स्कूल बस एक्सीडेंट , 6 बच्चों की मौत , नशे में बस चला रहा था ड्राइवर
Marut raj | Apr 11, 2024, 15:59 IST
Haryana school bus accident 6 children died driver was driving the bus drunk द सूत्र the sootr
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ईद पर छुट्टी के बाद भी खुला था स्कूल। दर्दनाक हादसे की वजह ड्राइवर है। वह नशे में बस चला रहा था। भाजपा नेता का है स्कूल।
school bus accident
भोपाल. आप बच्चे को स्कूल बस पर छोड़ने जाते हैं तो एक बार उसके ड्राइवर पर भी नजर मार लें। कहीं भी कुछ अजीब लगे तो तुरंत उसको टोक दें। कहीं ऐसा न हो कि ड्राइवर नशा किए हो और हादसे की वजह बन जाए। दरअसल, ऐसा ही एक मामला हरियाणा में सामने आया है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार सुबह प्राइवेट स्कूल की तेज रफ्तार बस पलट गई ( Haryana school bus accident )। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 22 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। इस हादसे की वजह ड्राइवर ही है। वह नशे में बस चला रहा था।
महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GL पब्लिक स्कूल ईद पर छुट्टी के बाद भी खुला था। गुरुवार सुबह बस करीब 35 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इस बीच गांव उन्हानी के पास हादसा हो गया। 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे में मरने वाले बच्चों की पहचान सत्यम (16), युवराज (14), दो सगे भाई यशु व अंशु, वंश (14) और रिकी (15) के रूप में हुई है। इनमें से 4 एक ही गांव झाड़ली के हैं।
महेंद्रगढ़ के एसपी अर्श वर्मा ने कहा कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे की घटना है। ड्राइवर के शराब के नशे में होने की सूचना है। हम उसका मेडिकल करवा रहे हैं। वह ज्यादा तेज गति से स्कूल बस चला रहा था। इस वजह से बस रोड से फिसल गई और पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी ज्यादा था। बस अनबैलेंस होकर पलटी, फिर पेड़ से टकरा गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जैसे-तैसे बच्चों को बस से बाहर निकाला गया। कुछ बच्चे बस पलटने के बाद बाहर सड़क पर आ गिरे।
भाजपा नेता का है स्कूल
कनीना में स्थित ये स्कूल करीब 22 साल पुराना है, जो 12वीं कक्षा तक संचालित है। इस स्कूल के मालिक भाजपा नेता राजेंद्र लोढ़ा हैं। वे नगर पालिका कनीना के 3 बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसमें एक बार भाजपा तो एक बार इनेलो को समर्थन दिया था। एक बार वह निर्दलीय के तौर पर अध्यक्ष रहे। स्कूल बस एक्सीडेंट | स्कूल बस हादसा

ईद की छुट्टी के बाद खुला था स्कूल

रोड पर आ गिरे बच्चे

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari