होली पर दीपावली जैसी तेजी : सोना चढ़ा, चांदी चमकी

Dr Rameshwar Dayal | Updated:
Share
Gold silver rate 10 gram all time high Indian Bullion and Jewelers Association द सूत्र the sootr
Gold silver rate 10 gram all time high Indian Bullion and Jewelers Association द सूत्र the sootr

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोने का यह दाम अभी तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले इसी माह की 11 तारीख को सोने ने 65 हजार 646 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। पुराना रिकॉर्ड आज टूट गया है।

Mumbai: देश में होली पर्व का खुमार चढ़ रहा है। उमंग के इस दौर में एक धातु की तेजी भी खासी हैरानी पैदा कर रही है। वह है सोने - चांदी ( gold-silver ) के भाव। पूरे देश में सोने की तेजी होली की पिचकारी के रंगीन पानी की तरह उड़ती दिख रही है, जबकि यह उड़ान तो दीपावली पर्व पर देखी जा सकती थी। सोने के दस ग्राम ( एक तोला ) का भाव आज बुधवार को 206 रुपए बढ़कर 65,795 रुपए पर पहुंच गया है। यह भाव ऑल टाइम का हाई ( all time high ) हो गया है। जब सोने ने रंग बदला तो चांदी कहां पीछे रहने वाली थी। उसकी चढ़त थोड़ी सी कम रही। यह 15 रुपए महंगी होकर 73,859 रुपए प्रति किलो ग्राम पर बंद हुई। इन धातुओं की तेजी के पीछे कुछ विशेष कारण बताए जा रहे हैं।

इन कारणों से बढ़ रहे हैं इन धातुओं के दाम


इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ( Indian Bullion and Jewelers Association ) के अनुसार सोने का यह दाम अभी तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले इसी माह की 11 तारीख को सोने ने 65,646 रुपए प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। पुराना रिकॉर्ड आज टूट गया है। एसोसिएशन मान रहा है कि इस साल सोने का भाव 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वैसे चांदी ने पिछले साल 4 दिसंबर को 77,073 किलो पर पहुंचकर ऑल टाइम हाई बनाया था। इस कारोबार से जुड़े एक्सपर्ट इस तेजी की कुछ वजह बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस साल दुनियाभर में मंदी की आशंका हो रही है, शादी के सीजन से सोने की डिमांड में तेजी आई तो मंदी के चलते अपने जमा-पूंजी को सेफ रखने के लिए लोग सोने की खरीदारी की ओर मुड़ सकते हैं।

यह तेजी चौंकाने वाली है

वैसे सोने-चांदी के दामों में अचानक आई यह तेजी खासी चौंकाने वाली है। इस माह इन दोनों धातुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महीने की शुरुआत यानी एक मार्च को सोना 62,592 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो 20 मार्च को 65,795 रुपए पर चढ़ गया। यानी 20 दिनों में ही इसकी कीमत में 3,203 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी आंकी गई। दूरी ओर चांदी भी 69,977रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 73,859 रुपए पर पहुंच गई है। यह दाम फिलहाल रुकने की ओर इशारा नहीं कर रहे हैं।

सोने की तेजी पिछले साल से बढ़ी और अब यहां तक जाएगी

सर्राफा बाजार से मिली जानकारी के अनुसार साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16 प्रतिशत) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बाजार के एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने में तेजी का दौर जारी रहेगा। संभावना है कि इस तेजी के चलते इस साल के अंत तक इसकी कीमत 70 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकती है। खास बात यह है कि सोने-चांदी के भावों में गिरावट तो बहुत कम और होती है, लेकिन इनके दामों में इजाफा तेजी से और लगातार होता जा रहा है।

भारत में सोने-चांदी का जलवा इन कारणों से रहा है

असल में भारत में सोने के दाम इसलिए भी बढ़ते हैं क्योंकि इसके धार्मिक व सामाजिक सारोकार तो है ही, लोग मानते हैं कि अपनी जमा-पूंजी को सोने-चांदी में तब्दील कर रख लिया जाए तो वह हमेशा लाभकारी बनी रहती है। इसीलिए भारत में इनकी खरीदारी सबसे अधिक होती है। भारत में सोने की स्मगलिंग का भी एक बड़ा समानान्तर बाजार सालों से चल रहा है। भारत ही ऐसा देश है, जहां मंदिरों में सबसे अधिक सोना चढ़ाया जाता है, इसके अलावा विवाह उत्सवों में भी इसके जलवे रहते हैं। अब तो हाई सोसायटी में सोने के गिफ्ट का चलन भी लगातार बढ़ रहा है। इसलिए कहा जा रहा है कि हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदना चाहिए।

यह भी पढ़ें:-

चलो बुलावा आया है, बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट ने बुलाया है

सावधान! चूहे फैला रहे हैं ये जानलेवा बीमारियां

फाइनल नहीं हो पा रहे है एमपी कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम

चुनावों को लेकर क्या कह रहा है सट्टा बाजार

Tags:
  • होली
  • सोना
  • दीपावली
  • Gold
  • चांदी
  • Indian Bullion and Jewelers Association
  • all time high
  • तेजी
  • सर्राफा
मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह

By The Sootr

मोबाइल से टोकन, खरीदी केंद्रों पर बेहतर इंतजाम... छत्तीसगढ़ में तकनीक ने आसान की किसानों की राह
अंधेरी रात, अजीब आवाजें और दरवाजे पर दस्तक... भूत के डर से 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल! झाड़-फूंक के लिए बुलाया पंडा बाबा

By Aman Vaishnav

अंधेरी रात, अजीब आवाजें और दरवाजे पर दस्तक... भूत के डर से 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल! झाड़-फूंक के लिए बुलाया पंडा बाबा
रायपुर मास्टर प्लान में फिर हुआ बदलाव, 11 सड़कें दोबारा शामिल, 23 सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी

By Harrison Masih

रायपुर मास्टर प्लान में फिर हुआ बदलाव, 11 सड़कें दोबारा शामिल, 23 सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ेगी
28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर

By Ashish Bhardwaj

28 साल बाद बाड़ोली के घटेश्वर महादेव मंदिर लौटेगी नटराज प्रतिमा, 1998 में चोरी होकर लंदन पहुंची थी ऐतिहासिक धरोहर
रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!

By

रेत का चूल्हा, दाल-बाटी का भोग और हर-हर नर्मदे की गूंज, कार्तिक पूर्णिमा पर मध्य प्रदेश के घाटों पर उतरा आस्था का सैलाब!
पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब

By Ashish Bhardwaj

पंचायत चुनाव में हार के बाद BJP में हिसाब-किताब, टिकट दिलाने वालों से भी मांगा जाएगा जवाब
द सूत्र फिर 100% सही: 20 दिन आगे बढ़ी MP पुलिस भर्ती परीक्षा, ESB ने जारी की नई तारीख

By Aman Vaishnav

द सूत्र फिर 100% सही: 20 दिन आगे बढ़ी MP पुलिस भर्ती परीक्षा, ESB ने जारी की नई तारीख