' अरविंद केजरीवाल ' देश में पहली बार कोई मुख्यमंत्री गिरफ्तार हुआ है...

अरविंद केजरीवाल से पहले पांच नेता ऐसे हैं जो मुख्यमंत्री थे और उनको गिरफ्तार किया जाना था। इन्होंने पद की गरिमा और सम्मान रखते हुए गिरफ्तारी से ऐन पहले इस्तीफा दे दिया था।

Advertisment
author-image
Marut raj
New Update
अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार द सूत्र

भोपाल. ईडी ने गुरुवार को देर शाम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) को गिरफ्तार कर लिया है। देश में यह पहला मौका है, जब किसी सीएम को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले जितने भी मुख्यमंत्री गिरफ्तार हुए हैं, उन्होंने गिरफ्तार होने से ऐन पहले इस्तीफा दे दिया था।

हेमंत सोरेन सबसे ताजा उदाहरण

इसका सबसे ताजा उदाहरण झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन का है। सोरेन ने ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने से कुछ पल पहले ही इस्तीफा देकर पद की गरिमा बनाए रखी। आइए आपको बताते हैं कि वो कौन-कौन से नेता हैं, जिन्होंने गिरफ्तार होने से पहले पद छोड़ दिया, ताकि पद की गरिमा बची रहे।

लालू प्रसाद यादव ( आरोप पत्र दाखिल होने पर ही इस्तीफा दिया )

1997 में जब केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके खिलाफ चारा घोटाले केस में आरोप-पत्र दाखिल किया तो उन्होंने मुख्यमन्त्री पद से इस्तीफा दे दिया। उस समय गिरफ्तारी की कोई बात नहीं आई थी। 

 उमा भारती

1994 के हुबली दंगों के संबंध में उमा भारती के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उन्होंने अगस्त 2004 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

येदुरप्पा

अवैध मौद्रिक लाभ" कमाने के आरोप में गिरफ्तार होने से पहले ही मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने इस्तीफा दे दिया था। यह साल 2011 की बात है।

जयललिता ( दिवंगत )

 सितंबर 2014 में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता को आय से अधिक संपत्ति मामले में चार साल की सजा सुनाई गई थी।

हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  ने इसी साल 30 जनवरी को जमीन घोटाले में गिरफ्तार होने से पहले पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

( अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार | Arvind Kejriwal arrested )

हेमंत सोरेन Arvind Kejriwal लालू प्रसाद यादव अरविंद केजरीवाल उमा भारती येदुरप्पा जयललिता Arvind Kejriwal arrested अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार