15 अगस्त से शुरू FASTag Annual Pass, अब 3000 रुपए में 200 टोल का सफर, ऐसे खरीदें पास
Amresh Kushwaha | Aug 14, 2025, 15:46 IST
fastag-annual-pass-toll-15-august
15 अगस्त से FASTag एनुअल पास शुरू हो गया है। इससे एक साल में सिर्फ 3000 रुपए में 200 टोल पार किए जा सकेंगे। जानिए इसके एक्टिवेशन और उपयोग की पूरी प्रक्रिया...
15 अगस्त से देशभर में नया FASTag एनुअल पास स्कीम लॉन्च हो गया है। इस योजना के तहत, यदि आप गाड़ी चलाते हैं तो आपको हर बार टोल पर पैसे नहीं देने होंगे। बस एक बार 3 हजार रुपए में यह पास खरीदें और अगले एक साल तक 200 टोल पार कर सकते हैं। इससे प्रत्येक टोल पर खर्च केवल 15 रुपए हो गया है। यह योजना उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो अक्सर यात्रा करते हैं और टोल शुल्क से बचना चाहते हैं।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस योजना की घोषणा की थी और इसे पेश करते हुए बताया कि इसका लक्ष्य टोल भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाना है। साथ ही, सड़क पर बढ़ती भीड़-भाड़ को कम करना है।
यह पास राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा पर ही काम करेगा। साथ ही, यह खासतौर से लंबी यात्राओं को आसान बनाएगा। इसका उद्देश्य टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइम को कम करना, भीड़ को नियंत्रित करना, और एक सस्ता, फास्ट भुगतान विकल्प प्रदान करना है।
ये खबर भी पढ़िए...15 अगस्त से FASTag को लेकर लागू होगा ये नियम, 3 हजार रुपए में खत्म होगा टोल का झंझट!
ये खबर भी पढ़िए...नई FASTag Pass योजना से ले सकेंगे घूमने का मजा, 3000 रुपए में करें पूरे साल यात्रा
यह FASTag एनुअल पास केवल NHAI के जरिए ऑपरेटेड राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर काम करेगा। उदाहरण के लिए, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, मुंबई-नासिक, मुंबई-सूरत, और मुंबई-रत्नागिरी मार्ग जैसे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर इस पास का उपयोग किया जा सकेगा।
हालांकि, यह पास राज्य राजमार्गों और नगरपालिका के जरिए संचालित टोल सड़कों पर लागू नहीं होगा। जैसे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे या समृद्धि महामार्ग, इन पर आपका FASTag सामान्य रूप से काम करेगा और टोल वसूला जाएगा।
FASTag एनुअल पास को एक्टिवेट करने के लिए आपको भारतीय हाईवे मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (IHMCL) की वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा (Rajmargyatra) मोबाइल ऐप का उपयोग करना होगा। प्रक्रिया इस प्रकार है:
ये खबर भी पढ़िए...NHAI का बड़ा फैसला, ब्लैकलिस्ट होगा Loose FASTag, जानिए क्या होता है
यह पास 3 हजार रुपए में 200 टोल पार करने की सुविधा देता है। इसमें हर टोल पर सिर्फ 15 रुपए खर्च होंगे। यदि आप सामान्य रूप से 200 टोल पार करते हैं, तो आपको करीब 10 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन नए FASTag एनुअल पास के साथ आप यह सब सिर्फ 3 हजार रुपए में कर सकते हैं, इससे आपको 7 हजार रुपए की बचत होगी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
फास्टैग एनुअल पास | Toll plaza | fastag system | Fastag News | फास्टैग न्यूज | फास्टैग सिस्टम | केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस योजना की घोषणा की थी और इसे पेश करते हुए बताया कि इसका लक्ष्य टोल भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाना है। साथ ही, सड़क पर बढ़ती भीड़-भाड़ को कम करना है।
महत्वपूर्ण घोषणा। 📢
एक ऐतिहासिक पहल के तहत, 15 अगस्त 2025 से ₹3,000 की कीमत वाला FASTag आधारित वार्षिक पास शुरू किया जा है। यह पास सक्रिय होने की तिथि से एक वर्ष तक या 200 यात्राओं तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा।
यह पास केवल गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार, जीप, वैन आदि) के लिए…
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 18, 2025
जानें कैसे काम करेगा FASTag एनुअल पास?
FASTag एनुअल पास एक प्रकार का प्रीपेड टोल पास है जो विशेष रूप से कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के लिए है। इस पास के साथ वाहन मालिकों को सिर्फ 3 हजार रुपए का भुगतान करना होगा और उन्हें अगले 200 टोल पार करने के लिए खर्च करने होंगे केवल 15 रुपए प्रति टोल। खास बात यह है कि आपको नया FASTag खरीदने की जरूरत नहीं है, बल्कि इस पास को आपके मौजूदा FASTag से जोड़ा जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...15 अगस्त से FASTag को लेकर लागू होगा ये नियम, 3 हजार रुपए में खत्म होगा टोल का झंझट!
FASTag एनुअल पास के फायदे
|
इन रास्तों पर काम करेगा FASTag एनुअल पास
हालांकि, यह पास राज्य राजमार्गों और नगरपालिका के जरिए संचालित टोल सड़कों पर लागू नहीं होगा। जैसे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे या समृद्धि महामार्ग, इन पर आपका FASTag सामान्य रूप से काम करेगा और टोल वसूला जाएगा।
🛣️ FASTag एनुअल पास स्कीम से मिलेगी जनता को बड़ी राहत!#FASTagBasedAnnualPass #PragatiKaHighway pic.twitter.com/WxD3sGayf9
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 18, 2025
जानें FASTag एनुअल पास एक्टिवेट कैसे करें?
- राजमार्ग यात्रा ऐप या NHAI/MoRTH वेबसाइट (https://exemptedfastag.nhai.org/Exemptedfastag/) पर जाएं।
- अपने वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर और FASTag ID को दर्ज करें।
- 3 हजार रुपए का भुगतान करें (UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग के माध्यम से)।
- पेमेंट के कंफर्मेशन के बाद 2 घंटे के अंदर आपका FASTag एनुअल पास एक्टिवेट हो जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...NHAI का बड़ा फैसला, ब्लैकलिस्ट होगा Loose FASTag, जानिए क्या होता है
FASTag एनुअल पास से कितनी बचत होगी?
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
फास्टैग एनुअल पास | Toll plaza | fastag system | Fastag News | फास्टैग न्यूज | फास्टैग सिस्टम | केद्रीय मंत्री नितिन गडकरी | केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava