शिवसेना शिंदे गुट के सांसद को नांदेड़ अस्पताल के डीन से टॉयलेट साफ कराना पड़ा महंगा, एफआईआर दर्ज

Pratibha Rana | Oct 04, 2023, 24:00 IST
Share
शिवसेना शिंदे गुट के सांसद को नांदेड़ अस्पताल के डीन से टॉयलेट साफ कराना पड़ा महंगा, एफआईआर दर्ज
शिवसेना शिंदे गुट के सांसद को नांदेड़ अस्पताल के डीन से टॉयलेट साफ कराना पड़ा महंगा, एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र के नांदेड़ में डॉ शंकराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में 31 मौतों का मामला गहराता जा रहा है। अस्पताल प्रशासन मौतों के पीछे दवा और स्टाफकी कमी बताई थी।

Nanded. महाराष्ट्र के नांदेड़ में डॉ शंकराव चव्हाण सरकारी अस्पताल में 31 मौतों का मामला गहराता जा रहा है। अस्पताल प्रशासन मौतों के पीछे दवा और स्टाफ की कमी बताई थी। हिंगोली के शिवसेना शिंदे गुट के सांसद हेमंत पाटिल अस्पताल प्रशासन से जवाब मांगने पहुंचे। उन्हें अस्पताल के टॉयलेट गंदे नजर आए। पाटील ने अस्पताल के डीन से ही टॉयलेट साफ करा दिया। इससे रेजिडेंस डॉक्टर भड़क गए और प्रदर्शन करने लगे। बवाल मचने के बाद पुलिस ने अस्पताल के डीन एसआर वाकोडे की शिकायत पर सांसद हेमंत पाटिल के खिलाफ एट्रोसिटी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।

मार्ड संगठन हुआ आक्रामक

मरीजो की मौत को लेकर सही जवाब नहीं मिलने से नाराज पाटिल ने डीन डॉ एसआर वाकोडे से अस्पताल का टॉयलेट साफ करवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अस्पताल के डीन से दुर्व्यवहार करने पर महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंस डॉक्टर यानी मार्ड संगठन आक्रामक है। राज्यस्तर पर आंदोलन करने की बात सामने आ रही है।

चेतावनी : पाटील ने माफी नहीं मांगी तो हड़ताल पर जाएंगे डॉक्टर

मार्ड संगठन का कहना है कि सांसद हेमंत पाटिल के बर्ताव से डॉक्टर्स का मनोबल गिर गया है। सांसद पाटिल को डीन डॉ वाकोडे से माफी मांगनी चाहिए। अगर माफी नहीं मांगते तो पूरे महाराष्ट्र में डॉक्टर हड़ताल पर चले जाएंगे।

सुप्रिया सुले मांगा सांसद का इस्तीफा

दूसरी ओर मामले में सियासत भी तेज हो गई है। सांसद हेमंत पाटिल के इस बर्ताव पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने उनकी कड़ी निंदा की और उनके इस्तीफे की मांग भी की है।

सांसद और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज

शिंदे गुट के सांसद की इस करतूत के बाद आदिवासी समाज भी गुस्से में है। वह अब पाटिल के खिलाफ आंदोलन करने वाला है। नांदेड ग्रामीण पुलिस ने सांसद हेमंत पाटिल और उनके 10 से 15 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Tags:
  • 31 died in Maharashtra hospital
  • Hingoli MP Hemant Patil got the toilet cleaned by the Dean
  • resident doctor got angry
  • Shiv Sena of Maharashtra महाराष्ट्र के अस्पताल में 31 की मौत
  • हिंगोली सांसद हेमंत पाटिल
  • डीन से टॉयलेट साफ कराया
  • रेजिडेंस डॉक्टर भड़के
  • महाराष्ट्र की शिवसेना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई