उत्तराखंड में आज ओले-बारिश का अलर्ट, टनल रेस्क्यू में होगी परेशानी, पीएम की अपील- मजदूरों के लिए प्रार्थना करें देशवासी

Chandresh Sharma | Nov 28, 2023, 24:00 IST
Share
उत्तराखंड में आज ओले-बारिश का अलर्ट, टनल रेस्क्यू में होगी परेशानी, पीएम की अपील- मजदूरों के लिए प्रार्थना करें देशवासी
उत्तराखंड में आज ओले-बारिश का अलर्ट, टनल रेस्क्यू में होगी परेशानी, पीएम की अपील- मजदूरों के लिए प्रार्थना करें देशवासी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों का मानना है कि मौसम की इस बेरुखी से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ सकती हैं।

UTTARKASHI. उत्तराखंड की सिल्क्यारा टनल में 41 मजदूरों को फंसे हुए 16 दिन बीत चुके हैं। वहीं उनके रेस्क्यू के हरसंभव प्रयास जारी हैं। इसी बीच उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों का मानना है कि मौसम की इस बेरुखी से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ सकती हैं।

कल यह हुआ

सोमवार को सिल्क्यारा की तरफ से फंसे ऑगर मशीन के 13.9 मीटर लंबे पार्ट्स को काटकर निकाल लिया गया। उत्तराखंड के सचिव डॉ नीरज खैरवाल ने जानकारी दी कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन के ब्लेड, सॉफ्ट और अन्य पार्ट्स को काटकर बाहर निकाला गया है। रैट माइनर्स ने मैन्युअल ड्रिलिंग के जरिए पाइप को तकरीबन एक मीटर आगे धकेला है। दूसरी तरफ सुरंग में की जा रही वर्टिकल ड्रिलिंग 36 मीटर तक की जा चुकी है। बता दें कि मशीन के ब्लेड फंस जाने की वजह से हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग 24 नवंबर से बंद थी।

पीएम ने की देशवासियों से अपील

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों के लिए प्रार्थना करें। पीएम ने कहा कि सरकार मजदूरों को बाहर निकालने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

86 मीटर तक करनी है वर्टिकल ड्रिलिंग

बता दें कि हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग न हो पाने की वजह से मजदूरों को बाहर निकालने 86 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है। अब तक 36 मीटर ड्रिलिंग की जा चुकी है। रैट माइनर सुरंग के अंदर जाकर मैन्युअल ड्रिलिंग कर रहे हैं। इस रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेने उत्तराखंड शासन के साथ-साथ केंद्र से भी अधिकारियों का आना जाना लगा हुआ है।

इस तरह होती है रैट माइनिंग

रैट माइनिंग यानि चूहे की तरह ड्रिलिंग, इसमें पतले से पैसेज में अंदर जाकर खुदाई करने वाले मजदूरों को रैट माइनर्स कहते हैं। इस प्रकार की ड्रिलिंग करने के लिए स्पेशल प्रशिक्षण, योग्यता और अभ्यास की आवश्यकता होती है। ये रैट माइनर्स 800 एमएम के पाइप में घुसकर ड्रिलिंग को अंजाम दे रहे हैं।

Tags:
  • National News
  • नेशनल न्यूज
  • Uttarkashi Tunnel accident
  • weather will become a hindrance in rescue
  • work going on manual drilling
  • उत्तरकाशी टनल हादसा
  • मौसम बनेगा रेस्क्यू में बाधा
  • मैन्युअल ड्रिलिंग पर चल रहा काम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई