गुजरात मेें चुनावी चंदे का बड़ा खेल, 4300 करोड़ मिला चंदा, चुनाव में खर्च किए केवल 39 लाख
Sanjay Dhiman | Aug 27, 2025, 18:02 IST
Photograph: (the sootr)
गुजरात में 2019-2024 के बीच 10 रजिस्टर्ड, लेकिन गुमनाम राजनीतिक दलों को ₹4300 करोड़ से अधिक चंदा मिला। इन दलों ने चुनावों में कम प्रत्याशी उतारे और सिर्फ 54,069 वोट प्राप्त किए। हालांकि, चुनावी खर्च ₹39 लाख रिपोर्ट किया गया, जबकि असल खर्च ₹3500 करोड़ था।
गुजरात में 10 रजिस्टर्ड, लेकिन गुमनाम राजनीतिक दलों को 2019-2024 के बीच 4300 करोड़ रुपए से अधिक चंदा मिला। यह चंदा विभिन्न राज्यों के दानदाताओं से प्राप्त हुआ, और इस समय में राज्य में तीन महत्वपूर्ण चुनाव हुए, जिनमें दो लोकसभा (2019, 2024) और एक विधानसभा (2022) चुनाव शामिल थे। हालांकि, इन दलों ने चुनावों में बहुत कम प्रत्याशी उतारे और इनकी उम्मीदवारी को केवल 54,069 वोट ही मिले।
यह चौंकाने वाली जानकारी गुजरात चुनाव आयोग के द्वारा जारी की गई कंट्रीब्यूशन रिपोर्ट और इन दलों द्वारा जमा की गई निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट से सामने आई है। दिलचस्प बात यह है कि इन दलों ने चुनावी खर्च के रूप में महज 39 लाख रुपए रिपोर्ट किए, जबकि ऑडिट रिपोर्ट में इनका खर्च 3500 करोड़ रुपए के आसपास बताया गया।
यह खबरें भी पढ़ें...
बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, आधार कार्ड को वैध दस्तावेज माना जाए
मध्यप्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट पर Under Maintenance का बैनर, उमंग सिंघार बोले- चोरी पकड़े जाने का डर
गुजरात में इन गुमनाम दलों ने तीन प्रमुख चुनावों में हिस्सा लिया। इन दलों की चुनावी रिपोर्टों में एक बड़ा विरोधाभास पाया गया। चुनाव रिपोर्ट में कुल खर्च ₹39 लाख था, जबकि ऑडिट रिपोर्ट में खर्च ₹3500 करोड़ दिखाया गया। यह असमानता सवाल उठाती है, खासकर तब जब इन दलों ने इतनी कम संख्या में प्रत्याशी खड़े किए थे।
इन गुमनाम दलों की ऑडिट रिपोर्ट में तीन प्रमुख दलों का ब्योरा सामने आया है। भारतीय जनपरिषद ने ₹177 करोड़, सौराष्ट्र जनता पक्ष ने ₹141 करोड़ और सत्यवादी रक्षक ने ₹10.53 करोड़ चुनावी खर्च दिखाया। अन्य दलों ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में चुनावी खर्च का स्पष्ट विवरण नहीं दिया।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर CRIME BRANCH ने गुजरात से बरामद किया 4.80 करोड़ का चोरी गया सोना, ड्राइवर समेत एक और को पकड़ा
गुजरात और पंजाब से पानी लाने की तैयारी, कई जिलों की तस्वीर बदलने की संभावना
अधिकारियों और विशेषज्ञों ने इन दलों के फंडिंग और खर्च के बीच अंतर को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) के संस्थापक सदस्य, प्रोफेसर जगदीप छोकर ने कहा कि चुनावी खर्च की रिपोर्ट में अनियमितता और अधिक खर्च दिखाने से संबंधित डेटा मनी लॉन्ड्रिंग की ओर इशारा करता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
यह चौंकाने वाली जानकारी गुजरात चुनाव आयोग के द्वारा जारी की गई कंट्रीब्यूशन रिपोर्ट और इन दलों द्वारा जमा की गई निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट से सामने आई है। दिलचस्प बात यह है कि इन दलों ने चुनावी खर्च के रूप में महज 39 लाख रुपए रिपोर्ट किए, जबकि ऑडिट रिपोर्ट में इनका खर्च 3500 करोड़ रुपए के आसपास बताया गया।
यह खबरें भी पढ़ें...
बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश, आधार कार्ड को वैध दस्तावेज माना जाए
मध्यप्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट पर Under Maintenance का बैनर, उमंग सिंघार बोले- चोरी पकड़े जाने का डर
चुनावी खर्च में असमानता
| दल | दान (क करोड़) | खर्च (क करोड़) | चुनाव में प्रदर्शन (प्रत्याशी / वोट) | चुनाव में खर्च (लाख रु.) |
|---|---|---|---|---|
| लोकशाही सत्ता पार्टी | 1045 | 1031 | 4 / 3997 | 2.27 |
| भारतीय नेशनल जनता दल | 962 | 961 | 8 / 11496 | 2.83 |
| स्वतंत्र अभिव्यक्ति पार्टी | 663 | 73 | 6 / 11692 | 12.18 |
| न्यू इंडिया यूनाइटेड पार्टी | 608 | 407 | 4 / 9029 | 1.61 |
| सत्यवादी रक्षक पार्टी | 416 | 416 | 2 / 1042 | 1.43 |
| भारतीय जनपरिषद | 249 | 247 | 15 / 14324 | 14.05 |
| सौराष्ट्र जनता पक्ष | 200 | 199 | 1 / 140 | 1.47 |
| जन मन पार्टी | 133 | 133 | 2 / 480 | 1.31 |
| मानवाधिकार नेशनल पार्टी | 120 | - | 2 / 1887 | 0.82 |
| गरीब कल्याण पार्टी | 138 | - | 3 / 3979 | 3.27 |
ऑडिट रिपोर्ट में दिखाया करोड़ों का खर्च
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर CRIME BRANCH ने गुजरात से बरामद किया 4.80 करोड़ का चोरी गया सोना, ड्राइवर समेत एक और को पकड़ा
गुजरात और पंजाब से पानी लाने की तैयारी, कई जिलों की तस्वीर बदलने की संभावना
चुनावी चंदे के इस खेल को ऐसे समझें इनशार्ट में
|
मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोप
thesootr links
- मध्यप्रदेशकी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman