सेक्स के बाद युवती को होने लगी ब्लीडिंग, बॉयफ्रेंड मोबाइल पर खोजता रहा बचाव के तरीके, इधर... युवती की थमी सांस

Vikram Jain | Oct 02, 2024, 19:40 IST
Share
Gujarat Navsari Girl dies due private part bleeding during sex
Gujarat Navsari Girl dies due private part bleeding during sex

गुजरात के नवसारी में यौन संबंध बनाने के दौरान प्राइवेट पार्ट से खून बनने से युवती की मौत हो गई। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में पहुंची थी। बॉयफ्रेंड इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए ऑनलाइन पर तरीका खोजने लगा और 90 मिनट बर्बाद कर दिए।

गुजरात के नवसारी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बॉयफ्रेंड के साथ यौन संबंध बनाने के दौरान युवती की मौत हो गई। यह प्रेमी जोड़ा होटल के कमरे में आया हुआ था। कमरे में शारीरिक संबंध बनाने के दौरान युवती को प्रायवेट पार्ट में जमकर ब्लीडिंग होने लगी, घबराया हुआ बॉयफ्रेंड कुछ कर पाता उससे पहले ही युवती ने दम तोड़ दिया।

जानें पूरा मामला

नवसारी पुलिस के मुताबिक 23 साल का युवती नर्सिंग की स्टूडेंट थी, सात महीने पहले वह 26 साल के युवक से मिली थी, दोनों में दोस्ती बढ़ी, इसके बाद दोनों नवसारी के एक होटल में पहुंचे थे, जहां दोनों ने कमरे में यौन संबंध बनाए। इस दौरान छात्रा के प्राइवेट पार्ट से भारी रक्तस्राव (vaginal bleeding during sex) होने लगा। यह देखकर दोनों हैरत में पड़ गए। बॉयफ्रेंड ने कपड़े लगाकर भी खून रोकने की कोशिश की, लेकिन खून नहीं रुका और युवती की मौत हो गई।

ऑनलाइन इलाज खोजता रहा बॉयफ्रेंड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बॉयफ्रेंड इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए ऑनलाइन पर तरीका खोजने लगा। युवक ने इसमें 90 मिनट बर्बाद कर दिए। इस दौरान युवती बेहोश हो गई। युवती के बेहोश होने के बाद युवक ने एंबुलेंस को बुलाने के बजाए अपने दोस्त को फोन कर दिया। इसके बाद होटल पहुंचे दोस्त और युवक ने युवती को अस्पताल लाया। जहां से डॉक्टर ने युवती को सिविल हॉस्पिटल रेफर कर दिया। युवती को सिविल हॉस्पिटल में लाया गया डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राइवेट पार्ट में ब्लीडिंग से हुई मौत

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि यौन संबंध बनाने के दौरान युवती के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण रक्तस्राव (bleeding) हुई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, केस दर्ज

मामले में पुलिस ने लापरवाही के आरोप में बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या जो हत्या की श्रेणी में नहीं आती) और 238 (सबूत मिटाने की कोशिश) के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Ahmedabad News
  • अहमदाबाद न्यूज
  • Gujarat News
  • गुजरात न्यूज
  • गुजरात
  • प्रेमी जोड़ा
  • नवसारी न्यूज
  • Navsari news
  • सेक्स के दौरान मौत
  • death during sex
  • vaginal bleeding during sex
  • प्राइवेट पार्ट ब्लीडिंग से मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज