/sootr/media/media_files/2PInV3RJJDpdEC1WOFZq.jpg)
शादी के एक साल बाद तक पति सेक्स के लिए तैयार नहीं हुआ। पत्नी ने संबंध बनाने के लिए दबाव डाला तो झगड़े करने लगा। बात यहां तक बढ़ी कि पति ने पत्नी के चरित्र पर सवाल उठा दिए। एक दिन घर से निकाल दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मध्यस्थता के लिए पति-पत्नी और परिवारजनों को बुलाया है। तो जो वजह सामने आई उसको जानकर आप हैरान हो जाएंगे। पत्नी ने रोते हुए बताया कि पति ने अब तक उसके साथ शारीरिक संबंध ही नहीं बनाया। सुहागरात क्या होती है मेरा पति नहीं जानता है।
पति ने सुहागरात नहीं मनाई
पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है। इस रिश्ते में प्रेम, त्याग, जिम्मेदारियां सभी की अपनी अपनी जगह होती है। लेकिन इन सबके बीच अगर 1 साल तक जब पति-पत्नी के बीच कोई संबंध न बनें तो बात हैरान करने वाली ही है। गोरखपुर शहर में एक दंपति ने अभी तक सुहागरात नहीं मनाई। जिससे बाद पत्नी नाराज हो गई। जब पत्नी ने पति से संबध बनाने को कहा तो दोनों में झगड़े होने लगे। पति ने पत्नि के चरित्र पर सवाल खड़े कर दिए।
पत्नी ने पति पर लगाए आरोप
पत्नी ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि पति मेरे साथ सेक्स नहीं करता। जिसके जवाब में पति ने खामोशी से हामी भर दी। पत्नी ने सबके सामने जब इसकी वजह पूछी तो पति खामोश से खड़ा रहा। हैरानी वाली बात तो यह है कि पत्नी अभी भी पति के साथ रहना चाहती है। पत्नी ने पुलिस से पति की शारीरिक जांच की मांग की है। ताकि यह स्पष्ट हो जाए कि संबंध न बनाने की असल वजह क्या है।
ये खबर भी पढ़ें...
मोनाली ठाकुर से बदसलूकी, प्राइवेट पार्ट पर कमेंट, शो रोककर लगाई फटकार
एड्स के नाम पर डराया तो कभी खुद को समलैंगिक बताने लगा
पत्नी का कहना है कि पति से उसने जब भी संबंध बनाने की कोशिश की तो वह बहाने बनाने लगता था। कभी एड्स के नाम पर भी डराता था। पत्नी खुद नर्स की पढ़ाई कर चुकी है। उसने पति से शारीरिक जांच कराने की बात कही तो उसने खुद को समलैंगिक बता दिया। बाद में चरित्र पर लांछन लगाते हुए घर से निकाल दिया। पत्नी ने कहा कि वह अपने पति के साथ ही सुखी दांपत्य जीवन चाहती है।
thesootr links
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें