आज हनुमान जी की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Nov 14, 2023, 24:00 IST
Share
आज हनुमान जी की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज हनुमान जी की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

धनतेरस के दिन जानते हैं, 14 नवंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 14 नवंबर 2023 को मंगलवार है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। हनुमान जी की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 14 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। 14 नवंबर को ही गोवर्धन पूजा भी है। आइए जानते हैं, 14 नवंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। जानिए कौन सी हैं वो राशियां...

मेष

मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। माता का सानिध्य मिलेगा। कारोबारी कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद होगी। कला या संगीत के प्रति रुझान रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। पिता से धन प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष

भाई-बहनों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मन अशान्त हो सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें।

मिथुन

मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु व्यर्थ की चिंताएं भी बनी रहेंगी। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आत्मसंयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कर्क

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा, लेकिन बातचीत में संयत रहें। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

सिंह

आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। सम्पत्ति से आय बढ़ेगी। मन परेशान हो सकता है। पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। खर्च बढ़ेंगे।

कन्या

वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमयी रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

तुला

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु आत्मसंयत रहें। भवन सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। अति उत्साही होने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र से किसी नये कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता से धन का लाभ हो सकता है। अध्ययन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।

धनु

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर

किसी पैतृक सम्पत्ति के लिए विवाद की स्थिति बन सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भवन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। भवन के साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

कुंभ

मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन

वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सन्तान को कष्ट हो सकता है।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • Friday Horoscope
  • शुक्रवार का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज