अब टॉयलेट सीट के हिसाब से लगेगा टैक्स! हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार का फैसला
Raj Singh | Oct 04, 2024, 14:41 IST
the sootr
हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य की जनता से टैक्स वसूलने का नया तरीका खोज निकाला है। सुक्खू सरकार टॉयलेट सीट के आधार पर टैक्स वसूलने जा रही है।
हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने प्रदेश के लोगों से टैक्स वसूलने का एक नया तरीका निकाला है। दरअसल, सुक्खू सरकार द्वारा टॉयलेट सीट के आधार पर टैक्स वसूलने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम आर्थिक संकट के बीच राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि, इससे शहरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर वित्तीय बोझ बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई लोग अपने घरों में एक से अधिक शौचालय बनवाते हैं।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा प्रति टॉयलेट सीट 25 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। अगर किसी के घर में चार टॉयलेट हैं, तो उसे हर महीने 100 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
ये भी खबर पढ़िए...तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में फंस गई है... फर्जी कॉल सुनकर हार्ट अटैक से मां की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुक्खू का कहना है कि शौचालय की गिनती घरों में मौजूद के आधार पर होगी। हालांकि, सरकार ने यह साफ किया है कि जहां सीवरेज की सुविधा मौजूदा है, वहीं ये टॉयलेट सीट टैक्स लगेगा, फिर चाहे वह शहर का क्षेत्र हो या गांव। इसके साथ ही सरकार ने लोगों को दी जाने वाली फ्री सेवा भी बंद कर दी है। इसके अलावा लोगों को हर महीने 100 रुपए प्रति कनेक्शन पानी का रेंट भी देना होगा
हिमाचल प्रदेश में 5 नगर निगम, 29 नगर पालिकाएं और 17 नगर पंचायतें हैं, और इस नए आदेश से लगभग 10 लाख लोगों पर असर पड़ेगा। सरकार को यह सुनिश्चित करना होगा कि यह निर्णय लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं को प्रभावित न करे, और संभावित असंतोष को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाए। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता की इस पर क्या प्रतिक्रिया होती है।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा प्रति टॉयलेट सीट 25 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। अगर किसी के घर में चार टॉयलेट हैं, तो उसे हर महीने 100 रुपए का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
ये भी खबर पढ़िए...तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में फंस गई है... फर्जी कॉल सुनकर हार्ट अटैक से मां की मौत
सीएम ने क्या कहा?
लोगों पर कितना पड़ेगा असर?
thesootr links
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA