Google I/O 2025 में एंड्रॉयड 16, जेमिनी AI और बहुत कुछ नया होगा लॉन्च

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 20, 2025, 13:10 IST
Share
Google I/O 2025
Google I/O 2025

अगर आप टेक्नोलॉजी प्रेमी हैं तो Google I/O 2025 डेवलपर कॉन्फ्रेंस की लाइव स्ट्रीम आप गूगल के यूट्यूब चैनल पर आज रात 10:30 बजे देख सकते हैं। इसमें एंड्रॉयड 16, जेमिनी AI, गूगल क्रोम और यूट्यूब समेत कई बड़े अपडेट्स का खुलासा हो सकता है।

टेक्नोलॉजी के प्रेमियों के लिएGoogle I/O 2025 डेवलपर कॉन्फ्रेंस एक बड़ा इवेंट साबित होने जा रहा है। दो दिन के इस आयोजन की शुरुआत 20 मई की रात 10:30 बजे शोरलाइन एम्फीथिएटर, कैलिफोर्निया में होगी। गूगल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसे फ्री में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस बार कांफ्रेंस में कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं जिनमें गूगल एंड्रॉयड 16, गूगल के नए AI मॉडल जेमिनी में अपडेट, गूगल क्रोम और यूट्यूब से जुड़ी नई सुविधाएं शामिल हैं।

एंड्रॉयड 16 (Android 16)

एंड्रॉयड 16 को पिक्सल 10 सीरीज स्मार्टफोन्स में पहली बार देखा जाएगा। यह ऑपरेटिंग सिस्टम उपयोगकर्ता के अनुभव को नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है। नए अपडेट में फोन कॉल्स के दौरान साइबर स्कैमर्स से सुरक्षा के लिए कुछ अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स को सीमित करने जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, हो सकता है कि एंड्रॉयड 16 के डिजाइन में भी बदलाव हो। ये भी पड़ें: Google Free AI Course : AI में करियर बनाने के लिए गूगल दे रहा मौका, फ्री में करें ये कोर्स

जेमिनी AI और गूगल का एक्सआर हेडसेट

गूगल के जेमिनी AI मॉडल में भी इस कॉन्फ्रेंस में अपडेट्स की उम्मीद है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नए आयाम खोल सकता है। इसके अलावा, गूगल और सैमसंग मिलकर एक्सआर (XR) हेडसेट बना रहे हैं, जिसका बाजार में एंट्री एपल के लिए चुनौती साबित हो सकती है।

गूगल के अन्य प्रोडक्ट्स में अपडेट

Google क्रोम, गूगल सर्च और यूट्यूब में भी इस इवेंट के दौरान कई नए फीचर्स पेश किए जा सकते हैं, जो यूजर अनुभव को और बेहतर बनाएंगे। अपडेट के बाद फ़ोन कॉलिंग के दौरान कुछ एक्शन कंपनी द्वारा बंद किए जा सकते हैं। द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • AI
  • Google
  • गूगल एंड्रॉयड
  • टेक्नोलॉजी
  • गूगल
  • Android
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि