ये कैसी चैरेटी : देश की विकास परियोजनाओं में रुकावट डालने वाले 5 NGOs पर आईटी का शिकंजा, अडानी हैं निशाना
Sandeep Kumar | Oct 03, 2024, 23:28 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-03T232646.380
आयकर विभाग का आरोप है कि NGOs ने पर्यावरण संरक्षण का इस्तेमाल हथियार की तरह किया है। ताकि भारतीय अदालतों में मुकदमे दायर कर देश की इन विकास परियोजनाओं को रोका जा सके। इनमें विदेशी फंडिंग का उपयोग भी किया गया है...
भारत के विकास में बाधा डालने वाले कई गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) पर आयकर (IT) विभाग ने शिकंजा कसा है। इन एनजीओ ने पर्यावरण संरक्षण (environmental protection ) और कानूनी चुनौतियों के नाम पर देश की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में रुकावट डालने का प्रयास किया है। अब इनके विदेशी फंडिंग के नेटवर्क और अभियानों के पीछे के सच को इनकम टैक्स ने उजागर किया है। आईटी विभाग ने पाया है कि ये एनजीओ (NGO ) अडानी और जेएसडब्ल्यू की परियोजनाओं को कानूनी और अन्य तरीके से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
इन NGOs को विदेशों से आई फंडिंग
आयकर विभाग की जांच ने पांच प्रमुख एनजीओ ऑक्सफैम, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (सीपीआर), एनवायरोनिक्स ट्रस्ट, लीगल इनिशिएटिव फॉर फॉरेस्ट एंड एनवायरनमेंट (लाइफ) और केयर इंडिया सॉल्यूशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (CISSD) है। इन NGOs की विदेशी फंडिंग होती है। इसके साथ ही इनके अभियानों के बीच संबंधों को उजागर किया है। पिछले पांच सालो में चार एनजीओ की 75 प्रतिशत से अधिक फंडिंग विदेश से आई है जो उनके कामकाज को प्रभावित कर रही है।
प्रगतिशील देश की ऊर्जा जरूरतों के लिए कोयला और पॉवर प्लांट की उपयोगिता महत्वपूर्ण है। यह भी पाया गया है कि ये एनजीओ विदेशी स्वार्थों को साधने के लिए देश की ऊर्जा परियोजनाओं को पर्यावरण संरक्षण के बहाने रोकने का प्रयास कर रहे हैं। आदिवासियों के जीवन और रोजगार में सुधार के लिए चल रही योजनाओं को भी प्रभावित कर रहे हैं। इन एनजीओ के खिलाफ आयकर विभाग की जांच सितंबर 2022 में ऑक्सफैम, सीपीआर, एनवायरोनिक्स ट्रस्ट, लाइफ और सीआईएसएसडी के परिसरों पर छापेमारी से शुरू हुई थी। जांच में यह सामने आया कि इन एनजीओ के उद्देश्य चैरिटी और सामाजिक कार्यों के नाम पर होते हुए भी देश की औद्योगिक परियोजनाओं को रोकना था।
आयकर विभाग का आरोप है कि पर्यावरण संरक्षण का इस्तेमाल हथियार की तरह किया गया ताकि भारतीय अदालतों में मुकदमे दायर कर इन परियोजनाओं को रोका जा सके। इनमें विदेशी फंडिंग का उपयोग किया गया।
इस प्रकार की गतिविधियों से यह साफ हो गया है कि यह एनजीओ (NGO) देश की आर्थिक तरक्की के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। देश के आदिवासी समुदायों के रोजगार को छीनने की कोशिश कर रहे हैं। आयकर विभाग ने इन एनजीओ के एफसीआरए लाइसेंस रद्द कर दिए हैं, इन पर दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई जारी है। इस प्रकार, यह साफ हो चुका है कि ये एनजीओ विदेशी फंडिंग का दुरुपयोग कर देश के विकास को अवरुद्ध करने के प्रयास में जुटे हैं।
इन NGOs को विदेशों से आई फंडिंग
देश की ऊर्जा और विकास में रुकावट डालने का प्रयास
अडानी और जेएसडब्ल्यू के परियोजनाओं पर निशाना
एनजीओ ने विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल अडानी और जेएसडब्ल्यू जैसी कंपनियों के खिलाफ कानूनी अभियानों में किया। आयकर विभाग ने पाया कि 2015-2021 के बीच केयर इंडिया की 92%, एनवायरोनिक्स ट्रस्ट की 95%, और लाइफ की 86% फंडिंग विदेश से प्राप्त हुई थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि इनका उद्देश्य भारत की आर्थिक प्रगति को धीमा करने का था। आयकर विभाग ने यह भी खुलासा किया कि एनजीओ के प्रमुख अधिकारी आपस में जुड़े हुए हैं। उदाहरण के लिए, सीपीआर की पूर्व अध्यक्ष यामिनी अय्यर, केयर इंडिया की शेयरधारक भी हैं। इन एनजीओ के फंडिंग पैटर्न और आपसी संबंधों ने इनके विदेशी हितों को पूरा करने के प्रयासों का पर्दाफाश किया है।
चैरिटी के नाम पर विकास विरोधी कार्य
एनजीओ देश की आर्थिक तरक्की में बाधा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava