हवाई सफर में 15 घंटे ‘लाश’ के पास ही बैठने पर रहे मजबूर, कतर एयरवेज पर उठ रहे सवाल
Manish Kumar | Feb 26, 2025, 21:03 IST
sit-next-to-a-corpse-for-15-hours
मेलबर्न से दोहा जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जिसके बाद क्रू ने शव को कपल की सीट पर रखने का निर्णय लिया। कपल को 15 घंटे की उड़ान के दौरान शव के साथ बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा।
कल्पना कीजिए, आप एक लंबी फ्लाइट में सफर कर रहे हैं और अचानक आपके बगल में किसी यात्री की मौत हो जाए। न आप अपनी सीट बदल सकते हैं और न ही इस भयावह स्थिति से बच सकते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कपल को 15 घंटे की फ्लाइट में मृत यात्री के साथ बैठने को मजबूर होना पड़ा।
मेलबर्न से दोहा जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट में एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। फ्लाइट क्रू ने तुरंत उनकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी वहीं मौत हो गई। इस अप्रत्याशित स्थिति के बाद, क्रू ने शव को बिजनेस क्लास में शिफ्ट करने की योजना बनाई, लेकिन महिला का शरीर भारी होने के कारण पतली जगह से उसे ले जाना संभव नहीं था।
यह खबर भी पढ़ें... बिना फीस और फ्री फ्लाइट के साथ जापान में पढ़ाई का मौका, जानें पूरी जानकारी
फ्लाइट में मौजूद मिशेल रिंग और जेनिफर कॉलिन की सीटों के पास अतिरिक्त जगह थी। क्रू ने उनसे अनुरोध किया कि वे अपनी सीट छोड़ दें ताकि शव को वहां रखा जा सके। मिशेल ने बताया कि क्रू मेंबर ने उनसे कहा- "क्या आप सीट बदल सकते हैं?" बिना कुछ सोचे-समझे, उन्होंने ‘हां’ कर दिया और फिर मृत महिला को उनकी सीट पर रख दिया गया।
यह खबर भी पढ़ें... महाकुंभ जाने के लिए 80 हजार की फ्लाइट टिकट, बैंकॉक मात्र 11 हजार में!
मिशेल रिंग ने खुलासा किया कि उन्हें 4 घंटे तक शव के साथ हवाई सफर करना पड़ा। उन्होंने बताया, "मैंने अपने जीवन में इतना असहज अनुभव पहले कभी महसूस नहीं किया। यह बहुत डरावना था।" इस दौरान, कपल को सीट से हटने तक की नहीं दिया गया और जब फ्लाइट इटली पहुंची, तब भी उन्हें सीट पर ही बैठे रहने के लिए कहा गया ताकि पहले शव को उतारा जा सके।
यह खबर भी पढ़ें... बदले फ्लाइट के लगेज नियम, अब कितने बैग ले जा सकते हैं साथ? जानें
इस घटना को लेकर कतर एयरवेज ने बयान जारी कर अपनी सफाई दी है। एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा कि हम मृतक यात्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है और हम अपनी नीतियों के अनुसार यात्रियों से संपर्क कर रहे हैं।हालांकि, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने एयरलाइन की इस नीति पर सवाल उठाए हैं। कुछ ने इसे असंवेदनशील करार दिया, तो कुछ ने कहा कि इस स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जाना चाहिए था।
यह खबर भी पढ़ें... काशी विश्वनाथ के दर्शन करने सुबह जाओ शाम को लौट आओ, कल से फ्लाइट
हवा में महिला की मौत
यह खबर भी पढ़ें... बिना फीस और फ्री फ्लाइट के साथ जापान में पढ़ाई का मौका, जानें पूरी जानकारी
क्रू ने किया कपल से सीट बदलने का अनुरोध
यह खबर भी पढ़ें... महाकुंभ जाने के लिए 80 हजार की फ्लाइट टिकट, बैंकॉक मात्र 11 हजार में!
4 घंटे तक शव के साथ किया हवाई सफर
यह खबर भी पढ़ें... बदले फ्लाइट के लगेज नियम, अब कितने बैग ले जा सकते हैं साथ? जानें
कतर एयरवेज की सफाई और सोशल मीडिया पर उठे सवाल
यह खबर भी पढ़ें... काशी विश्वनाथ के दर्शन करने सुबह जाओ शाम को लौट आओ, कल से फ्लाइट
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA