IAS के 1316 और IPS के 586 पद खाली, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Siddhi Tamrakar | Dec 14, 2024, 13:32 IST
ias ips
देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में इस संबंध में लिखित रूप में जानकारी दी है।

देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में इस संबंध में लिखित रूप में जानकारी दी है। उनके मुताबिक,1 जनवरी, 2024 तक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1 हजार 316 पद और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 586 पद खाली हैं।



आईएएस के खाली पद

भारत में कुल स्वीकृत 6 हजार 858 आईएएस पदों में से 5 हजार 542 अधिकारी वर्तमान में कार्यरत हैं, जबकि 1 हजार 316 पद खाली हैं। इन खाली पदों में से:



  • 794 पद सीधी भर्ती के लिए हैं।
  • 522 पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।

आईपीएस के खाली पद

आईपीएस में कुल स्वीकृत 5 हजार 055 पदों में से 4 हजार 469 अधिकारी कार्यरत हैं, और 586 पद खाली हैं। इनमें से:



  • 209 पद सीधी भर्ती के लिए हैं।
  • 377 पद पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे।

भारतीय वन सेवा (IFS) के खाली पद

भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में कुल स्वीकृत 3 हजार 193 पदों में से 2 हजार 151 अधिकारी कार्यरत हैं। इस सेवा में 1 हजार 042 खाली पद हैं, जिनमें से:



  • 503 पद सीधी भर्ती के लिए हैं।
  • 539 पद पदोन्नति के लिए हैं।

पिछले 5 वर्षों में की गई नियुक्तियां

केंद्रीय मंत्री ने पिछले पांच सालों के दौरान विभिन्न वर्गों (सामान्य, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)) से आईएएस, आईपीएस, और आईएफएस में की गई नियुक्तियों के बारे में भी जानकारी दी है।



  • आईएएसमें 2022 सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के दौरान:
  • 75 सामान्य वर्ग (General)
  • 45 ओबीसी
  • 29 एससी
  • 13 एसटी उम्मीदवारों को नियुक्त किया गया



  • आईपीएसमें:
  • 83 सामान्य वर्ग (General)
  • 53 ओबीसी
  • 31 एससी
  • 13 एसटी उम्मीदवारों की नियुक्ति की गई



  • आईएफएसमें 2024 सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के दौरान:
  • 43 सामान्य वर्ग
  • 51 ओबीसी
  • 22 एससी
  • 11 एसटी उम्मीदवारों को नियुक्त किया गया

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • National News
  • केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
  • आईएएस
  • UPSC
  • latest news
  • आईएफएस
  • आईपीएस