गूगल ने लॉन्च किया कमाल का फीचर, बदल जाएगा सर्चिंग का तरीका, इस्तेमाल किए बिना नहीं रह पाएंगे आप, जानिए इससे किस तरह होगा फायदा
Pratibha Rana | Jan 19, 2024, 09:23 IST
गूगल ने लॉन्च किया कमाल का फीचर, बदल जाएगा सर्चिंग का तरीका, इस्तेमाल किए बिना नहीं रह पाएंगे आप, जानिए इससे किस तरह होगा फायदा
गूगल ने दो नए फीचर को पेश किया. यह फीचर सिर्फ सर्च फंक्शन को बेहतर नहीं करेंगे, बल्कि एक्युरेसी पर भी ध्यान देंगे। नए फीचर का नाम Circle to Search और दूसरा AI Powered Multi Search फीचर है।
BHOPAL. गूगल अपने सभी यूजर्स के लिए कुछ खास फीचर्स (Google new feature) लेकर आया है। इन फीचर्स को इस्तेमाल किए बिना आप नहीं रह पाएंगे। दरअसल गूगल ने हाल ही में दो बड़े फीचर पेश किए हैं। इनमें से एक सर्किल टू सर्च (Circle to Search) और दूसरा मल्टीसर्च एक्सेपरियंस (Multisearch Experience) है। दिलचस्प इसमें ये है कि किसी भी चीज को सर्च करने के लिए एप स्विच यानी एक एप से दूसरे एप में जाने की जरूरत नहीं होगी। इनकी मदद से मोबाइल सर्चिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा। गूगल का नया सर्किल टू सर्च फीचर सबसे पहले सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज और गूगल पिक्सल 8 सीरीज में मिलेगा।
गूगल के नए फीचर का नाम Circle to Search और दूसरा AI Powered Multi Search है। गूगल ने पोस्ट कर अपने यूजर्स को इसकी जानकारी दी है। गूगल ने पोस्ट कर लिखा- आज, हम आपको कहीं भी, किसी भी तरीके से खोज करने में मदद करने के लिए दो अपडेट पेश कर रहे हैं।
जानिए गूगल लाया कौन-कौन से नए फीचर्स और इससे आपको किस तरह होगा फायदा...
सर्किल टू सर्च और दूसरा मल्टीसर्च एक्सेपरियंस से गूगल सर्च का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा।
गूगल का सर्किल टू सर्च फीचर से यूजर अपने मोबाइल स्क्रीन पर ही किसी चीज, फोटो, ऑब्जेक्ट आदि के बारे में एक सर्किल बनाकर उसके बारे में जानकारी ले सकता हैं। ऐप से बाहर जाए बिना आपकी काम की इनफार्मेशन मिल जाएगी और आप दोबारा ऐप को यूज करना जारी रख सकते हैं। जैसे मान लीजिए आप इंस्टाग्राम चला रहे हैं और आपने रील में कोई फोटो देखी। ये फोटो क्या है, इसे कैसे क्लिक किया जाता है इसके बारे में जानने के लिए बस आपको होम बटन को देर तक प्रेस करना है और फिर स्क्रीन पर दिख रही डिश को सर्किल करना है। इतने में आपकी मांगी हुई सारी इनफार्मेशन आपको मिल जाएगी। सर्किल टू सर्च गूगल लेंस का एडवांस्ड वर्जन है जिसमें आपको चीजों के बारे में जानकारी बिना स्क्रीनशॉट या फोटो लिए मिल जाती है। ऐसा ही आप आप किसी टेक्स्ट को सेल्क्ट कर उसके बारे में सारी इनफार्मेशन जान सकते हैं।
मल्टीसर्च फीचर को यूजर्स के सर्च एक्सपेरियंस को पहले के मुकाबले फास्ट और बेहतर बनाने के लिए लॉन्च किया गया है। यह फीचर टेक्स्ट, फोटो और स्क्रीनशॉट तीनों को सपोर्ट करेगा। इसकी मदद से आप एआई जेनरेटेड रिजल्ट हासिल कर सकते हैं। इसे गूगल लेंस या गूगल एप के जरिए एक्टिवेट किया जा सकेगा। इसके साथ सर्च जेनरेटिव एक्सपेरियंस (SGE) का सपोर्ट है।
गूगल एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है। इसकी स्थापना 4 सितंबर, 1998 को लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पी.एच.डी. के छात्रों के रूप में की थी। कंपनी का नाम गूगल, एक गणितीय शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है 1 के बाद 100 शून्य। गूगल की मुख्यालय माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया में है। कंपनी के पास दुनिया भर में 80 से अधिक देशों में कार्यालय हैं।
गूगल की सबसे लोकप्रिय सेवा है गूगल सर्च, जो इंटरनेट पर जानकारी खोजने के लिए दुनिया की सबसे लोकप्रिय सेवा है। गूगल अन्य कई उत्पाद और सेवाएं भी प्रदान करती है, जिनमें शामिल हैं:
गूगल लाया नया फीचर
- सर्कल टू सर्च, एंड्रॉइड पर खोजने का एक नया तरीका
- जनरल एआई-संचालित मल्टीसर्च, ताकि आप जो देखते हैं उसके बारे में अधिक जटिल प्रश्न पूछ सकें ↓
जानिए गूगल लाया कौन-कौन से नए फीचर्स और इससे आपको किस तरह होगा फायदा...
सर्किल टू सर्च और दूसरा मल्टीसर्च एक्सेपरियंस से गूगल सर्च का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा।
क्या है सर्किल टू सर्च?
मल्टीसर्च एक्सेपरियंस फीचर क्या है?
गूगल के बारे में जानिए
गूगल की सबसे लोकप्रिय सेवा है गूगल सर्च, जो इंटरनेट पर जानकारी खोजने के लिए दुनिया की सबसे लोकप्रिय सेवा है। गूगल अन्य कई उत्पाद और सेवाएं भी प्रदान करती है, जिनमें शामिल हैं:
- गूगल मैप्स: एक ऑनलाइन मानचित्र सेवा
- गूगल एआई: एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता अनुसंधान और विकास कंपनी
- गूगल क्रोम: एक वेब ब्राउज़र
- गूगल डॉक्स: एक ऑनलाइन ऑफिस सूट
- गूगल प्ले: एक मोबाइल एप्लिकेशन स्टोर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman