GST काउंसिल बैठक : हेल्थ इंश्योरेंस में टैक्स घटने का करना होगा इंतजार, जानें किन पर हुई दरें कम

Jitendra Shrivastava | Sept 09, 2024, 23:30 IST
Share
thesootr
thesootr

देश-दुनिया। सोमवार को GST काउंसिल की अहम बैठक में हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी की दरें कम करने का मामला था फिलहाल इंश्योरेंस पर प्रीमियम सस्ता नहीं हो रहा, क्योंकि इस मामले पर अंतिम फैसला अगली बैठक तक के लिए टाल दिया है...

GST काउंसिल की बैठक सोमवार, 9 सितंबर को हुई। इस बैठक में दो मुद्दों पर चर्चा होनी थीं। पहला हेल्थ इंश्योरेंस में जीएसटी की दरें कम करने और 2000 रुपए से कम के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर 18% जीएसटी का मामला था। फिलहाल इंश्योरेंस प्रीमियम सस्ता होने नहीं जा रहा है, क्योंकि यह मामला अंतिम फैसला अगली बैठक के लिए टाल दिया है। इसके अलावा नमकीन पर जीएसटी दर 18 प्रतिशत से 12 फीसदी करने का फैसला किया गया है। साथ ही कुछ कैंसर की दवाओं पर जीएसटी की दरें कम करने पर सहमति बन गई है. मीटिंग के बीच उत्तराखंड के वित्त मंत्री ने बताया कि तीर्थयात्रा पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है.

हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी को लेकर चर्चा

जीएसटी परिषद में हेल्थ इंश्योरेंस पर मौजूदा 18 प्रतिशत लगने वाली जीएसटी दर को कम करने को लेकर सहमति बन गई है।केंद्र और राज्यों के कर अधिकारियों की समिति (फिटमेंट कमेटी) ने सोमवार को जीएसटी परिषद के सामने एक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें जीवन, स्वास्थ्य और पुनर्बीमा प्रीमियम पर GST कटौती के आंकड़े और विश्लेषण दिए हैं। बैठक में हिस्‍सा लेने के बाद दिल्‍ली की वित्त मंत्री आतिशी ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए इसको स्वीकार किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक आयोजित की गई। दिल्ली में परिषद की बैठक में सभी राज्यों के वित्त मंत्री मौजूद थे। फिलहाल पेमेंट एग्रीगेटर्स को 2000 रुपए से कम की राशि के लेनदेन पर जीएसटी का भुगतान करने से छूट दी गई है।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

बीमा प्रिमियम पर टैक्स घटाने के पक्ष में है ज्यादातर राज्य

मीडिया सूत्रों के अनुसार अधिकतर राज्य बीमा से संबंधित प्रीमियम की दरों को कम करने के पक्ष में हैं। अगर जीएसटी दरें कम की जाती हैं तो यह करोड़ों पॉलिसीधारकों के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि इससे प्रीमियम की राशि घट जाएगी। जीएसटी से पहले बीमा प्रीमियम पर सेवा कर लगता था। 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद सेवा कर को जीएसटी प्रणाली में सम्मिलित कर लिया था, वहीं ये मुद्दा संसद में भी उठाया गया था। विपक्षी सदस्यों ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा की प्रीमियम राशि में जीएसटी की छूट देने की मांग की थी।

गडकरी ने वित्त मंत्री को लिखा था पत्र

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाया था। इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर टैक्स में राहत देने की अपील की थी। इसके बाद से ही विपक्ष इस मुद्दे को राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनाए हुए है। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने भी संसद में बजट पर चर्चा के बाद अपने जवाब में इस मुद्दे को जीएसटी काउंसिल में उठाने की बात कही थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • निर्मला सीतारमण
  • GST Council meeting
  • नितिन गडकरी
  • health insurance
  • हेल्थ इंश्योरेंस
  • GST काउंसिल बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई