Champions Trophy: अंग्रेजों को 350 रन भी कम पड़े, इंग्लिस ने इंग्लैंड को कूटा, ऑस्‍ट्रेलिया ने रचा इतिहास

Vikram Jain | Feb 23, 2025, 24:53 IST
Share
ICC Champions Trophy Australia beat England by 5 wickets
Champions Trophy 2025।

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के हाईस्कोरिंग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत अपने नाम की हैं। ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी हिस्ट्री का सबसे बड़ा रन चेज भी किया।

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार जीत के साथ आगाज किया है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करते हुए 5 विकेट से विजयी परचम फहराया। ग्रुप बी में इंग्लैंड के दिए 352 रन का बड़े टारगेट को ऑस्ट्रेलिया ने महज 47.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले मैच में विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने मार्क वुड की बॉल पर सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई। जोश इंग्लिस ने 77 गेंदों पर शतक लगाकर टूर्नामेंट में सबसे कम गेंदों में सेंचुरी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

जोश इंग्लिश की दमदार पारी, छक्के से पूरा किया शतक

शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने करने फैसला लिया। इसके बाद इंग्लैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट ने नुकसान पर 351 रन का विशाल स्कोर बनाया। यह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास का सबसे विशाल स्कोर था, लेकिन इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर इतिहास रचते हुए लक्ष्य को हासिल कर लिया। जोश इंग्लिस को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जोश इंग्लिस की वनडे करियर में पहली सेंचुरी

इस जीत के हीरो जोश इंग्लिस रहे, विकेटकीपर जोश इंग्लिस ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 86 गेंदों में नाबाद 120 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 6 छक्कों के दम पर शतकीय पारी खेली। यह उनका पहला वनडे शतक है। साथ ही एलेक्स कैरी ने 63 गेंदों पर 69 रन, मैथ्यू शॉर्ट ने 66 गेंदों पर 63 रन और मार्नस लाबुशेन ने 47 रन बनाए। ट्रैविस हेड 6 और कप्तान स्टीव स्मिथ ने 5 रन बनाए, ग्लैन मैक्सवेल 15 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 4 चौके और दो छक्के लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही, उसने अपने 27 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे।

बेन डकेट की रिकॉर्ड पारी पर फिरा पानी

चैंपियंस ट्रॉफी में 351 रन बनाकर भी इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के बेन डकेट ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 143 बॉल पर 165 रन की पारी की मदद से विशाल स्कोर बनाया। डकेट ने 17 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके साथ ही जो रूट ने 68 रन बनाए। जोस बटलर ने 23 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज बेन ड्वारशुइस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, वहीं लाबुशेन और जम्पा को दो-दो विकेट झटके।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • खेल समाचार
  • ऑस्ट्रेलिया
  • इंग्लैंड
  • ICC Champions Trophy 2025
  • देश दुनिया न्यूज
  • चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • AUS vs ENG
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज