केक में रिंग छिपाकर करने वाला था प्रपोज, गर्लफ्रेंड खा गई, फिर हुआ कुछ ऐसा

Jitendra Shrivastava | Feb 03, 2025, 20:09 IST
Share
thesootr
gold-ring-eaten-in-surprise-proposal Photograph: (thesootr)

चीन में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए कपकेक में रिंग छिपाई। लेकिन प्रेमिका ने पूरा कपकेक खा लिया। रिंग को खाने के बाद जब उसे अहसास हुआ, तो स्थिति अजीब हो गई। यह अनोखा प्रपोजल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हर किसी का प्यार का इजहार करने का तरीका अलग होता है। चीन के सिचुआन प्रांत में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उसने कपकेक में एक गोल्ड रिंग छिपाई।

जब कपकेक प्रेमिका के सामने आया, तो उसने बिना कुछ देखे पूरा कपकेक खा लिया। रिपोर्ट के अनुसार, युवक लियू नाम की महिला से प्यार करता था। वह इस प्रपोजल को यादगार बनाना चाहता था, लेकिन उसके प्लान में अनजाने में गड़बड़ी हो गई।

रिंग निगलने से बची महिला

लियू को केक खाने के दौरान कुछ सख्त चीज़ महसूस हुई। उसने तुरंत उसे थूक दिया। शुरुआत में लियू को लगा कि यह केक की खराब क्वालिटी है। लेकिन बाद में उसने देखा कि यह वही रिंग थी जिसे प्रपोजल के लिए छिपाया गया था। युवक ने रिंग उठाकर तुरंत लियू को बताया कि वह उसे प्रपोज करना चाहता था। यह सुनकर लियू हैरान रह गई। हालांकि, उसने अंत में इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें...

जनपद सभापति ने फोन पर किया दलित छात्रा को प्रपोज, ले गया पंचायत भवन, फिर किया ये काम

जनपद सभापति ने फोन पर किया दलित छात्रा को प्रपोज, ले गया पंचायत भवन, फिर किया ये काम

कभी भी खाने में रिंग न छिपाएं

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजाकिया प्रतिक्रियाएं दीं। लियू ने इस अनुभव के बारे में कहा कि किसी को भी खाने की चीज़ में प्रपोजल की रिंग नहीं छिपानी चाहिए। कई लोगों ने इस पर सहमति जताई। चाइना की यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

धार में 6 साल पहले MA की छात्रा ने जिसका प्रपोजल ठुकराया था, उसी ने किया था किडनैप, आरोपी के जीजा ने रची थी अपहरण की साजिश

टिशू पेपर पर रेलमंत्री को भेजा प्रपोजल, थोड़ी देर में बुलावा आ गया

एक प्रपोजल ऐसा भी...

ट्विटर पर (@Rainmaker1973) नाम के अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें Map बना हुआ दिखाई दे रहा है। कैप्शन में लिखा है- ये कहानी है Yasushi Takahashi नाम के शख्स की जिसने GPS ट्रैक्टर से जापान के 6,500-km के हिस्से को कवर करते हुए ड्राइंग बनाई है। उसने ऐसा अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए किया है। नक्शे पर 'मैरी मी' लिखा हुआ देखा जा सकता है। साथ ही एक हिस्से में हार्ट भी बनाया है। खास बात ये है कि इसे दुनिया का सबसे बड़ा GPS ड्राइंग बताया जा रहा है। ये इमेज देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़के ने इस काम के लिए बहुत मेहनत की है। अब इतने मेहनती और क्रिएटिव लड़के को क्या कोई लड़की मना कर पाएगी?

Tags:
  • चीन
  • China
  • गर्लफ्रेंड
  • चाइना न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि