मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देश के 20 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, MP में मानसून 7 दिन लेट; असम में डूबे 1500 गांव

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत देश के 20 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, MP में मानसून 7 दिन लेट; असम में डूबे 1500 गांव

NEW DELHI. मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत देश के 20 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश का अनुमान है। मध्यप्रदेश में मॉनसून 7 दिन लेट पहुंचा है। असम में बाढ़ में 1500 गांव डूब गए हैं। महाराष्ट्र में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। अगले 5 दिन यहां भारी बारिश की संभावना है।



मध्यप्रदेश में मॉनसून की एंट्री



मध्यप्रदेश में 'बिपरजॉय' तूफान कमजोर हो गया है। वहीं मंडला के रास्ते मानसून ने एंट्री कर ली है। शुक्रवार को करीब आधे प्रदेश में भारी बारिश हुई। शनिवार को भी कई जिलों में बादल छाए हैं। भोपाल, रायसेन, सीहोर और राजगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। रविवार को रायसेन, सीहोर, गुना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है। 2-3 इंच या इससे ज्यादा बारिश का अनुमान है।



शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पहुंचा मॉनसून



मॉनसून ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में एंट्री की। 26 जून तक भारी बारिश के आसार हैं। मॉनसून की एंट्री से बस्तर और दुर्ग संभाग में बारिश हुई। इस साल मॉनसून निर्धारित समय यानी 13 जून से 10 दिन लेट पहुंचा है।



20 राज्यों में 4 दिन भारी बारिश का अनुमान



मौसम विभाग के अनुसार 20 राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश हो सकती है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।



असम में 20 जिलों के 5 लाख लोग बाढ़ प्रभावित



असम में बाढ़ में 1500 से ज्यादा गांव डूब गए हैं। 20 जिलों के 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 240 रिलीफ कैंप, 75 रिलीफ सेंटर्स बनाए हैं। 35 हजार 142 लोगों को रेस्क्यू करके रिलीफ कैंप में भेजा है। वहीं कई लोगों ने सड़कों और ऊंचे मैदानी इलाकों पर भी बसेरा जमाया है। स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक बाढ़ की वजह से 10 हजार 782 हेक्टेयर जमीन डूब गई है। आपको बता दें कि बिपरजॉय तूफान की वजह से मानसून देश में देरी से पहुंचा था, लेकिन अब बिपरजॉय का असर खत्म होने के बाद अब देश में तेजी से मॉनसून एक्टिव होने लगा है।



ये खबर भी पढ़िए..



बिजली अब दिन में सस्ती और रात में महंगी, रात में AC चलाया तो जेब पर 20% ज्यादा बोझ पड़ेगा, नए टैरिफ प्लान को केंद्र की मंजूरी



राजस्थान में प्री मॉनसून एक्टिविटी शुरू



राजस्थान में प्री मॉनसून एक्टिविटी शुरू हो चुकी हैं। अजमेर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इसे प्री मानसून की एंट्री माना जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी राजस्थान के झालावाड़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, चितौड़गढ़ जिलों में बारिश का अलर्ट है। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है।


Monsoon in Chhattisgarh Monsoon in Madhya Pradesh असम में बाढ़ में 1500 गांव डूबे 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में मानसून मध्यप्रदेश में मानसून Monsoon in the country देश में मानसून 1500 villages submerged in floods in Assam Alert of heavy rains in 20 states