नोटों पर गांधी जी की जगह अनुपम खेर की तस्वीर, ठगों ने व्यापारी को लगाया करोड़ों का चूना
Vikram Jain | Sept 30, 2024, 19:19 IST
Gujarat Ahmedabad bullion dealer fraud case
500 रुपए के नोट पर गांधी जी की जगह अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर... चौंक गए न, जी हां, शातिर ने व्यापारी को चूना लगाने का ऐसा तरीका निकाला, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। जालसाजों ने सर्राफा व्यापारी को निशाना बनाया है।
गुजरात में अहमदाबाद के सर्राफा बाजार में करोड़ों रुपए की ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शातिर ठगों ने व्यापारी को 1 करोड़ 30 लाख रुपए का चूना लगाया। गोल्ड की खरीदी के बाद ठगों ने 500 रुपए के नकली नोट थमा दिए। इन नोटों पर महात्मा गांधी की जगह बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई थी। नोटों की गड्डियां बैंक की तरह व्यवस्थित तरीके से अरेंज की गई थीं। मामला सामने आने के बाद सभी व्यापारी हैरान है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक माणिक चौक पर ग्राहक बनकर पहुंचे जालसाजों ने सर्राफा व्यापारी से दो किलो से ज्यादा गोल्ड खरीदा था। इस दौरान व्यापारी और ग्राहक के बीच सीजी रोड स्थित आंगड़िया फर्म में गोल्ड पहुंचाने और कैश लेने का सौदा हुआ था। इस दौरान फर्म के पास 2 आरोपी नोट और कैश गिनने की मशीन लेकर खड़े थे। इसके बाद शातिर ठगों ने व्यापारी को 1 करोड़ 30 लाख के नकली बैंक नोट थमा दिए और गोल्ड लेकर फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक, यह नोट केवल नकली ही नहीं थे बल्कि इन नोटों पर महात्मा गांधी के स्थान बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर छपी हुई थी। नोटों की गड्डियां को तरीके से बैंक की तरह जमाया हुआ था। नोटों की सील पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की जगह स्टार्ट बैंक ऑफ इंडिया छपा हुआ था। नकली नोटों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की जगह हू-ब-हू रिसोल बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है। नकली नोटों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इधर, जैसे ही सर्राफा व्यापारी ने नोटों को देखा उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। वह नोटों को देखकर हैरान रह गया। इसके बाद व्यापारी ने तुरंत नवरंगपुरा थाने पहुंचकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक ये ठग राजस्थान के हो सकते है। फिलहाल, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
नकली नोट का मामला सामने आते ही एक्टर अनुपम खेर ने हैरानी जताते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि महात्मा गांधी जी की जगह पर मेरी तस्वीर ऐसा कुछ भी हो सकता है। इसके साथ अभिनेता ने हैरानी वाले इमोजी बनाए हैं।
नकली नोट देकर गोल्ड की खरीदी
बापू की जगह अनुपम खेर की तस्वीर
नकली नोट देकर खरीदा सोना
क्या बोले एक्टर अनुपम खेर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari