पहली बार, रिपब्लिक परेड में शामिल होंगे पति-पत्नी, कौन है ये कपल, जानिए इस जोड़े को कैसे मिला एक साथ मार्च करने का अवसर
Pratibha Rana | Jan 23, 2024, 10:20 IST
पहली बार, रिपब्लिक परेड में शामिल होंगे पति-पत्नी, कौन है ये कपल, जानिए इस जोड़े को कैसे मिला एक साथ मार्च करने का अवसर
तिहास में पहली बार देश के 75वें रिपब्लिक परेड में पति-पत्नी का जोड़ा शामिल होगा। ये कपल 26 जनवरी, 2024 को अलग-अलग रेजिमेंटों के हिस्से के रूप में एक साथ कार्तव्य पथ पर मार्च करने जा रहा है।
BHOPAL. इतिहास में पहली बार देश के 75वें रिपब्लिक परेड में पति-पत्नी का जोड़ा शामिल होगा। ये कपल 26 जनवरी, 2024 को अलग-अलग रेजिमेंटों के हिस्से के रूप में एक साथ कार्तव्य पथ पर मार्च करने जा रहा है। मेजर जेरी ब्लेज और कैप्टन सुप्रीता सी टी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में दो अलग-अलग टुकड़ियों के सदस्यों के रूप में कर्तव्य पथ पर मार्च करने वाले पहले कपल बनने के लिए तैयार हैं।
जानकारी के मुताबिक कैप्टन सुप्रीता कर्नाटक के मैसूर से हैं। उन्होंने जेएसएस लॉ कॉलेज से कानून में ग्रेजुएट किया है। जबकि मेजर ब्लेज वेलिंग्टन, तमिलनाडु से हैं। वह जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरु से ग्रेजुएट है। फिलहाल वह दिल्ली में रहते हैं। वे अलग-अलग रेजिमेंट से हैं और अभ्यास सत्र में अलग-अलग हिस्सा लेते हैं। दोनों की शादी जून 2023 में हुई है और वह दिल्ली में रह रहे है। वहीं कैप्टन सुप्रीता सीटी का कहना है कि वह और उनके पति अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं। परेड में शामिल होने की वजह से उन दोनों को दिल्ली में इन दो महीनों के लिए एक साथ समय बिताने का मौका मिल रहा है। उनका कहना है कि ये सिर्फ एक संयोग है कि उन्हें इस मौके पर एक साथ मार्च करने का अवसर मिला है।
भारत ने इस साल 26 जनवरी 2023 को आयोजित 74वें गणतंत्र दिवस परेड में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और त्रिपुरा की झांकी में 'नारी शक्ति' प्रमुख थीम रखी थी। पहली बार नौसेना की टुकड़ी के 144 सेलर्स का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने किया। 3 महिला और 6 पुरुष अग्निवीर पहली बार कर्तव्य पथ पर नजर आए थे।
भारतीय सेना के अनुसार कर्नल गीता राणा हाल ही में चीन की सीमा से लगे संवेदनशील लद्दाख क्षेत्र में एक यूनिट की कमान संभालने वाली पहली महिला सैन्य अधिकारी बनी हैं। इसके अलावा, सेना ने पहली बार किसी महिला अधिकारी कैप्टन शिवा चौहान को इसी साल दुनिया के सबसे ऊंचे और ठंडे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात किया है। सेना ने सूडान में अबेई के विवादित क्षेत्र में 27 महिला शांति सैनिकों की अपनी सबसे बड़ी टुकड़ी भी तैनात की है।
पहला गणतंत्र दिवस समारोह 1950 में इरविन स्टेडियम (अब मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम) में आयोजित किया गया था। 1951 से औपचारिक परेड राजपथ पर हो रही है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अलावा कई विभाग और मंत्रालय हर साल रंगीन झांकी के माध्यम से अन्य विषयों के साथ संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करते हैं।
जोड़ा कर्तव्य पथ पर करेगा मार्च
2023 की परेड में नारी शक्ति थीम थी
सेना में पहली बार महिलाए
- 2015: पहली बार आर्मी, एयर फोर्स और नेवी में शामिल महिलाओं ने परेड किया।
- 2019: आर्मी डेयरडेविल्स टीम की कैप्टन शिखा सुरभि बाइक स्टंट करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं।
- 2020: कैप्टन तानिया शेरगिल पुरुषों की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं।
- 2021: फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ परेड में हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं।
- 2023: पहली बार किसी महिला अधिकारी कैप्टन शिवा चौहान को दुनिया के सबसे ऊंचे और ठंडे युद्धक्षेत्र सियाचिन में तैनात किया गया।
- 2023: पहली बार नौसेना की टुकड़ी के 144 सेलर्स का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत ने किया।
- 2023: पहली बार सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में 5 महिलाएं शामिल हुईं। इन्हें पाकिस्तान और चीन के बॉर्डर पर तैनात किया गया।
प्रमुख मोर्चे पर तैनात महिलाएं
1950 से हो रही गणतंत्र दिवस परेड
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari