फुटपाथ पर पकौड़े तल रहीं DU की पूर्व professor पर पुलिस ने की FIR

Marut raj | Mar 06, 2024, 16:11 IST
Share
 डॉ. रितु सिंह  Dr. Ritu Singh
डॉ. रितु सिंह Dr. Ritu Singh

रितु सिंह ने पीएचडी पकौड़े वाली नाम के बैनर से कवर करके रेहड़ी लगाई थी। डीयू एरिया में छात्रा मार्ग पर लगी उनकी आकर्षक रेहड़ी को देखकर वहां भीड़ जमा होने लगी थी। पकौड़े बेचने पर उनके खिलाफ केस दर्ज भी हो गया। पढ़िए पूरा घटनाक्रम...

भोपाल. दिल्ली विश्वविद्यालय ( Delhi University ) यानी डीयू ( DU ) की पूर्व प्रोफेसर ( professor ) डॉ. रितु सिंह ( Dr. Ritu Singh ) फुटपाथ पर रेहड़ी लगाकर पकौड़े बेचने के साथ ही सुर्खियों में आ गईं हैं। हालांकि, इस पर उनके खिलाफ मौरिस नगर थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। रितु सिंह ने पीएचडी पकौड़े वाली नाम के बैनर से कवर करके रेहड़ी लगाई थी। डीयू एरिया में लगी उनकी आकर्षक रेहड़ी को देख न सिर्फ उनके समर्थक, बल्कि वहां से निकल रहे राहगीरों की भी खासी भीड़ जमा होने लगी थी। डीयू की पूर्व प्रोफेसर को रेहड़ी लगाकर पकौड़े तलते और बेचते हुए देख लोग भी हैरान थे। अनेकों लोग मोबाइल से विडियो, फोटो, सेल्फी भी लेने लगे। रेहड़ी पर लिखा मैन्यू भी लोगों को आकर्षित कर रहा था। इसमें जुमला पकौड़ा (best seller), स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव पकौड़ा, SC/ST/ OBC बैकलॉग पकौड़ा, NFS पकौड़ा, डिस्प्लेसमेंट पकौड़ा और बेरोजगारी स्पेशल चाय थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने X पर दी सफाई- लाइन अच्छी लगी इसलिए शेयर की

Bloomberg Billionaires Index किसने छीना मस्क का ताज, अंबानी-अडानी कहां

MPPSC ने असमंजस के बीच राज्य सेवा मेन्स के एडमिट कार्ड किए जारी, 7 मार्च को HC में सुनवाई

अंबानी से 36 साल पहले सिंधिया की बेटी की शादी में हुआ था 1 लाख लोगों का भोज

कौन हैं डॉ. रितु सिंह

डॉ. रितु सिंह डीयू के दौलत राम कॉलेज में साइकॉलजी विभाग में एडहॉक प्रोफेसर रह चुकी हैं। आरोप है कि उन्हें डीयू ने नौकरी से निकाल दिया था। उनका आरोप है कि डीयू प्रशासन ने उनके साथ दलित होने की वजह से भेदभाव किया है। डॉ. सिंह पिछले काफी समय से डीयू में धरना देती रही हैं। उन्होंने पिछले दिनों आरोप लगाया कि उन्हें जातिगत भेदभाव की वजह से नौकरी से निकाल दिया गया। वो करीब एक साल तक असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर रहीं।

पुलिस ने दर्ज की FIR

मौरिस नगर थाने के SHO, SI और अन्य स्टाफ आर्ट फैकल्टी, गेट नंबर 4 पर पहुंचे। पुलिस का दावा है कि करीब 6.30 बजे शाम डॉ. रितु सिंह और आशुतोष अपने कुछ समर्थकों के साथ छात्रा मार्ग फुटपाथ पर रेहड़ी लगाकर पकौड़े बेचने लगे। पुलिस ने दर्ज एफआईआर में कहा है कि उनकी रेहड़ी की वजह से फुटपाथ पर राहगीरों को आने-जाने में बाधा हो रही थी। पुलिस ने उनको वहां से रेहड़ी हटाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने नहीं हटाई। इस पर पुलिस ने आईपीसी 283/34 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। शाम को उन्होंने अपने X हैंडल पर फोटो और मैसेज भी पोस्ट किए। इसमें उन्होंने लिखा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में PhD करने के बाद पकौड़े बेचने को मजबूर, मान सम्मान की इस लड़ाई में झुकेंगे नहीं, नौकरी नहीं न्याय चाहिए।

Tags:
  • DU
  • delhi university
  • दिल्ली विश्वविद्यालय
  • Dr. Ritu Singh
  • डॉ. रितु सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा