Live Blog
Haryana Elections 2024 Live Updates : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 61.00 फीसदी मतदान
Oct 05, 2024, 18:44 IST

Synopsis: हरियाणा की 90 सीटों पर हो रहे विधानसभा चुनाव में प्रमुख चेहरों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस की विनेश फोगाट सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया। राज्य में एक ही चरण में सभी 22 जिलों की 90 सीटों के लिए वोटिंग हुई। इसके साथ ही प्रदेश में 1031 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 61.00 फीसदी लोगों ने वोट डाले। सबसे अधिक मतदान नूंह जिले में देखा गया। यहां 68.28 फीसदी लोगों ने वोट डाले। वहीं, सबसे धीमी रफ्तार गुरुग्राम में देखी गई। यहां महज 49.97 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। हालांकि, अंतिम आंकड़ों में चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बदल सकता है। 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 67.92 फीसदी मतदान हुआ था।

1,031 उम्मीदवार मैदान में

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान आज शुरू हो गया है। राज्य की 90 सीटों पर हो रहे इस चुनाव में प्रमुख चेहरों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और कांग्रेस की विनेश फोगाट सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 464 उम्मीदवार निर्दलीय हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपना वोट डाला। चुनाव में प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, जबकि जेजेपी-आजाद समाज पार्टी गठबंधन, INLD-BSP गठबंधन और AAP भी चुनावी मैदान में हैं। राज्य में 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भाजपा तीसरी बार जीत हासिल करने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। मतगणना 8 अक्टूबर को होगी, और चुनावी सुरक्षा के लिए राज्यभर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
Oct 05, 2024, 14:13 IST
हिसार में चले लात-घूंसे

हिसार में पूर्व वित्त मंत्री और नारनौंद से बीजेपी उम्मीदवार कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बोगस वोटिंग कराने का आरोप लगाया।​

Oct 05, 2024, 14:10 IST
दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान हुआ

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 36.69% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 42.64% नूंह में हुई है। वहीं, सबसे कम वोटिंग पंचकूला में हुई है। यहां 25.89% ही मतदान हुआ है। आपको बता दें कि वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

Oct 05, 2024, 14:11 IST
सुबह 11 बजे तक 22.70% हुआ मतदान, सबसे कम पंचकूला में

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 22.70% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 27.94% पलवल में हुई है। वहीं, सबसे कम वोटिंग पंचकूला में हुई है। यहां 13.46% ही मतदान हुआ है। आपको बता दें कि वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

Oct 05, 2024, 11:13 IST
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान व भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने किया मतदान

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान व भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं लोगों से अपील करना चाहूंगा कि वोट दें, हरियाणा को आगे बढ़ाने के लिए वोट दें, एक मजबूत सरकार बनाने के लिए वोट दें, एक ईमानदार सरकार बनाने के लिए वोट दें... जो भी चुनाव लड़ता है जीतने के लिए लड़ता है, मैं इतना ही कहूंगा कि हरियाणा में तीसरी बार लोकतंत्र की जीत होगी... हरियाणा में बहुत अच्छा माहौल है, बहुत अच्छे अंतर से यहां भाजपा की सरकार बनेगी।

Oct 05, 2024, 09:55 IST
कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने डाला वोट
कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने डाला वोट

जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चरखी दादरी पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची। इस दौरान विनेश ने वोट डालने के बाद आम जनता से वोटिंग की अपील की। उन्होंने कहा, मतदान बहुत बड़ा उत्सव है। पूरा हरियाणा मतदान करने जा रहा है। मैं एक उम्मीदवार होने के नाते सभी से अपील करती हूं कि अपने घरों से निकलकर मतदान करें...नशा बहुत बड़ा मुद्दा है, चिंता का विषय है। हम 5 साल दिन राम मेहनत करके अपने दायित्व को निभाएंगे।

Oct 05, 2024, 09:51 IST
हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने किया मतदान

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP के उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला ने मतदान किया है। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं हर नागरिक से अनुरोध करता हूं कि वे बाहर आएं और मतदान करें। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है और इस सबसे बड़े पर्व में हर किसी का वोट महत्वपूर्ण है। आपके वोट की शक्ति देश को मजबूत बनाएगी।

Oct 05, 2024, 09:47 IST
रोहतक में HJP के उम्मीदवार बलराज कुंडू पर हमला
रोहतक में HJP के उम्मीदवार बलराज कुंडू पर हमला

रोहतक जिले की महम विधानसभा सीट से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार पूर्व विधायक बलराज कुंडू पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरना धक्का-मुक्की हुई और उनके कपड़े फट गए। उनके निजी सचिव घायल हो गए हैं। बलराज कुंडू ने पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी पर हमले का आरोप लगाया है।

Oct 05, 2024, 09:48 IST
सुबह 9 बजे तक 9.53% हुआ मतदान, सबसे अधिक मतदान जींद में
सुबह 9 बजे तक 9.53% हुआ मतदान, सबसे अधिक मतदान जींद में

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 12.71% जींद में हुई है। वहीं, सबसे कम वोटिंग पंचकूला में हुई है। यहां 4.08% ही मतदान हुआ है। आपको बता दें कि वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

Oct 05, 2024, 10:56 IST
मनु भाकर ने पहली बार किया मतदान
मनु भाकर ने पहली बार किया मतदान

ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने हरियाणा चुनाव के लिए झज्जर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वह अपने माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंची थीं। मनु भाकर ने बताया कि ये उनके जीवन का पहला मौका है जब वो वोट डाल रही हैं।

Oct 05, 2024, 08:23 IST
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा के युवाओं से की मतदान करने की अपील

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने X पर लिखा, आज हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान हो रहा है। मेरी हरियाणा के छत्तीस बिरादरी समेत सभी लोगों से अपील है कि वोट ज़रूर डालें। आपका एक वोट हरियाणा को खुशहाली और समाजिक न्याय के पथ पर ले जाएगा। EVM पर वोट डालने से पहले ये याद रखें कि पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में बेरोज़गारी, महँगाई, भ्रष्टाचार, पेपर लीक, गाँवों और शहरों की बदहाली, पहचान पत्र में धांधली, महिला असुरक्षा, सामाजिक भेदभाव और आर्थिक असमानता के अलावा हरियाणा को कुछ नहीं मिला है। सत्ता के लालच में हरियाणा के विकास का बंटाधार हुआ है। आज का आपका एक वोट इन सबपर विराम लगा देगा। हरियाणा फिर से तरक़्क़ी के रास्ते पर चल पड़ेगा। अगर हरियाणा का भविष्य बदलना है तो EVM बटन दबाने की गूंज दिल्ली तक सुनाई देनी चाहिए ताकि पूरी तरह बदलाव हो सके। मैं अपने युवाओं से, ख़ासकर पहली बार वोटिंग करने वाले नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि लोकतंत्र के इस उत्सव में ज़रूर भागीदारी बनें।

Oct 05, 2024, 08:20 IST
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया मतदान

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। इस दौरान सीएम ने कहा, मैं हरियाणा की जनता से अनुरोध करूंगा कि मतदान जरूर करें... हरियाणा का मूड साफ दिख रहा है कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बन रही है... 10 साल में डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा में जबरदस्त काम किया है... कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है, हरियाणा ने मन बना लिया है कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है।

Oct 05, 2024, 07:49 IST
ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट