जानें फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट

Aman Vaishnav | Feb 01, 2026, 13:09 IST
Share
february bank holidays 2026
february bank holidays 2026

भारतीय रिजर्व बैंक ने फरवरी 2026 के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें सार्वजनिक छुट्टियां, साप्ताहिक छुट्टियां और कुछ विशेष दिवस शामिल हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी महीने के लिए बैंक की छुट्टियों (बैंक हॉलिडे) की लिस्ट जारी कर दी है। आप इस महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। इस लिस्ट के मुताबिक, फरवरी में कुल 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें सार्वजनिक छुट्टियों के अलावा रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं।

फरवरी में सार्वजनिक छुट्टियां

लॉसर पर्व (18 फरवरी)

18 फरवरी को गंगटोक (सिक्किम) में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन लॉसर पर्व मनाया जाएगा। लॉसर पर्व तिब्बती नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह सिक्किम का सबसे बड़ा सांस्कृतिक त्योहार है।

छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (19 फरवरी) 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर बेलापुर, नागपुर, और मुंबई में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। यह दिन मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिसे शिव जयंती भी कहा जाता है। राज्य स्थापना दिवस (20 फरवरी) राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आइजोल और ईटानगर में 20 फरवरी को बैंक बंद रहेंगे। सप्ताहिक छुट्टियां
  • 1 फरवरी को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • रविवार के कारण 8 फरवरी को भी सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • दूसरे शनिवार के चलते 14 फरवरी को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 फरवरी को रविवार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • रविवार की वजह से 22 फरवरी को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  • चौथे शनिवार के चलते 28 फरवरी को बैंकों में छुट्टी रहेगी।

टेबल से समझें कब-कब है छुट्टियां

तारीख (Date)दिन (Day)छुट्टी का कारण (Reason)कहां बंद रहेंगे (Location)
1 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
8 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
14 फरवरी 2026शनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
15 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
18 फरवरी 2026बुधवारलोसार पर्वगंगटोक
19 फरवरी 2026गुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीबेलापुर, नागपुर, मुंबई
20 फरवरी 2026शुक्रवारराज्य स्थापना दिवसआइजोल, ईटानगर
22 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
28 फरवरी 2026शनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में
ये खबरें भी पढ़िए... FASTag से लेकर पान-मसाला और सिगरेट की कीमतों तक, 1 फरवरी से बदल गए ये नियम गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, बजट डे पर आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका! IG के इम्पैनलमेंट नियमों में बड़ा बदलाव, केंद्र में दो साल की सेवा अब अनिवार्य बैंक न्यूज: बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर बनें, 418 पदों पर भर्ती, जानें सिलेक्शन प्रोसेस
Tags:
  • भारतीय रिजर्व बैंक
  • बैंक न्यूज
  • छत्रपति शिवाजी महाराज
  • बैंक
  • बैंक हॉलिडे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच