गुयाना-डोमिनिका ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

Raj Singh | Nov 21, 2024, 10:37 IST
Share
domnika_SAMAN
domnika_SAMAN

डोमिनिका और गुयाना ने पीएम मोदी को अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। पीएम मोदी ने इस सम्मान को भारत की जनता को समर्पित किया। इस खास मौके पर पीएम को नेताओं का चैंपियन बताया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुयाना में कैरिबियाई देश डोमिनिका को 'डोमिनिका बैंक ऑफ ऑनर' की उपाधि दी। डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने पीएम मोदी को इस सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी को कोविड-19 संकट के दौरान उनके समर्थन और भारत-डोमिनिका सहयोग को मजबूत करने के उनके प्रयासों के लिए डोमिनिका के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा गुयाना ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया।

'140 करोड़ जनता की पहचान'

बता दें कि डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने गुयाना में भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी को "डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया। वहीं गुयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस' को पीएम मोदी ने सभी भारतवासियों को समर्पित किया। गुयाना के सर्वोच्च सम्मान को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे गुयाना का सर्वोच्च सम्मान, 'द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस' प्रदान करने के लिए राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली को तहे दिल से धन्यवाद। ये भारत की 140 करोड़ जनता की पहचान है।

गुयाना के राष्ट्रपति इरफान ने की पीएम की तारीफ

वहीं इस खास मौके पर गुयाना के राष्ट्रपति इरफान ने कहा कि PM मोदी का का यहां होना हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। वे नेताओं के बीच चैंपियन हैं। मोदी ने शानदार लीडरशिप की है। विकासशील दुनिया को रोशनी दिखाई है। विकास का वो तरीका अपनाया है, जिसे कई लोग अपने देश में अपना रहे हैं।
Capture..
Capture..


रियो में G20 Leaders Summit के दौरान विश्व के नेता एकजुट हुए।

विदेश मंत्री ने दी बधाई

पीएम मोदी को गुयाना का सर्वोच्च सम्मान मिलने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को बधाई दी। जयशंकर ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री के तौर पर भारत के लिए एक और शानदार पल। पीएम नरेंद्र मोदी को गुयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार "द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस" से सम्मानित किया गया है। ग्लोबल साउथ के अधिकारों के लिए पीएम की वकालत और भारत की विकास यात्रा को दुनिया के साथ साझा करने को देखते हुए यह पुरस्कार उनके दूरदर्शी नेतृत्व की सच्ची पहचान है।

PM Modi ने की द साबरमती रिपोर्ट की तारीफ, कहा-सच सामने आना अच्छी बात

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या कहा?

इसके अलावा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डोमिनिका राष्ट्रमंडल के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार "डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया। यह पुरस्कार कोविड महामारी के दौरान प्रधानमंत्री की भूमिका और डोमिनिका के प्रति उनके योगदान और भारत-डोमिनिका संबंधों को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।

FAQ

  1. प्रधानमंत्री मोदी को कौन-कौन से सम्मान मिले?
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो प्रमुख सम्मान मिले। पहले, डोमिनिका के सर्वोच्च सम्मान "डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया गया। दूसरे, उन्हें गुयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान "ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस" से सम्मानित किया गया।
  2. यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को क्यों मिला?
    प्रधानमंत्री मोदी को डोमिनिका ने उनके कोविड-19 संकट के दौरान समर्थन और भारत-डोमिनिका संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया। वहीं, गुयाना ने मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता और विकासशील देशों के लिए उनके दृष्टिकोण की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया।
  3. गुयाना के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा?
    गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यहां होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विकासशील देशों को प्रेरणा दी है।
  4. विदेश मंत्रालय ने इस सम्मान पर क्या टिप्पणी की?
    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन ने प्रधानमंत्री मोदी को "डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर" से सम्मानित किया, जो उनकी कोविड महामारी के दौरान की भूमिका और भारत-डोमिनिका संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके योगदान को मान्यता देता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पीएम मोदी
  • Prime Minister Narendra Modi
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • हिंदी न्यूज
  • pm modi
  • गुयाना-डोमिनिका का सर्वोच्च सम्मान
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

By Sanjay Gupta

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन

By Manya Jain

आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी

By Jitendra Shrivastava

कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन

By Sanjay Gupta

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Jageshwar prasad

राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को