सिर्फ शादी वाले दिन ही नहाती हैं यहां की महिलाएं, जानें कौन सा है देश

इस दुनिया में ऐसी कई तरह की जनजातियां हैं, जिनके रहने का तरिका बल्किुल अलग है। आज हम आपको ऐसी ही एक जनजाति की महिलाओं के बारे में बताएंगे,जो अपने पूरे जीवन काल में सिर्फ एक बार ही नहाती है।

Advertisment
author-image
Dolly patil
New Update
eadrtg
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

दुनिया में कई ऐसी जनजातियां हैं, जिसकी अजीबोगरीब प्रथाएं लोगों को काफी हैरान करती हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें अफ्रीकी जनजातियां ( african tribes ) भी शामिल हैं। आज भी ये जनजातियां इन प्रथाओं का पालन करती हैं। इसी के साथ नामीबिया में रहने वाली हिंबा जनजाति ( Himba Tribe Namibia ) की भी ऐसी ही एक प्रथा है। 

क्या है प्रथा

हालही में सोशल मी़डिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें एक लड़की किसी छोपड़ी में बैठी नजर आ रही है। उसके पूरे शरीर पर लाल रेत लगी हुई है। जानकारी के अनुसार ये लड़की हिंबा जनजाति की है। इस जनजाति में दुल्हनों को शादी से पहले किडनैप कर लेते हैं। दूल्हे के परिवार वाले उसे अपने घर में लाकर एक अलग कमरे में रखते हैं और उसके खाने-पीने का और कपड़ों का ध्यान रखते हैं। इसके अलावा उन्हें कमरे में 100 दिनों तक बंद रहना पड़ता है। इस दौरान उन्हें अपने बदन पर लाल रेत लगाए रहना पड़ता है।

एक ही बार नहाती हैं यहां की महिलाएं

हिंबा जनजाति से जुड़ी एक और हैरान करने वाली बात है। वो ये कि इस जनजाति की महिलाएं जीवन में सिर्फ एक बार नहाती ( Himba women bath only once in life ) हैं, वो भी अपनी शादी के दिन। इसके अलावा वो पानी का इस्तेमाल कर कपड़े भी नहीं धुल सकतीं। ये औरतें खुद को साफ करने के लिए जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करती हैं। उसे ये पानी में उबाल लेती हैं और जो उससे भाप निकलती है उससे खुद को साफ करते हैं। जिसके कारण शरीर से बदबू नहीं आती है। 

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हिंबा जनजाति Himba Tribe Namibia african tribes अफ्रीकी जनजातियां