी ये देख कर हैरान

फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

सूरत के उमरा थाना पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों, प्रयाग रामचंद्र प्रसाद और ललिता कृपाशंकर सिंह, को पुलिस ने उनके क्लीनिक से गिरफ्तार किया, जहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां भी बरामद हुईं।

बिना प्रमाण पत्र के कर रहे थे इलाज

जांच के दौरान पता चला कि दोनों आरोपियों के पास डॉक्टरी का कोई प्रमाण पत्र नहीं था। दोनों बिना किसी डिग्री के एलोपैथिक दवाइयों से मरीजों का इलाज कर रहे थे। यह जानने के लिए कि उन्होंने अब तक कितने मरीजों का इलाज किया और कब से इस अवैध प्रैक्टिस में संलिप्त हैं, पुलिस गहन जांच कर रही है।

साइबर ठगी: ग्वालियर में डॉ. से 21 लाख की ठगी, इतने घंटा रखा अरेस्ट

मरीजों की जान से खिलवाड़

पुरुष आरोपी प्रयाग रामचंद्र प्रसाद ने केवल 10वीं तक पढ़ाई की है, जबकि महिला आरोपी ललिता कृपाशंकर सिंह ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। बावजूद इसके, दोनों ने खुद को डॉक्टर के रूप में पेश कर मरीजों के जीवन से खिलवाड़ किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से मिली दवाइयों और अन्य सामग्री की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने यह फर्जी प्रैक्टिस कितने समय तक जारी रखी और इस दौरान कितने लोगों की जान को खतरे में डाला।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • स्वास्थ्य विभाग
  • पुलिस ने फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया
  • गुजरात न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • फर्जी क्लीनिक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच