दिल्ली में नहीं चल पाएगी आतिशबाजी, AAP सरकार ने पटाखों पर लगाया बैन
Raj Singh | Oct 14, 2024, 16:08 IST
the sootr
आम आदमी पार्टी सरकार ने दिवाली के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। आतिशी सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके मुताबिक 14 जनवरी से 1 जनवरी 2025 तक पटाखों पर प्रतिबंध रहेगा।
देशभर में बस कुछ ही दिनों में दिवाली मनाई जाएगी। लोगों ने अपने घरों की रंगाई-पुताई शुरू कर दी है। कुछ लोगों ने तो अपने घरों की रंगाई-पुताई भी पूरी कर ली है। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने एक अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक, 14 अक्टूबर से 1 जनवरी 2025 तक दिल्ली में पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और फोड़ने पर रोक रहेगी।
बता दें कि दिवाली के मौके पर वायु की गुणवत्ता खराब न हो इसे ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह में दिवाली के जश्न और भारत के उत्तरी राज्यों में पराली जलाने के कारण दिल्ली NCR का AQ गंभीर होने की संभावना है।
दरअसल, दिल्ली की हवा अक्टूबर से प्रदूषित होने लगती है। इसके मुख्य रूप से दो कारण हैं। पहला, अक्टूबर से मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तापमान गिरने लगता है और हवा की गति भी प्रभावित होती है। दूसरा, इस मौसम में दिल्ली के आस-पास के राज्यों में किसान पराली भी जलाने लगते हैं। इससे प्रदूषण और बढ़ जाता है। वहीं, दिवाली के मौके पर पटाखे फोड़ने से स्थिति और खराब हो जाती है।
ये भी खबर पढ़िए... 13 साल से बिना लाइसेंस चल रही पटाखा फैक्टरी में हुआ था विस्फोट, पुलिस ने बताया गोदाम
दिल्ली में सदर बाजार, चांदनी चौक, कोटला, रोहिणी, लक्ष्मी नगर जैसे मार्केट मुख्य रूप से पटाखों के कारोबार के केंद्र हैं। हालांकि, पटाखों के बैन से लोगों के रोजगार पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
बता दें कि दिवाली के मौके पर वायु की गुणवत्ता खराब न हो इसे ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह में दिवाली के जश्न और भारत के उत्तरी राज्यों में पराली जलाने के कारण दिल्ली NCR का AQ गंभीर होने की संभावना है।
हवा खराब होने के ये हैं कारण
ये भी खबर पढ़िए... 13 साल से बिना लाइसेंस चल रही पटाखा फैक्टरी में हुआ था विस्फोट, पुलिस ने बताया गोदाम
रोजगार पर पड़ेगा असर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari