आज दिवाली के दिन सूर्यदेव और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से खूब बरसेगा धन, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Nov 12, 2023, 24:00 IST
Share
आज दिवाली के दिन सूर्यदेव और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से खूब बरसेगा धन, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज दिवाली के दिन सूर्यदेव और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से खूब बरसेगा धन, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

सूर्यदेव की कृपा से दीपावली के दिन जानते हैं, 12 नवंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 12 नवंबर 2023 को रविवार है। रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। सूर्यदेव की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। 12 नवंबर को ही दिवाली भी है। आइए जानते हैं, 12 नवंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। जानिए कौन सी हैं वो राशियां...

मेष

मन अशान्त रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आप किसी व्यक्ति की ओर खुद को आकर्षित पाएंगे। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो बेहतर लव लाइफ के लिए डेली रूटीन से अलग साथी संग कुछ रोमांचक पलों को बिताने का प्लान बनाएं। आज रिश्ते में प्यार और मिठास लाने का परफेक्ट दिन है। आप भावनाओं में उतार-चढ़ाव भी महसूस कर सकते हैं, लेकिन इसे अपने रिश्ते पर हावी ना होने दें।

वृष

वाणी में मधुरता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। आज अपनी इच्छा पूर्ति को बढ़ावा देने के बजाय खुद पर भरोसा रखें। आपकी ईमानदारी से आपका साथी आकर्षित होगा और आपकी सराहना करेगा। अगर रिलेशनशिप में विवाद बढ़ जाएं, तो साथी को थोड़ा समय दें और परिस्थिति को ज्यादा बिगड़ने से ना दें।

मिथुन

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। याद रखें कि कई बार लोगों आत्मसंदेह की स्थिति में होते हैं। ऐसा होना बिल्कुल सामान्य है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपनी भावनाओं को लेकर साथी से बातचीत करें। आप साथी भी शायद एक जैसा महसूस कर रहा हो। भावनाओं को शेयर करने से आपका बंधन और मजबूत होगा।

कर्क

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आय वृद्धि होगी। आज आप अपने किसी करीबी व्यक्ति को यह जता सकते हैं कि वह आपके जीवन में कितना मायने रखते हैं। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आपका पार्टनर भावनात्मक जुड़ाव के लिए आपके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करेगा।

सिंह

मन परेशान होगा। आत्मसंयत रहें। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज आप और आपका पार्टनर मानसिक दबावों में खुद को घिरा हुआ पा सकते हैं। यह आपको पुराने अनुभवों, असुरक्षा की भावना या किसी समस्या से अपरिचित होने की वजह से हो सकता है। यह इन चुनौतियों को सहानुभूति के साथ निपटने का समय है। यह आपके संबंधों को मजबूत बनाएंगी और लव लाइफ में आ रही बाधाओं को दूर करेंगी।

कन्या

मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकता है। भागदौड़ बढ़ सकती है। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यह साथी से अपनी चिंताओं को व्यक्त करने का सबसे अच्छा समय है। आज आप पार्टनर संग फ्यूचर प्लानिंग, फाइनेंसशियल गोल्स या घर का बजट बनाने को लेकर बातचीत कर सकते हैं। याद रखें कि रिश्ते में स्थिरता आपके रिश्ते की नींव को मजबूत बनाने का काम करेगी।

तुला

आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु शान्ति बताये रखने के लिए प्रयास करें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। आज आप साथी से अपने जीवन के कुछ खास पहलू को साझा करने में असहज महसूस करेंगे। यह आपके पुराने अनुभवों के कारण हो सकता है। आपको अपनी बात शेयर करते समय यह झिझक होगी कि शायद आपका साथी आपकी बात को पूरी तरह से समझें। लेकिन याद रखें कि कुछ बातों को छिपाने से आपके रिश्ते में बाधा आ सकती है।

वृश्चिक

मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। आज का दिन अपने रिश्तों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। याद रखें कि एक अच्छे रिश्ते में इमोशनल बॉन्ड बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाता है। रिलेशनशिप में इन बातों का पता लगाने के लिए समय निकालें कि साथी संग आपका रिश्ता कहां आप पर सकारात्मक प्रभाव डालता है और कहां दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

धनु

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। बहन-भाइयों का साथ मिलेगा। साथी संग बिताए गए पलों से आपका रिश्ता मजबूत होगा। पार्टनर से खुलकर बातचीत करें। इससे रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बढ़ेगा। याद रखें कि प्रेम एक निरंतर विकसित होने वाली यात्रा है। साथी को ज्यादा से ज्यादा जानने और समझने का प्रयास करें, भले ही आपने एक लंबा समय एक-दूसरे के साथ बिताया हो।

मकर

मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु संयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकते हैं। पिता का साथ मिलेगा। तनाव रहेगा।

दूसरों के बारे में जानने की आपकी उत्सुकता लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उनके लिए रिश्ते को एक नए सिरे से शुरुआत करने का अच्छा समय है। इससे लव लाइफ की सभी कड़वाहटें दूर होंगी और साथी संग आपका रिश्ता बेहतर होगा।

कुंभ

मन शान्त तो रहेगा, परन्तु फिर भी संयत भी रहें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की अधिकता रहेगी। यात्रा के योग हैं। आज आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। इस ऊर्जा का उपयोग करें और साथी से खुलकर अपने दिल की बात साझा करें। यह साथी से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सबसे अच्छा समय है। इससे रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।

मीन

मन अशान्त हो सकता है। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। आज आपके सितारे लव लाइफ में आ रही दिक्कतों पर विचार करने के लिए आपको प्रेरित करते हैं। साथी संग ऐसी एक्टीविटीज या हॉबी में शामिल हों, जिससे दोनों की खुशियां मिलें और इन पलों की याद कर आप आनंद का अनुभव लें। इससे साथी संग आपका रिश्ता मजबूत होगा।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • Sunday Horoscope
  • रविवार का राशिफल
  • 12 November Horoscope
  • 12 नवंबर का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच