कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व विधायक बोले-अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता,4 लोग लगते हैं,मैं महिला भेजूंगा,उसका बलात्कार करो, देखते हैं...

Pratibha Rana | Nov 22, 2023, 24:00 IST
Share
कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व विधायक बोले-अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता,4 लोग लगते हैं,मैं महिला भेजूंगा,उसका बलात्कार करो, देखते हैं...
कर्नाटक कांग्रेस के पूर्व विधायक बोले-अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता,4 लोग लगते हैं,मैं महिला भेजूंगा,उसका बलात्कार करो, देखते हैं...

कर्नाटक के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा पाटिल ने रेप पीड़िता को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

Bengaluru. कर्नाटक के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा पाटिल ने रेप पीड़िता को लेकर एक विवादित बयान दिया है। अमरेगौड़ा ने कहा- अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता है, इसके लिए 3-4 लोग चाहिए। एक तंदुरुस्त आदमी लाओ, मैं महिला भेजता हूं। उसका बलात्कार करो, देखते हैं क्या होता है। अमरेगौड़ा ने यह बात रेप विक्टिम के ससुर को कही है, जब वह फोन पर आरोपी की शिकायत कर रहे थे। इस बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल हो गई। हालांकि ऑडियो क्लिप की पुष्टि अभी किसी ने नहीं की है। मामले में जहां थाने में पुलिस ने शिकायत दर्ज की हैं, वहीं बीजेपी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा है, वहीं सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता की हरकत को शर्मनाक बताया जा रहा है।

कांग्रेस नेता का 'शर्मनाक' ऑडियो वायरल

अमरेगौड़ा पाटिल का यह कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे कर्नाटक कांग्रेस के यह नेता भारी विवादों में घिर चुके हैं। उस कथित ऑडियो की सच्चाई को ‘द सूत्र’ स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है, लेकिन उसमें जो कुछ सुना जा रहा है, वह बहुत ही शर्मनाक है। कर्नाटक के कोप्पल जिले में के थाने दर्ज शिकायत के मुताबिक कांग्रेस नेता के सहयोगी संगनगौड़ा के खिलाफ बलात्कार का आरोप दर्ज कराया गया है।

कांग्रेस नेता का सहयोगी है रेप का आरोपी

मामला 16 अक्टूबर का है, जब अमरेगौड़ा के साथी संगनगौड़ा पाटिल ने कोप्पल जिले के तवरगेरा में खेतों में काम कर रही एक महिला के साथ रेप किया। रेप पीड़िता ने 18 अक्टूबर 2023 को तवरगेरा पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इस बीच महिला के ससुर ने अमरेगौड़ा से भी शिकायत की, मगर उन्होंने रेप वाली बात से ही इंकार कर महिला को बदनामी का डर दिखाकर उसे चुप रहने के लिए कहा।

रेप के लिए कम से कम दो-तीन लोग चाहिए- कांग्रेस नेता

इस ऑडियो में कथित तौर पर पाटिल पीड़िता और उसके परिजन को डांटते हुए सुने जा सकते हैं , 'एक आदमी कैसे रेप कर सकता है.....इसके लिए कम से कम दो-तीन लोग चाहिए...'। इसमें पीड़िता की मंशा पर सवाल उठाते हुए भी सुना जा सकता है कि वह अपने परिवार को बदनाम कर रही है और सच नहीं बता रही है।

जानें वायरल ऑडियो क्लिप कुछ बातें...

- पीड़िता का ससुर : मैं अपनी बहू के साथ रेप होने की शिकायत करने आया हूं। आपके साथी संगनगौड़ा पाटिल ने मेरी बहू के साथ रेप किया है।

- कांग्रेस नेता पाटिल: क्या कह रहे हो, एक महिला का रेप करने के लिए आपको कम से कम दो-तीन लोगों की जरूरत होती है। इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जो अकेले में किसी का रेप कर सके। मुझे दिखाओ। चाहे वह कितना भी ताकतवर क्यों न हो, कोई भी ऐसा नहीं कर सकता।

- पीड़िता का ससुर : क्या हम झूठ बोल रहे हैं? वो मेरी बहू है।

- कांग्रेस नेता पाटिल : हां, आप साबित करें कि एक व्यक्ति ऐसा कर सकता है।

- पीड़िता का ससुर : तो महिला ने जो कहा है वह सच नहीं है?

- कांग्रेस नेता पाटिल : मुझे बहस नहीं करनी है। तुम्हें ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। आप अपने परिवार को बदनाम कर रहे हैं।

-पीड़िता का ससुर : हमें न्याय चाहिए।

- कांग्रेस नेता पाटिल : जरा सोचें, जिस गांव में रेप होता है वहां कोई लड़की नहीं देगा। आपके परिवार का सम्मान खत्म हो जाएगा। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।

- पीड़िता का ससुर मौन हो गए...

- कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा ने आगे कहा- वह बलात्कार कैसे कर सकता है? वह जरूर चिल्लाई होगी। कोई एक हाथ से ताली नहीं बजा सकता। इसके लिए दो हाथों की जरूरत होती है। आप एक तंदरूस्त आदमी लाओ, और मैं एक महिला भेजूंगा, उससे पूछो। उसका बलात्कार करो, देखते हैं।

नेताओं की ऐसी मानसिकता पर उठ रहे हैं सवाल

पीड़ित और कांग्रेस नेता की इस बातचीत ने अनेकों को चौंका दिया है। लोग अब इस कांग्रेसी नेता से माफी की मांग कर रहे हैं। सवाल ये भी उठ रहे हैं कि ऐसे लोगों पर कैसे यकीन किया जा सकता है कि वह महिला और बाल सुरक्षा पर कानून बनाएंगे और उसे पास करवाएंगे।

कांग्रेस नेता को शर्म से डूब जाना चाहिए

बेंगलुरु की एक ऐक्टिविस्ट बृंदा अदिगे ने कहा है कि 'उन्हें शर्म से डूब जाना चाहिए। यह कितना तुच्छ आदमी है जो इस तरह की ओछी बातें कह रहा है। हम क्यों यकीन करें कि ये लोग महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून बनाएंगे? वह माफी मांगें और इस केस की जांच पुख्ता तरीके से हो।' दूसरी ओर बीजेपी मामले में वरिष्ठ पुलिस अफसरों से शिकायत करने जा रही है।

Tags:
  • Uproar over Karnataka Congress rape statement
  • Congress leader Amaregowda
  • rape in Karnataka
  • threat to Congress leader's rape victim
  • कर्नाटक कांग्रेस के रेप बयान पर बवाल
  • कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा
  • कर्नाटक में रेप
  • कांग्रेस नेता की रेप पीड़िता को धमकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज