लोकसभा चुनाव के रण में पूर्व सीएम भूपेश बघेल-दिग्विजय सिंह का बंटाधार, जानिए बाकी 17 पूर्व मुख्यमंत्रियों का क्या रहा हाल
Sandeep Kumar | Jun 05, 2024, 10:32 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-05T102055.044.jpg
लोकसभा चुनाव 2024 में 17 पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में थे। इनमें से पांच पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव हार गए। हारने वाले पूर्व सीएम में भूपेश बघेल, दिग्विजय सिंह, महबूबा मुफ्ती, अर्जुन मुंडा और नबाम टुकी शामिल हैं।
18वीं लोकसभा चुनाव की तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है। एनडीए ( NDA ) को बहुमत मिल गया है, लेकिन बीजेपी बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई है। एनडीए को 291 तो विपक्षी इंडिया ब्लॉक को 234 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है। इस चुनाव के कई नतीजों ने बहुत चौंकाया। इस चुनाव में 17 पूर्व मुख्यमंत्री मैदान में थे। इनमें से पांच पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव हार गए। हारने वाले पूर्व सीएम में छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel ),मध्य प्रदेश के दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ), जम्मू कश्मीर की महबूबा मुफ्ती, झारखंड के अर्जुन मुंडा और अरुणाचल प्रदेश के नबाम टुकी शामिल हैं।
1. जालंधरः पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर सीट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 1.75 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव हरा दिया है।
2. राजनंदगांवः छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल राजनंदगांव से हार गए हैं। बीजेपी उम्मीदवार संतोष पांडे ने उन्हें 44 हजार 411 वोटों से हराया।
3. अरुणाचल वेस्टः इस सीट से अरुणाचल के पूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार नबाम टुकी बीजेपी उम्मीदवार किरेन रिजिजू से हार गए हैं। किरेन रिजिजू 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं।
4. डिब्रूगढ़ः बीजेपी नेता और असम के सीएम रहे सर्बानंद सोनोवाल 2.79 लाख वोटों से जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर असम जातीय परिषद के उम्मीदवार लुरिनज्योति गोगोई हैं।
5. करनालः इस साल मार्च में ही हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा देकर लोकसभा चुनाव लड़ रहे मनोहर लाल खट्टर 2.32 लाख वोटों से जीत हैं। कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा दूसरे नंबर पर रहे।
6. बारामूलाः जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला दो लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गए हैं। उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल राशिद शेख ने हरा दिया है।
7. अनंतनाग-राजौरीः जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती 2.81 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हार गईं हैं। यहां से पहले नंबर पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार मियां अल्ताफ अहमद हैं, जिन्हें 5.21 लाख वोट मिले हैं।
8. खूंटीः बीजेपी उम्मीदवार और झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा लगभग डेढ़ लाख वोटों से हार गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार काली चरण मुंडा को 5.11 लाख से ज्यादा वोट मिले, जबकि मुंडा को 3,61 लाख वोट मिले।
9. बेलगामः कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी उम्मीदवार जगदीश शेट्टार जीत गए हैं। उन्हें 7.62 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। कांग्रेस के मृणाल हेब्बालकर को उन्होंने 1.78 लाख वोटों से हरा दिया है।
10. हावेरीः कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार बसवराज बोम्मई ने 43,513 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें 7.05 लाख वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के आनंदस्वामी को 6.62 लाख वोट मिले हैं।
11. मांड्याः कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी 2.84 लाख वोटों से चुनाव जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के वेंकटरमाने गौड़ा हैं, जिन्हें 5.67 लाख वोट मिले हैं।
12. विदिशाः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से चुनाव लड़े और वो 8.21 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस उम्मीदवार प्रतापभानू शर्मा को 2.95 लाख तो शिवराज को 11.16 लाख वोट मिले हैं।
13. राजगढ़ः एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 1.46 लाख से ज्यादा वोटों से हार गए। बीजेपी उम्मीदवार रोडमल नागर पहले नंबर पर रहे, जिन्हें 7.58 लाख वोट मिले।
14. रत्नागिरी-सिंधुदुर्गः महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी उम्मीदवार नारायण राणे 47,858 वोटों से जीत गए हैं। इस सीट से शिवसेना (ठाकरे गुट) के उम्मीदवार विनायक राउत दूसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 4 लाख वोट मिले हैं।
15. त्रिपुरा पश्चिमः त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी उम्मीदवार बिप्लव कुमार देव 6.11 लाख वोटों से चुनाव जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार आशीष कुमार साहा रहे।
16. कन्नौजः उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 1.70 लाख वोटों से जीत गए हैं। बीजेपी के सुब्रत पाठक दूसरे नंबर पर रहे।
17. हरिद्वारः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत 1.64 लाख वोटों से जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र रावत रहे।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
कौन-कहां से जीता-हारा

thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari