भक्तों के लिए अच्छी खबर, वैष्णो देवी मंदिर में अब श्रद्धालुओं को मिलेगी ये बड़ी सेवा फ्री

Amresh Kushwaha | Jul 17, 2024, 13:44 IST
Share
वैष्णो देवी दर्शन
वैष्णो देवी दर्शन

माता वैष्णो देवी के दरबार में साल में लाखों भक्त दर्शन करने जाते हैं। अगर आप भी मां वैष्णो देवी के मंदिर में दर्शन करने जाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। बता दें कि 6 साल तक मुफ्त में होगी ये सेवा...

त्रिकुटा पहाड़ियों में बसी माता रानी के भक्तों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। माता वैष्णो देवी के मंदिर के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आने वाले 6 सालों के लिए हर गुरुवार को मुफ्त भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। दरअसल, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा को इसके लिए लगभग एक करोड़ रुपए की धनराशि दान में दी गई है।

हिमाचल के प्रसिद्ध उद्योगपति और समाज सेवी डॉ. महिद्न शर्मा ने दी है। यह धन राशि माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अंशुल गर्ग को कटरा में पंजाब नेशनल बैंक ड्राफ्ट में भेंट की है। इस धन राशि को भेट करने के दौरान उनका बेटा ध्रुव शर्मा और कंपनी के सी.ई.ओ. अमित झा मौजूद थे।

भोजन और लंगर की मुफ्त सेवा

महिद्न शर्मा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को 18 जुलाई 2024 से लेकर 3 अक्टूबर 2030 तक श्रद्धालुओं को मुफ्त में भोजन करानें के लिए कहा है। साथ ही श्रद्धालओं को तारकोटे में लंगर प्रदान करने के लिए 31 हजार रुपए प्रति लंगर की धनराशि दी है। इस धनराशि से श्राइन बोर्ड लगभग 325 लंगर का आयोजन कर सकती है। आपको बता दें कि यह मुफ्त सेवा 6 सालों के लिए केवल गुरुवार को मिलेगी।

जानें कौन है महिंद्र शर्मा

बता दें कि 61 वर्षीय डॉ. महिंद्र शर्मा ऊना जिला के बढेड़ा राजपूतां से संबंध रखते हैं। महिंद्र शर्मा ने BSC, MBA और डॉक्टरेट की डिग्री को ग्रहण किया हुआ है। शर्मा एक समाज सेवी है और नई दिल्ली के इस्कॉन मन्दिर की नवीकरण, पुनरोद्धार समिति के वाइस चेयरमैन हैं और यमुना नदी के पुनरोद्धान के लिए गठित हरी यमुना समिति के उपाध्यक्ष भी हैं।

डॉ. महिंद्र की गणना देश के प्रसिद्ध समाज सेवी उद्योगपतियों में की जाती है। उनकी कंपनी देशभर में राष्ट्रीय महत्व की इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, होटल, फूड प्रोसेसिंगए शिक्षा व रियल एस्टेट की अनेक परियोजनाओं का निर्माण कर रही है। इसके अलावा वे अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं जोकि समाज के दबे कुचल वर्ग के सामाजिक,आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मां वैष्णो देवी मंदिर
  • वैष्णो देवी मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच