राम तेरी… गंगा स्नान के बाद कपड़े चैंज करती महिलाओं की फुटेज देखने के शौकीन हैं महंतजी

Pratibha ranaa | May 26, 2024, 09:02 IST
Share
Ghaziabad Chhota Haridwar
Ghaziabad Chhota Haridwar

महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल फोन में पिछले पांच दिन के अंदर गंगनहर घाट पर स्नान करने आई महिलाओं की 300 से ज्यादा वीडियो फुटेज मिली हैं। इनमें 70 से ज्यादा फुटेज चेंजिंग रूम की बताई जा रही हैं।

मिनी हरिद्वार कहे ( Ghaziabad Chhota Haridwar ) जाने वाले गंगनहर घाट स्थित प्राचीन शनि मंदिर के महंत मुकेश गोस्वामी ( Mahant Mukesh Goswami ) ने महिलाओं के कपड़े बदलने के कमरे में कैमरा लगवाया था। ये महंत अपने मोबाइल पर उनकी फुटेज देखता था। महंत मुकेश गोस्वामी के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज करने से पहले मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की, लेकिन महंत तब तक फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि महंत मुकेश के मोबाइल में गंगनहर घाट पर स्नान करने आई महिलाओं की 300 से ज्यादा वीडियो फुटेज मिली हैं।

कपड़े बदलने के कमरे में लगवाया कैमरा

जानकारी के मुताबिक एक महिला ने महंत पर आरोप लगाते हुए कहा कि 21 मई की दोपहर को बेटी के साथ गंगा घाट पर स्नान के लिए आई थीं। स्नान के बाद कपड़े बदलने के लिए चली गईं। घाट पर बने कमरे बदलने के कमरे में उन्होंने देखा कि ऊपर की तरफ कैमरा लगा है। इसका फोकस कमरे पर ही है। वह तुरंत वहां से बाहर निकलीं। इस दौरान उन्हें पता चला कि कैमरा महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल फोन से जुड़ा है और वह बैठकर फोन में महिलाओं को कपड़े बदलते देखता है।

महिला से महंत ने की बदतमीजी

ये सब देखकर महिला भड़क गई और वह महंत के पास पहुंची। महंत ने महिला के साथ बहुत बदतमीजी की। उसने महिला को कई अपशब्द कहे। महंत ने कहा कि उसने महिलाओं के कपड़े बदलने के कमरे में कैमरा नहीं लगा था। पास के कैमरे को बंदरों ने घुमा दिया, जिससे फोकस उस ओर हो गया। महिला ने पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी महंत के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह गायब था। पुलिस ने महंत का मोबाइल और कैमरे की डीवीआर कब्जे में ले ली गई है।

ये खबर भी पढ़िए...नर्सिंग घोटाले में CM मोहन यादव सख्त, अब नर्सिंग विद्यार्थियों की होगी राज्य स्तर पर परीक्षा

महंत के मोबाइल में मिले 300 से अधिक वीडियो

महंत मुकेश के फोन में गंगनहर घाट पर स्नान करने आई महिलाओं की 300 से ज्यादा वीडियो फुटेज मिली हैं। इनमें 70 से ज्यादा फुटेज चेंजिंग रूम की बताई जा रही हैं। सीसीटीवी कैमरा लगे होने का मामला सामने आने के बाद गंगनहर में नहाने आने वाली महिलाओं की संख्या काफी कम हो गई है।

आरोपी पर पहले से चार मामले दर्ज

बता दें, ये पहली बार नहीं है, जब महंत मुकेश पर केस दर्ज हुआ हो। इससे पहले उनके खिलाफ चार मामले दर्ज है। पहला मामला उनके खिलाफ 2007 में मेरठ में दर्ज हुआ था। इसके बाद मुरादनगर थाने में 2017, 2018 और 2019 में वन अधिनियम का एक-एक केस दर्ज किया गया।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Mahant Mukesh Goswami
  • गाजियाबाद छोटा हरिद्वार
  • Ghaziabad Chhota Haridwar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा