IAS की लव स्टोरी, शिकायत करने आई महिला से साहब को हुआ इश्क और फिर...

Rohit Sahu | Mar 10, 2025, 16:14 IST
Share
Ias sanjay khatri.
Ias sanjay khatri.

IAS अधिकारी संजय खत्री और विजयलक्ष्मी की प्रेम कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। इस लव स्टोरी की शुरूआत एक शिकायत से शुरू हुई थी। महिला शिकायत करने पहुंची थी और IAS महोदय को महिला से इश्क हो गया था।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में साल 2017 में एक अनोखी प्रेम कहानी शुरू हुई। IAS अधिकारी संजय खत्री वहां जिलाधिकारी (DM) के रूप में तैनात थे। इसी दौरान विजयलक्ष्मी अपनी समस्या लेकर जनसुनवाई (Public Hearing) में पहुंचीं थी। उनकी शिकायत सुनने के दौरान संजय खत्री ने उन्हें पहचान लिया। इसके बाद मुलाकातें हुई और ये लव स्टोरी शादी तक पहुंच गई।

UPSC की परीक्षा के दौरान मिले थे दोनोंं

दरअसल, विजयलक्ष्मी और संजय की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी, जब दोनों UPSC परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। समय बीतने के साथ दोनों अलग हो गए थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें सात साल बाद फिर से मिला दिया।

दोबारा मुलाकातें हुईं और कर ली शादी

जब संजय खत्री ने विजयलक्ष्मी को पहचाना, तो उनके बीच बातचीत शुरू हुई। जल्द ही मुलाकातें बढ़ीं, और पुरानी दोस्ती फिर से गहरी हो गई। इसके बाद दोनों को एहसास हुआ कि उनके बीच एक खास रिश्ता है, और उन्होंने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद 19 नवंबर 2017 को संजय और विजयलक्ष्मी ने एक सादगी भरे समारोह में शादी कर ली। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थी। लोगों ने उनकी जोड़ी को खूब सराहा।

कौन हैं IAS संजय खत्री

संजय खत्री का जन्म राजस्थान के बाड़मेर जिले में हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा गांव में पूरी की। इसके बाद, उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की और यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली गए। आईएएस बनने के बाद, उन्हें गाजीपुर में डीएम के रूप में तैनाती मिली।

वहीं विजयलक्ष्मी का जन्म उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हुआ था और उन्होंने अपनी शिक्षा लुडर्स कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, गाजीपुर में पूरी की। उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली जाने से पहले तीन बार असफलता का सामना किया। उनके पिता की मृत्यु के बाद, वह गाजीपुर लौट आईं और यहीं पर उन्होंने संजय से पहली मुलाकात की।

यह भी पढ़ें: अब IDA सीईओ पद भी IAS के पाले में जाएगा? BDA में बदलाव के बाद चली चर्चा

IAS संजय की सादगी लोगों को पसंद

यह प्रेम कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि संजय खत्री की सादगी ने लोगों को प्रभावित किया। उनकी कहानी ने यह भी दिखाया कि किस्मत का खेल कैसे लोगों की जिंदगी को बदल सकता है। सोशल मीडिया पर भी इस कहानी ने बहुत सारे लोगों को प्रेरित किया है।

यह भी पढ़ें: IPS और IFS पर वर्चस्व दिखाना चाहते हैं IAS अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों की यह टिप्पणी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • UP News
  • IAS Officer
  • love story
  • IAS
  • IAS marriage in Rajasthan
  • UPSC
  • आईएएस ऑफिसर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग