भगवान विष्णु की कृपा से होगा व्यक्ति का भाग्योदय, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BP Shrivastava | Nov 29, 2023, 24:00 IST
Share
भगवान विष्णु की कृपा से होगा व्यक्ति का भाग्योदय, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
भगवान विष्णु की कृपा से होगा व्यक्ति का भाग्योदय, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 30 नवंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 30 नवंबर 2023 को गुरुवार है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 30 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 30 नवंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। जानिए कौन सी हैं वो राशियां-

मेष: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।रिश्तों में प्यार और मिठास बना रहेगा। साथी संग आरामदायक पलों को एंजॉय करेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा आपकी लव लाइफ को थोड़ा प्रभावित कर सकती है। आर्थिक दिक्कतों को लेकर थोड़ा सावधानी बरतें और साथ मिलकर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।

वृष: मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने के योग बन रहे हैं। रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने के लिए परिजनों की सलाह को इग्नोर ना करें। साथी संग रिश्तों में समझ और तालमेल बढ़ाने में समय लग सकता है।

मिथुन: पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। आज पार्टनर के लिए टाइम जरूर निकालें और उनके साथ मौज-मस्ती भरे पलों का आनंद लें। लॉन्ग ड्राइव या मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और लव लाइफ अच्छी रहेगी।

कर्क: आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। भाइयों का सहयोग रहेगा। साथी पर विश्वास करें, चाहे रिलेशनशिप में परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों ना हों। नहीं तो किसी तीसरे व्यक्ति के कारण रिश्तों में दरार बढ़ सकती है। रिश्तों में प्यार और स्थिरता लाने के लिए पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बनाएं।

सिंह: मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। तरक्की के योग बन रहे हैं। अगर आप एक ऐसे रिलेशनशिप में हैं, जिसमें आपका पार्टनर आपके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करता है तो परिजनों की मदद लें। वह आपको सपोर्ट करने से पीछे नहीं हटेंगे।

कन्या: आत्मविश्वास से लबरेज रहेगें। परन्तु अति उत्साही होने से बचें। संयत रहें। माता का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय भी बढ़ेगी। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। पार्टनर के व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन नजर आएगा। जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है, लेकिन शांति बनाए रखें और उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।

तुला: मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्चों की अधिकता हो सकती है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और रिलेशनशिप की दिक्कतों के बारे में आज शाम तक साथी से चर्चा जरूर करें। एक-दूसरे को समझें और साथ मिलकर अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़ें।

वृश्चिक: मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। यात्रा के योग हैं। आप में रिश्ते को हेल्दी और सक्सेसफुल बनाए रखने की क्षमता है, लेकिन दूसरे के विचारों का असर रिश्तों पर ना पड़ने दें। यह साथी से आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा करने का उत्तम समय है।

धनु: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की भी हो सकती है। आय बढ़ेगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं।आज पार्टनर से सार्थक बातचीत का उत्तम दिन है। साथी से अपने भावनाओं को व्यक्त करें और काम के बाद एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे रिश्तों में गलतफहमी नहीं होगी।

मकर: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। साथी का ख्याल रखें और उन्हें जताएं कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। इससे साथी संग रिश्ता मजबूत होगा और लव लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा।

कुंभ: संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र से वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। माता से धन की प्राप्ति होगी।रिलेशनशिप में साथी से अपनी चिंताओं को विनम्रता के साथ व्यक्त करने की कोशिश करें। दूसरों के नकारात्मक विचारों का असर रिश्तों पर ना पड़ने दें। पार्टनर संग रेगुलर एक्सरसाइज करें।

मीन: किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के सानिध्य मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपना काम जल्दी खत्म करें और साथी के साथ कुछ स्पेशल प्लान करें। अगर आप रिलेशनशिप में सीरीयस हैं तो आज पार्टनर को अपने घर वालों से मिलाने का सबसे अच्छा समय रहेगा। अपने बच्चों के साथ अच्छे पल बिताएं।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • Thursday Horoscope
  • गुरुवार का राशिफल
  • 30 November Horoscope
  • 30 नवंबर का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच