Live Blog
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर पैरामिलिट्री और किसानों के बीच झड़प
Feb 14, 2024, 08:05 IST

Synopsis: पंजाब से दिल्ली आ रहे किसानों ने मंगलवार, 13 फरवरी की शाम को अपना प्रदर्शन रोक दिया। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने कहा कि केंद्र ने एक भी मांग नहीं मानी है। जब तक मुद्दे हल नहीं होंगे, आंदोलन चलता रहेगा। 14 फरवरी को फिर दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

NEW DELHI. दिल्ली पहुंचने की जिद पर अड़े किसानों और केंद्र के बीच कल शाम 5 बजे चंडीगढ़ में तीसरी मीटिंग होगी। बुधवार को पटियाला के एक होटल में किसान नेता जगजीत डल्लेवाल और सरवण पंधेर ने पंजाब के अधिकारियों से मीटिंग के बाद ये जानकारी दी। इस मीटिंग में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय शामिल होंगे। सरवण पंधेर ने आरोप लगाया कि हरियाणा पुलिस की बजाय अब पैरामिलिट्री फोर्स उन पर अटैक कर रही है। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों और पैरामिलिट्री की झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन पर असली गोलियां चलाई गईं।

इधर, हरियाणा के 7 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में इंटरनेट सेवाओं की बंदी बढ़ाकर 15 फरवरी रात 12 बजे तक कर दी गई है।

शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग हटाने के प्रयास, पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े


सरकार ने मंगलवार 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली चलो मार्च को दिल्ली के आसपास के बॉर्डर पर रोकने के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की गई तो पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े। हरियाणा में कई जगहों पर किसानों ने बैरिकेड हटा दिए।

हिरयाणा-राजस्थान के 15 जिलों में भी धारा 144 लागू


हरियाणा के 7 और राजस्थान के 3 जिलों में इंटरनेट बंद है। 15 जिलों में धारा 144 लागू है। हरियाणा और दिल्ली का सिंघु-टीकरी बॉर्डर, यूपी से जुड़ा गाजीपुर बॉर्डर सील हैं। दिल्ली में भी कड़ी बैरिकेडिंग है। यहां एक महीने के लिए धारा 144 भी लागू कर दी गई।

पिछली बार 378 दिन चला था आंदोलन



  • 17 सिंतबर 2020 को किसानों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन चलाया था।

  • यह आंदोलन करीब 378 दिन चला था। दावा किया गया कि इस आंदोलन में 700 किसानों की मौत हुई।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर तीनों कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया।

  • इसके बाद किसानों ने 11 दिसंबर 2021 को आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया था।

Feb 14, 2024, 16:29 IST
साक्षी मलिक बोली- दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर ना करें

किसानों के दिल्ली कूच के बीच पहलवान साक्षी मलिक ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि सरकार से निवेदन है हमें दोबारा आंदोलन के लिए मजबूर ना करें।

Feb 14, 2024, 16:23 IST
खनौरी बॉर्डर पर किसानों-पैरामिलिट्री फोर्स में झड़प

खनौरी बॉर्डर पर किसानों और पैरामिलिट्री फोर्स के बीच झड़प हुई। इसके बाद किसानों ने जवानों के हेलमेट और डंडे छीन लिए। किसानों का कहना है कि हम तो पानी पीने गए थे। फोर्सेस को लगा कि उन पर हमला करने आए हैं। 50-60 जवान डंडे लेकर हमारे पीछे भागे। बाद में गिनती बढ़ गई और उन्हें घेर लिया। इसके बाद किसानों ने मोर्चा संभाला और डंडे छीन लिए।

Feb 14, 2024, 16:22 IST
किसान-प्रदर्शनकारी कानून-व्यवस्था का पालन करें- हरियाणा के DGP

हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर ने कहा- 15 जिलों में धारा 144 लागू है। सुरक्षा के लिहाज से बॉर्डर पर पैरामिलिट्री फोर्स की 64 कंपनियां और हरियाणा पुलिस की 50 कंपनियां तैनात की गई हैं। कल 13 फरवरी को जो किसानों की तरफ से पथराव हुआ, उसमें 2 डीएसपी और 24 जवान घायल हुए। मेरी सभी से अपील है कि कानून-व्यवस्था का पालन करें।

Feb 14, 2024, 16:20 IST
दातासिंह वाला बॉर्डर पर किसानों पर चलीं प्ला​स्टिक की गोलियां

जींद में दातासिंह वाला बॉर्डर (पंजाब के लिए खनौरी बॉर्डर) पर एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए हैं। पंजाब से आए किसानों ने सड़क पर कीलों को उखाड़ना शुरू कर दिया तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। किसानों ने आंसू गैस के गोलों पर पानी की बौछार करनी शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने प्ला​स्टिक की गोलियां चलाईं। तीन किसानों को ये गोलियां लग गईं। इससे वे जख्मी हो गए। दाता​सिंह वाला बॉर्डर पर भीड़ लगातार उग्र होती जा रही है। किसान पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। पुलिस भी बॉर्डर को बचाने का पूरा प्रयास कर रही है। किसान ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ रहे हैं। पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले और प्ला​स्टिक की गोलियां बरसा रही है।

Feb 14, 2024, 16:19 IST
किसान बोले- पुलिस ने असली गोलियां चलाई

शंभू बॉर्डर पर चली गोलियों का एक वीडियो किसानों ने शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा कि ये देखो... असली गोलियां चल गई। खट्‌टर सरकार का हाल देख लो। किसानों को मारने चले हैं। पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर को पाकिस्तान का बॉर्डर बना दिया है

Feb 14, 2024, 16:18 IST
शंभू बॉर्डर पर एक तरफ किसान, दूसरी तरफ फोर्स

शंभू बॉर्डर पर किसान दिल्ली कूच के लिए अड़े हुए हैं। उधर, हरियाणा पुलिस की ओर से लगातार आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। हालांकि, मंच से किसान नेता युवा किसानों को संयम बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

Feb 14, 2024, 15:12 IST
बातचीत को बुलाया तो ठीक, वरना आगे बढ़ेंगे- पंधेर

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि अगर शाम तक बातचीत का न्योता आता है तो ठीक, नहीं तो हम अब रुकेंगे नहीं। किसान आगे बढ़ने की तैयारी में हैं।

Feb 14, 2024, 14:34 IST
हरियाणा के मंत्री विज बोले-किसानों का मकसद कुछ और है

हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा- MSP पर रिपोर्ट 2004 में आई थी। इसके बाद 10 साल कांग्रेस सरकार थी। वो लोग क्या करते रहे। अब भड़काने के लिए बयान देना ठीक नहीं है। किसानों के प्रतिनिधि दिल्ली जाकर सरकार से बात करना चाहते हैं, लेकिन जब सरकारी नुमाइंदे चंडीगढ़ आए तो उन्होंने बात नहीं की। इस मतलब साफ है कि उनका मकसद कुछ और है। जब अमृतसर से किसान चले हैं तो वहां की सरकार ने रोकने की कोई कोशिश नहीं की। इससे भी पता चलता है कि वे दिल्ली में आतंक मचाना चाहते हैं। पथराव में डीएसपी और 25 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Feb 14, 2024, 14:32 IST
किसानों ने कंटीली तार-कीलें उखाड़ी, कर्मचारी को बंधक बनाया

हरियाणा के जींद में पंजाब से सटे दातासिंह बॉर्डर ( पंजाब के लिए खनौरी बॉर्डर ) पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। किसानों ने कंटीली तार उखाड़ दी। इसके साथ ही सड़क पर लगाई गई कीलों को भी उखाड़ दिया। किसानों ने जासूसी करने के आरोप में गढ़ी थाना के CID कर्मचारी सतेंद्रपाल को बंधक बना लिया।

Feb 14, 2024, 14:31 IST
एक किसान संगठन का रेलवे ट्रैक को भी बाधित करने का ऐलान

भारतीय किसान यूनियन उगराहां के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने रेलवे ट्रैक रोकने का ऐलान किया है। उगराहां ने कहा कि 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक रोके जाएंगे। अगर किसानों पर अत्याचार बंद नहीं किए तो कड़े विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई जाएगी। उगराहां यूनियन किसानों के दिल्ली चलो मार्च में शामिल नहीं था।

Feb 14, 2024, 14:29 IST
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने कल बुलाई आपात बैठक

भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की कोर कमेटी की आज बैठक हुई। इसमें किसान आंदोलन की मौजूदा स्थिति पर विचार विमर्श किया गया। भाकियू (चढ़ूनी) ने कहा कि आंदोलनकारी देश के किसान है, लेकिन सरकार उनसे दुश्मन देश के सैनिकों की तरह व्यवहार कर रही है। कल 15 फरवरी को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चढ़ूनी ने केंद्रीय कार्यालय चढ़ूनी गांव में संगठन के पदाधिकारियों की आपात मीटिंग बुलाई है, जिसमें आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

Feb 14, 2024, 13:39 IST
किसान धुएं से बचने के लिए बड़े पंखे लाए, बॉडी प्रोटेक्टर भी पहना

शंभू बॉर्डर पर किसान आंसू गैस के गोलों से निकलने वाले धुएं से बचने के लिए खेतों में फसलों के लिए इस्तेमाल होने वाले बड़े पंखे लेकर पहुंचे। पंखे चलाकर धुएं को हरियाणा की तरफ भेजा जा रहा है। वहीं, युवा किसान बॉडी प्रोटेक्टर पहना दिखा।
शंभू बॉर्डर पर किसान बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने लगे हैं। पुलिस लगातार उन पर आंसू गैस के गोले दाग रही है।

Feb 14, 2024, 13:26 IST
किसानों को ट्रेन से उतार लेना जंगलराज है- दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि कर्नाटक से बोगी रिजर्व कर दिल्ली जा रहे किसानों को मध्य प्रदेश में उतार लिया गया। किस कानून के तहत ऐसा किया गया। कर्नाटक के किसान नेता शांता कुमार की पत्नी को चोट लगी। मध्य प्रदेश में कौन सा आंदोलन हो रहा है? हम रोज अखबारों में विज्ञापन देखते हैं- मोदी की गारंटी। सरकार की किसानों के साथ चर्चा हुई थी कि एमएसपी पर कानून बनेगा। लखीमपुर में मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसी किसानों की मांगें थी। अब सरकार ने कॉर्पोरेट अफेयर्स के मंत्री पीयूष गोयल को उनके साथ चर्चा में लगाया है। इसका कोई मतलब नहीं है।

Feb 14, 2024, 13:05 IST
किसान ड्रोन रोकने के लिए पतंग उड़ा रहे
किसान ड्रोन रोकने के लिए पतंग उड़ा रहे

शंभू बॉर्डर पर पुलिस की तरफ से निगरानी और आंसू गैस के गोले छोड़ने के लिए भेजे जा रहे ड्रोन रोकने के लिए किसानों द्वारा पतंग उड़ाई जा रही है।

Feb 14, 2024, 13:03 IST
किसान नेता डल्लेवाल की खनौरी बॉर्डर पहुंचने की अपील

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा- अब लोगों को किसानों के लिए खड़े होना चाहिए। पंजाब के सभी लोगों से अनुरोध है कि वे हर गांव से भारी संख्या में बोरियां, बाल्टियां और चश्मे लेकर खनौरी बॉर्डर पर पहुंचें, ताकि सरकारी जुल्मों का धैर्यपूर्वक मुकाबला करते हुए दिल्ली की ओर कूच किया जा सके।

Feb 14, 2024, 12:54 IST
किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस को लेकर पंजाब और हरियाणा आमने-सामने

किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए शंभू बॉर्डर पर ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले छोड़े जाने पर पंजाब और हरियाणा प्रशासन आमने-सामने है। पटियाला के डीसी शौकत अहमद पर्रे ने अंबाला के डीसी को लेटर लिखा है।

Feb 14, 2024, 11:09 IST
शंभू बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे

दिल्ली चलो आंदोलन के दूसरे दिन सुरक्षाबलों ने फिर शंभू बॉडर पर आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए हैं। सुरक्षाबल रुक-रुककर किसानों को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

Feb 14, 2024, 11:06 IST
किसानों ने लाउडस्पीकर मंगाए

शंभू बॉर्डर पर किसानों ने लाउडस्पीकर मंगाए हैं। इसके जरिए किसान नेता किसानों को निर्देश देंगे। इसी के आधार पर प्लानिंग के साथ आगे बढ़ा जाएगा।

Feb 14, 2024, 10:46 IST
शंभू बॉर्डर: बनने लगा लंगर

बुधवार को दिल्ली कूच से पहले किसान शंभू बॉर्डर पर लंगर बना रहे हैं। किसान अपने साथ 6 महीने का राशन का सामान लेकर आए हैं।

Feb 14, 2024, 10:40 IST
अमृतसर टू दिल्ली फ्लाइट्स के रेट 3 गुना

अमृतसर से दिल्ली और दिल्ली से अमृतसर की फ्लाइट के दाम आज भी तीन गुना हैं। बुधवार सुबह 10 बजे अमृतसर से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट 6E 2577 की टिकट 9500 रुपए में मिली। अमृतसर से एक बजे रवाना होने वाली फ्लाइट AI 492 की टिकट 17 हजार में उपलब्ध है। रात 11 बजे अमृतसर से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI 480 की टिकट 34 हजार में मिल रही है। जबकि विस्तारा की फ्लाइट संख्या UK 692 की टिकट तकरीबन 16400 रुपए में उपलब्ध है।

Feb 14, 2024, 10:39 IST
राहुल गांधी ने घायल किसानों से बात की

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शंभू बॉर्डर पर घायल हुए किसानों का हाल-चाल जानने के राजपुरा के सरकारी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने घायल किसानों की राहुल गांधी से फोन पर बात कराई। राहुल गांधी ने किसानों से उनकी चोट के बारे में जाना।

Feb 14, 2024, 10:37 IST
प्रशासन का अनाउंसमेंट- किसानों को रोकने के लिए लाठी चार्ज करेंगे

प्रशासन की तरफ से हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर सुबह अनाउंसमेंट किया गया- वो ( किसान प्रदर्शनकारी ) पागलों की तरह काम कर रहे हैं, हमें लॉजिकली काम करना है। हमें दोगुने उत्साह से काम करना होगा। उन्हें रोकने के लिए पहले हम आंसू गैस के गोले दागेंगे, जरूरत पड़ी तो लाठी चार्ज भी किया जाएगा।

Feb 14, 2024, 10:33 IST
किसानों पर आंसू गैस के गोले दागना गलत

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किसानों को जबरन रोकने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकारों को इस मसले का हल निकालना चाहिए। हरियाणा सरकार की तरफ से किसानों पर आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां दागना लोकतांत्रित ढांचे के विरुद्ध है।

Feb 14, 2024, 10:31 IST
हिमाचल से दिल्ली तक बसें बंद

किसान आंदोलन के चलते हिमाचल प्रदेश से फिलहाल कोई भी बस दिल्ली नहीं जा रही हैं। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से 300 से ज्यादा बसें देश की राजधानी दिल्ली को जाती हैं। कल हरियाणा पुलिस के फैसले के बाद हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) बसों को दिल्ली भेजने को लेकर फैसला लेगा।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट