राशिफलः आज इन पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Mar 14, 2024, 23:46 IST
Share
HOROSCOPE
HOROSCOPE

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 15 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल (horoscope) का आकलन किया जाता है। 15 मार्च 2024 को शुक्रवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-उपासना का विधान है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने और व्रत रखने से धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 15 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 15 मार्च 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...


मेष
आज का दिन बेहद शुभ है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। क्लाइंट आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। घरेलू वस्तुओं की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। अपने काम पर फोकस करें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कार्यों की चुनौतियों का शांत दिमाग से हैंडल करें। अपने कार्यों की प्राथमिकता तय करें। इससे सभी टास्क बिना किसी विघ्न-बाधा के आसानी से सफल होंगे।

वृषभ
पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कई सोर्स से पैसा आएगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़ें। आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी बरतें और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। फैमिली में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। क्रोध से बचें।

मिथुन
आज का दिन कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। पर्सनल गोल्स को हासिल करने में बड़ी सफलता मिलेगी। ऑफिस में कार्यों की जिम्मेदारियों को लेकर सावधानी बरतें। कुछ जातक सोच-समझकर रियल एस्टेट या स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट कर सकते हैं। आज बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें और फैमिली के साथ अच्छे पल बिताएं।

कर्क
नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। जीवन में कई रोमांचक मोड़ आएंगे। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने कार्यों पर फोकस करें। इससे सभी कार्यों में मनचाही सफलता हासिल होगी। कुछ जातक आज नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं, लेकिन अभी थोड़ा इंतजार करना सही रहेगा। आज परिजनों के सहयोग से धन लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक के नियमों का पालन करें।

सिंह
आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। जीवन में कई बड़े बदलाव आएंगे, लेकिन चुनौतियां भी बढ़ेंगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। आज रिलेशनशिप में बहुत सावधानी बरतें। रिश्तों में गलतफहमियां ज्यादा बढ़ने न दें। पार्टनर का ख्याल रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। साथ ही धन से जुड़े फैसले लेते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

कन्या
आज कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। ऑफिस टास्क को कंपलीट करने के लिए नई रणनीति बनाएं। फैमिली मेंबर्स के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी और करियर में नई उपलब्धियां हासिल करने में सफल होंगे। खुद के और परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पार्टनरशिप के बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि के संकेत हैं।

तुला
आज भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। कोई भी फैसला लेते समय कनफ्यूजन महसूस हो सकता है। कार्यों की प्राथमिकता तय करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ कुछ पल बिताएं। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। आज धन का लेन-देन न करें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। शुभ दिन है।

वृश्चिक
प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। जीवन में नए अप्रत्याशित बदलावों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। परिस्थिति के अनुकूल ढलने की कोशिश करें। मुश्किलों से न घबराएं। जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज शुभ समाचार मिल सकता है। घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। धन को लेकर चल रहे विवादों को सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर डिसीजन लें।

धनु
भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। ऑफिस में चैलेंजिंग टास्क को कंपलीट करने के लिए नई रणनीति बनाएं। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है। धन से जुड़े फैसले होशियारी से लें। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

मकर
आज मकर राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। कुछ जातक फैमिली के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी से धन उधार लेने से बचें। वापस करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में साथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। हालांकि, पार्टनर से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने में संकोच न करें।

कुंभ
व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज बिजनेस से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। पास्ट में हुई गलतियों से सीख लें और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के निरंतर प्रयास करते रहें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने का प्रयास करें। सरकारी कर्मचारियों का आज स्थानांतरण हो सकता है। सीनियर्स को फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन
आज आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाब लेने में संकोच न करें। जो लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं, वह साथी की मुलाकात परिजनों से करा सकते हैं। आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। अचानक से फैमिली मेंबर्स में से किसी की तबियत खराब हो सकती है, जिसके चलते आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आय में वृद्धि के नए स्त्रोतों की तलाश करें।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई