इस शहर में 190 करोड़ में बिका फ्लैट, 13 करोड़ लगी स्टॉम्प ड्यूटी

Raj Singh | Dec 09, 2024, 15:36 IST
Share
mumbi
mumbi

हम-आप जब फ्लैट खरीदने जाते हैं, तो एक करोड़ रुपए का दाम सुनकर ही अक्सर पीछे हट जाते हैं। लेकिन दिल्ली से सटे हरियाणा के गुड़गांव में इस सप्ताह एक ऐसा सौदा हुआ, जो पूरी तरह से हैरान करने वाला है।

हम-आप जब फ्लैट खरीदने जाते हैं, तो एक करोड़ रुपए का दाम सुनकर ही अक्सर पीछे हट जाते हैं। लेकिन दिल्ली से सटे हरियाणा के गुड़गांव में इस सप्ताह एक ऐसा सौदा हुआ, जो पूरी तरह से हैरान करने वाला है। यहां डीएलएफ के 'द कैमोलियाज' प्रोजेक्ट में 190 करोड़ रुपए में एक फ्लैट बेचा गया है। यह सौदा न केवल इसकी भारी कीमत के लिए चर्चा में है, बल्कि इसने एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है।

190 करोड़ रुपए में बिका फ्लैट

दरअसल, गुड़गांव के प्रतिष्ठित गोल्फ कोर्स रोड इलाके में मौजूद डीएलएफ कैमेलियास में एक ऐतिहासिक रियल एस्टेट डील हुई है, जिसमें एक शानदार पेंटहाउस को 190 करोड़ रुपए में बेचा गया। यह लेन-देन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अब तक का सबसे महंगा हाई-राइज कॉन्डोमिनियम सौदा है। भारत में इस तरह के सौदों में से एक अहम बेंचमार्क बन गया है। इस डील के तहत, 16 हजार 290 वर्ग फुट के पेंटहाउस को इंफो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ऋषि परती ने खरीदा है।

13 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान

रियल एस्टेट एनालिटिक्स फर्म इंडेक्सटैप के दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी ने इस संपत्ति के लिए 13 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया और इस सौदे को 2 दिसंबर 2024 को आधिकारिक तौर पर पंजीकृत किया गया।

प्रति वर्ग फुट कीमत का नया रिकॉर्ड

समीर जसुजा, जो प्रॉपेक्विटी के सीईओ हैं, उन्होंने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस बिक्री ने भारत में किसी हाई-राइज अपार्टमेंट के लिए अब तक की सबसे अधिक प्रति वर्ग फुट कीमत का नया रिकॉर्ड बनाया है। पेंटहाउस सुपर एरिया पर 1.2 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट और कारपेट एरिया पर 1.8 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट की दर से बिका। यह सौदा एनसीआर में अल्ट्रा-लक्जरी संपत्तियों की बढ़ती मांग को भी दर्शाता है। वहीं, मुंबई के लक्जरी हॉटस्पॉट्स में ऐसी संपत्तियों की कीमत 1.62 लाख रुपए प्रति वर्ग फुट तक होती है, जो गुड़गांव की बिक्री को और भी अहम बनाता है।

ऋषि परती कंपनी के संस्थापकों में से एक

ऋषि परती ने 2001 में इंफो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक प्राइवेट लिमिटेड की सह-स्थापना की थी। यह कंपनी लॉजिस्टिक्स और डिजिटल परिवर्तन समाधान प्रदान करती है, और इसके 15 देशों में लगभग 150 कर्मचारी हैं। इसके अलावा, ऋषि परती अन्य कंपनियों जैसे फाइंड माई स्टे प्राइवेट लिमिटेड और इंटीग्रेटर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में भी निदेशक की भूमिका निभाते हैं।

बता दें कि फरवरी 2024 में सिंगापुर में मौजूद एनआरआई ने द कैमेलियास में 10 हजार वर्ग फुट का अपार्टमेंट वी बाजार रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी हेमंत अग्रवाल की पत्नी स्मिति अग्रवाल को 95 करोड़ रुपए में बेचा था।

FAQ

  1. डीएलएफ कैमेलियास पेंटहाउस की कीमत कितनी है?
    इस पेंटहाउस की कीमत 190 करोड़ रुपए है।
  2. इस सौदे में प्रति वर्ग फुट की कीमत कितनी थी?
    पेंटहाउस की सुपर एरिया पर प्रति वर्ग फुट कीमत 1.2 लाख रुपए और कारपेट एरिया पर 1.8 लाख रुपये थी।
  3. इस सौदे के बाद कौन सा नया रिकॉर्ड स्थापित हुआ है?
    इस सौदे ने भारत में किसी हाई-राइज अपार्टमेंट के लिए अब तक की सबसे अधिक प्रति वर्ग फुट कीमत का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।
  4. इंफो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना किसने की थी?
    इंफो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना ऋषि परती ने 2001 में की थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • हिंदी न्यूज
  • हरियाणा
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • गुरुग्राम
  • hindi news
  • रिटेल प्राइवेट लिमिटेड
  • इंफो-एक्स सॉफ्टवेयर टेक प्राइवेट लिमिटेड
  • 190 करोड़ में बिका फ्लैट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच