कंधार हाईजैक वेब सीरीज को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका, शो को बैन करने की मांग
Amresh Kushwaha | Sept 03, 2024, 12:49 IST
हाईकोर्ट में पहुंची कंधार हाईजैक
नेटफ्लिक्स सीरीज 'IC 814: द कंधार हाईजैक' पर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस याचिका में शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।
नेटफ्लिक्स सीरीज 'IC 814: द कंधार हाईजैक' विवादों ( IC 814 Web Series Controversy ) में घिर गई है। इस सीरीज के विवादों में आने का कारण इसमें आतंकवादियों के हिंदू नामों का इस्तेमाल किया जाना है। रिलीज होने के बाद से ही शो को लेकर तारीफ और विरोध दोनों मिल रहे हैं। विरोध करने वाले लोगों ने शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है और सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ अभियान चलाया है। मामला अब कानूनी दायरे में आ गया है और दिल्ली हाई कोर्ट ( Delhi High Court )में शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग के साथ याचिका दायर की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...IC 814 वेब सीरीज विवाद, सरकार ने नेटफ्लिक्स की कंटेंट हेड को किया तलब
नेटफ्लिक्स पर रिलीज 'IC 814: द कंधार हाईजैक' सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस सीरीज में अपहरण में शामिल आतंकवादियों की वास्तविक पहचान को गलत नाम से पेश किया गया है। इसके साथ ही याचिका में सीरीज के प्रदर्शन की अनुमति वाले सर्टिफिकेट को रद्द करने और तत्काल रोक लगाने की गुहार लगाई गई है।
ये खबर भी पढ़िए...मिर्जापुर सीजन 3 का बोनस एपिसोड रिलीज, दर्शकों का पसंदीदा किरदार आया नजर
'आईसी 814' शो में हाईजैकर अपने रियल नामों की बजाय कोड नेम बर्गर, चीफ, शंकर और भोला इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर आरोप लगाया जा रहा है कि आतंकवादियों के नाम छिपाने की कोशिश की जा रही है। इस शो और डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ( Anubhav Sinha ) का विरोध हो रहा है, लोग नेटफ्लिक्स-बॉलीवुड के बॉयकॉट की मांग को लेकर पोस्ट भी कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...KBC 16 में कंटेस्टेंट ने अनमैरिड महिलाओं को बताया बोझ, सुनकर भड़के अमिताभ बच्चन
विवादों को देखते हुए भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ( Information and Broadcasting Ministry ) ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल ( Netflix Content Head Monica Shergill ) को दिल्ली में तलब किया है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेंट हेड से शो के कथित विवादास्पद पहलुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।
ये खबर भी पढ़िए...IC 814 वेब सीरीज विवाद, सरकार ने नेटफ्लिक्स की कंटेंट हेड को किया तलब
कोर्ट पहुंची 'IC 814' वेब सीरीज
ये खबर भी पढ़िए...मिर्जापुर सीजन 3 का बोनस एपिसोड रिलीज, दर्शकों का पसंदीदा किरदार आया नजर
जानें क्यों है सीरीज को लेकर विवाद
ये खबर भी पढ़िए...KBC 16 में कंटेस्टेंट ने अनमैरिड महिलाओं को बताया बोझ, सुनकर भड़के अमिताभ बच्चन
सीरीज को लेकर बढ़ता जा रहा विवाद
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
By Sandeep Kumar
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
By Ramanand Tiwari
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
By Sandeep Kumar
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
By Ramanand Tiwari
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
By Sanjay Dhiman
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
By Ramanand Tiwari
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में
By Umeshwari Baghel