हैंड्सफ्री छाता : बारिश से बचने का ये तरीका देखकर आनंद महिंद्रा भी हुए फैन, बोले- वाह चतुर...

Deeksha Nandini Mehra | Jun 24, 2024, 12:31 IST
Share
हैंड्सफ्री छाता
हैंड्सफ्री छाता

शख्स बारिश में छाता लेकर बाहर निकला है, लेकिन उसने छाते को नहीं पकड़ा है। इस हैंड्सफ्री छाते की जुगाड़ देखकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा गदगद हो गए। शख्स की तारीफ में उनके मुहं से निकला वाह ...।

जुगाड़ करके काम करने वालों से दुनिया भरी पड़ी है। ऐसे ही एक जुगाड़ू शख्स का वीडियो देखकर उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Industrialist Anand Mahindra) खुश हो गए। आनंद महिंद्रा ने उस शख्स की तारीफ करते हुए उसके वीडियो को अपने X अकाउंट पर भी शेयर किया।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर वो वीडियो और उसकी ट्रिक काफी वायरल हो रही है। आइए जानते हैं आखिर क्या था उस वायरल वीडियो में जिसे देखकर आनंद महिंद्रा शख्स की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए।

आनंद महिंद्रा ने बोले 'चतुर'

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में हैरान करने वाली बात ये थी कि शख्स के दोनों हाथ खाली थे, क्योंकि छाता पकड़ने की जरूरत नहीं थी। आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है।

शख्स का वीडियो साझा का आनंद महिंद्रा ने पोस्ट में लिखा कि 'इस मानसून में मुंबई में लगातार बारिश देखने को मिल रही है।' हमारी पसंद के हिसाब से यह उतना भारी नहीं है। ‘पहनने योग्य’ छाते के बारे में सोचना एक अच्छा विचार हो सकता है। चतुर…

क्या है वायरल वीडियो में

शख्स ने छाते को कपड़े टांगने वाले दो हैंगर से जोड़ लिया था। हैंगर को आसानी से स्कूल बैग की तरह कंधे पर लटकाया था। इससे छाते को पकड़ने की जरूरत नहीं थी। आसानी से उसने अपने हाथ में सामान भी पकड़ लिया और छाते को पकड़ने की जरूरत ही नहीं पड़ी। इस आइडिया को देखने के बाद आनंद महिंद्रा गदगद हो गए और शख्स का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर दिया।

वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्यों ना आप महिंद्रा छाता बनाना शुरू कर दें। एक ने लिखा कि आनंद महिंद्रा जी ऐसे जुगाड़ वाले वीडियो खोजने में सबसे आगे हैं।

एक ने लिखा कि अगर ये छाता भारत में आ गया तो बारिश में चलते समय व्लॉगिंग भी कर सकते हैं। एक ने लिखा कि एक हवा का झोंका आयेगा ना तो सारा जुगाड़ उड़ जाएगा।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हैंड्सफ्री छाता | हैंड्सफ्री छाते का वीडियो वायरल | handsfree umbrella goes viral

Tags:
  • वीडियो वायरल
  • Anand Mahindra
  • आनंद महिंद्रा
  • हैंड्सफ्री छाता
  • हैंड्सफ्री छाते का वीडियो वायरल
  • handsfree umbrella goes viral
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज