46 साल का रिकॉर्ड: जब-जब 30% टूटा सोना और आधी हुई चांदी, सालभर में ही दोगुने तक उछले भाव, हर बड़ी गिरावट के बाद आई है तेजी

Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
Share
सोना चांदी भाव: 1980 से हर बड़ी गिरावट के बाद कितना उछला सोने का भाव और चांदी का भाव
सोना चांदी भाव: 1980 से हर बड़ी गिरावट के बाद कितना उछला सोने का भाव और चांदी का भाव

सोना-चांदी खरीदना और उनमें निवेश करना हमारे देश के हर घर की कहानी है। जब भी इनके दाम गिरते हैं तो हमारे मन में डर और सवाल दोनों एक साथ आ जाते हैं। क्या हमारा निवेश डूब जाएगा? क्या हमें अभी और इंतजार करना चाहिए? आप भी इस साल सोने और चांदी के गिरते भाव देखकर परेशान हैं तो थोड़ा ठहरिए।

चलिए जरा पीछे चलते हैं। साल 1980 से लेकर अब तक का इतिहास कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। इतिहास गवाह है कि जब जब सोने-चांदी के भाव गिरे हैं, उसके बाद बाजार में ऐसी रिकवरी आई है जिसने सबको चौंका दिया है। आइए बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि पूरा गणित क्या है और आपको अब क्या करना चाहिए।

1980 से अब तक की 12 बड़ी गिरावटें और रिकवरी

बाजार के आंकड़े बताते हैं कि 1980 से लेकर अब तक सोने और चांदी में 12-12 बार बहुत बड़ी गिरावटें देखी गईं। हर बार निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोने में कम से कम 20% और चांदी में भारी उछाल आया है।

हालांकि कुछ मामलों में पुराना रिकॉर्ड वापस पाने में वक्त भी लगा है। उदाहरण के लिए 2011 के ऊंचे स्तर के बाद सोने को अपना पुराना भाव वापस पाने में 2020 तक इंतजार करना पड़ा था। साथ ही चांदी को 2025 तक का लंबा इंतजार करना पड़ा था।

सोना जब 30% से ज्यादा गिरा: इतिहास में जब भी सोने (gold prices) के भाव में 30% से ज्यादा की गिरावट आई है, तो सभी 6 बार सालभर के भीतर इसमें औसतन 24.8% या उससे ज्यादा की छलांग देखी गई। जैसे जनवरी 1980 में 43.9% गिरने के बाद यह 1 साल में 54.4% चढ़ा। वहीं फरवरी 1996 में 39.2% गिरने के बाद एक साल में 29.3% की रिकवरी हुई।

चांदी जब 50% से ज्यादा टूटी: जब भी चांदी (silver price) 50% से ज्यादा नीचे गिरी तो सभी 8 बार सालभर के अंदर इसका भाव लगभग दोगुना हो गया। मार्च 1980 में 52.3% की भारी गिरावट के बाद यह सिर्फ 3 दिनों में 118.5% चढ़ गई थी। वहीं सितंबर 1981 में 58.1% गिरने के बाद सालभर में 202.3% की जोरदार रिकवरी हुई थी।

सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, लाखों का चूना, ऐसे करें असली की पहचान | Beware! Selling Fake Gold with Hallmark Stamp, Millions Cheated, Here's How to Identify the Real One
सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, कई लोग हो चुके शिकार, खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान...
28 Nov 2026 ,
By Aman Vaishnav
एक तरफ सोना सस्ता हो गया है तो लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर क्या आपको पता भी है कि सस्ते या भरोसे के चक्कर में आप जो सोना घर ला रहे हैं वह असली है या नकली? आजकल बाजार में हॉलमार्क की मुहर लगाकर भी लोगों को ठगा जा रहा है। मध्यप्रदेश के सागर, नीमच और मैहर से ऐसे कई चौंकाने वाले मामले सामने आ चुके हैं।

अभी बाजार की स्थिति क्या है?

जनवरी 2026 में एमसीएक्स (MCX) वायदा बाजार में सोना 1 लाख 80 हजार 779 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी 4 लाख 20 हजार 48 रुपए प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी।

अब 25 नवंबर को सोना गिरकर 1 लाख 17 हजार 906 रुपए और चांदी 1 लाख 36 हजार 712 रुपए पर आ गई। इसके बाद 27 नवंबर को थोड़ी रिकवरी के साथ सोना 1 लाख 25 हजार 350 और चांदी 1 लाख 52 हजार 843 रुपए पर बंद हुई।

घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का औसत भाव 1 लाख 26 हजार 299 प्रति 10 ग्राम चल रहा है, जो कि जनवरी के ऊंचे स्तर से करीब 28% नीचे है। मौजूदा भाव से पुरानी ऊंचाई को फिर से छूना है, तो सोने को यहां से 44% और चांदी को 175% की बहुत बड़ी तेजी दिखानी होगी। कोटक सिक्योरिटीज के अनुसार शेयर बाजार के संभलने और डॉलर के नरम पड़ने से फिलहाल इन कीमती धातुओं पर दबाव कम हुआ है।

कब और कैसे बढ़ेंगे सोने-चांदी के दाम?

केडिया एडवाइजरी (Kedia Advisory) के संचालक अजय केडिया के अनुसार बाजार की अगली चाल को समझने के लिए हमें कुछ मुख्य बातों पर ध्यान देना होगा...

1. क्या सोने की गिरावट अब थम गई है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने को 3 हजार 450 डॉलर प्रति औंस के आसपास मजबूत सहारा मिल सकता है। शुरुआती महीनों की भारी बिकवाली का असर अब भावों पर दिख चुका है। इसलिए मुमकिन है कि दाम कुछ समय तक एक तय दायरे में ही घूमते रहें।

2. अगली तेजी का इशारा कहां से मिलेगा?

दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक होने वाली है। दिसंबर में ब्याज दरों में 0.25% की संभावित बढ़ोतरी का असर बाजार पहले ही झेल चुका है। अगर जनवरी-फरवरी 2027 में महंगाई कम होने और आगे ब्याज दरें न बढ़ने के संकेत मिलते हैं, तो सोने के भावों को फिर से बढ़ सकते हैं।

3. क्या सोने की यह तेजी टिक पाएगी?

जनवरी से सितंबर 2026 के बीच दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने 675 टन शुद्ध सोना खरीदा है। इसके अलावा सालभर गोल्ड ईटीएफ (Gold ETF) में भी 211 टन सोना जुड़ा है। यह लगातार हो रही खरीदारी सोने के भावों को टूटने से बचाएगी। हालांकि अमेरिकी बॉन्ड पर मिलने वाला ऊंचा ब्याज निवेशकों को सोने से थोड़ा दूर भी खींच सकता है।

4. चांदी की तेजी को लेकर क्या नजरिया?

2026 में चांदी की औद्योगिक मांग औसतन 3.5 करोड़ औंस से अधिक रहने का अनुमान है। जबकि इसकी औद्योगिक खपत 3% तक घट सकती है। अगर कच्चा तेल सस्ता होता है, तो फैक्ट्रियों में उत्पादन लागत कम होगी। इससे औद्योगिक मांग को सहारा मिलेगा।

5. सोने के मुकाबले चांदी कितनी सस्ती?

फिलहाल सोने के मुकाबले चांदी बहुत सस्ती मिल रही है। अभी एक औंस सोने के बदले 86 से 87 औंस चांदी मिल रही है। इससे चांदी में आगे बड़ी उछाल की अच्छी गुंजाइश दिखती है। हालांकि तेजी पकड़ने से पहले कुछ समय तक यह भी एक सीमित दायरे में रह सकती है।

शादी के सीजन में सोना-चांदी हुआ महंगा: जानें आज का भाव और खरीदने से पहले की जरूरी बातें | Gold-Silver Expensive in Wedding Season: Know Today's Rate and Important Things Before Buying
सोना-चांदी खरीदने का मौका अभी बाकी! 2 दिन में कीमतें उछलीं, फिर भी इस साल के रिकॉर्ड भाव से काफी नीचे
27 Nov 2026 ,
By Sandeep Kumar
शादी के सीजन में सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत की बात है। लगातार दो दिनों से कीमतों में तेजी के बावजूद सोना और चांदी इस साल के अपने सबसे ऊंचे भाव से काफी नीचे हैं। दो दिन में सोना 4,278 रुपए और चांदी 10 हजार 330 रुपए महंगी हुई है। ऐसे में सवाल है कि अभी खरीदारी करें या कीमतों में गिरावट का इंतजार करें?

Tags:
  • सोने के दाम
  • सोने के ताजा भाव
  • चांदी के दाम
  • सोने चांदी के दाम 2026
  • सोने की कीमत में उछाल
  • चांदी की कीमत में उछाल
  • gold prices
  • सोने के भाव में गिरावट
रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती

By Arun Tiwari

रायपुर में 11, बिलासपुर और दुर्ग में 9-9 सीटों का अनुमान, नए नेताओं की खुलेगी किस्मत, दिग्गजों की बढ़ेगी चुनौती
परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा

By Jageshwar Prasad

परीक्षा के बीच जैमर बंद करने से गहराया संदेह, SSC CPO SI-2026 परीक्षा में नकल और पेपर लीक की आशंका, बनाड़ थाने में मुकदमा
बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!

By Harish Divekar

बोल हरि बोल: मैडम उदास, साहब बिंदास, कप्तान बेलगाम और जंगल में घमासान!
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में नया मोड़, 182 करोड़ के भुगतान की जांच, ED ने खंगाले अफसरों के ठिकाने
MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक

By Kaushiki

MP में एक और भव्य धार्मिक लोक बनाने की तैयारी, धार की ऐतिहासिक भोजशाला के पास 100 करोड़ से बनेगा वाग्देवी सरस्वती लोक
एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता

By Neel Tiwari

एमपी के महाधिवक्ता कार्यालय में जारी रहेंगी नए वकीलों की नियुक्तियां, HC ने साफ किया रास्ता
थानों के पास ही आधी रात तक चल रहा शराब का धंधा, MRP से अधिक वसूली और नियमों की अनदेखी, जानिए पूरा मामला

By Jageshwar Prasad

थानों के पास ही आधी रात तक चल रहा शराब का धंधा, MRP से अधिक वसूली और नियमों की अनदेखी, जानिए पूरा मामला